Collector Ashok Nagar

Directions Website Contact the organization

Collector Ashok Nagar Official handle of Collector Ashok Nagar, Government of Madhya Pradesh

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज जिला स्तरीय जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को समक्ष में सुनकर निराकरण के निर्देश स...
01/09/2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज जिला स्तरीय जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को समक्ष में सुनकर निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में माह सितंबर 2026 के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्रगीत वं...
01/09/2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में माह सितंबर 2026 के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान जन गण मन का गायन हुआ। इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में माह अगस्‍त 2026 में सेवानिवृत्‍त हुए 26 शासकीय सेवकों को शॉल श्...
31/08/2026

कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में माह अगस्‍त 2026 में सेवानिवृत्‍त हुए 26 शासकीय सेवकों को शॉल श्रीफल देकर सम्‍मानित किया गया। सम्‍मान समारोह में सेवानिवृत्‍त शासकीय सेवकों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की।

कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में राजस्‍व  अधिकारियों की राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक ली।बैठक मे...
31/08/2026

कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में राजस्‍व अधिकारियों की राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में निर्देश दिए कि जिले के समस्‍त राजस्‍व अधिकारी राजस्‍व संबंधी कार्यो को गंभीरता से लेकर प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें। जिससे आमजन को राजस्‍व संबंधी सेवाएं समय सीमा में प्राप्‍त हो सके। उन्‍होंने निर्देश दिए कि राजस्‍व संबंधी निराकृत प्रकरणों को आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज किया जाए। उन्‍होंने नामांतरण,सीमांकन,राजस्‍व रिकॉर्ड सुधार के प्रकरण की तहसीलवार समीक्षा कर प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत किये जाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास शिविरों के दौरान फार्मर आईडी बनाये जाने का डेटा तैयार किये जाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने राजस्‍व वसूली 2026-27 की प्रगति की समीक्षा कर राजस्‍व वसूली बढाये जाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने तहसीलवार सीएम हेल्‍पलाइन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित तहसीलदार शिकायतों का निराकरण कर ए ग्रेड में आना सुनिश्चित करें। उन्‍होंने प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि‍ के पात्र हितग्राहियों की ई-केवायसी का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्‍होंने निर्देशित किया कि खरीफ गिरदावरी का कार्य समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्‍होंने भू-अर्जन,सिविट सूट के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर जानकारी अपडेट रखे जाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने समस्‍त एसडीएम को निर्देशित किया कि खण्‍ड स्‍तरीय समीक्षा बैठकें निरंतर आयोजित की जाए। बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन एवं मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान अंतर्गत लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण करने पर राजस्‍व अधिकारियों को सम्‍मानित किया गया।

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की ...
31/08/2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई के आवेदनों की निराकरण की स्थिति,विभागीय कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में ए ग्रेड एवं मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत लोकसेवा गारंटी के अंतर्गत आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण करने करने वाले विभागों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने आज मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान के दौरान गौशाला कदवाया का भ्रमण के किया गया। भ्रमण के द...
29/08/2026

कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने आज मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान के दौरान गौशाला कदवाया का भ्रमण के किया गया। भ्रमण के दौरान गौशाला संचालन के संबंध में विस्‍तार से जानकारी ली तथा आवश्‍यक निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्‍होंने गौवंश को चारा खिलाया। साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा के लिये गौशाला परिसर में आम का पौधा लगाया। भ्रमण के दौरान उन्‍होंने कदवाया स्थित प्राचीन पुराताविक धरोहरों का भ्रमण कर पर्यटन के रूप में विकसित किये जाने के संबंध में आवश्‍यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत ईसागढ़ की ग्राम पंचायत कदवाया में जन संवाद एवं उद्यम संवाद कार्यक्रम क...
29/08/2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत ईसागढ़ की ग्राम पंचायत कदवाया में जन संवाद एवं उद्यम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आमजन की समस्याओं का सुना एवं हर संभव निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।

कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की दीदियों के साथ पेड़ को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधनरक्षाबंधन के अवसर पर मध्यप्रदेश डे-राज्य...
28/08/2026

कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की दीदियों के साथ पेड़ को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

रक्षाबंधन के अवसर पर मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों के साथ जिला पंचायत परिसर में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान लखपति दीदियों एवं सीआरपी दीदियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय का स्वागत किया गया। इसके पश्चात दीदियों ने कलेक्टर को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी दीदियों ने पेड़ को भी राखी बांधी तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने स्व-सहायता समूह की दीदियों से संवाद करते हुए कहा कि सभी समूह की बहनें स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कलेक्टर ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी प्रस्तुत कर सकती हैं।

कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर श्री मालवीय द्वारा स्व-सहायता समूह की दीदियों को उपहार भेंट किए गए। पेड़ को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाने के इस आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में तहसीलदार अशोकनगर श्री संतोष धाकड़, जिला परियोजना प्रबंधक श्री अवनीश अग्निहोत्री, जिला प्रबंधक श्री शिव प्रसाद सिंह सहित स्व-सहायता समूह की दीदियां उपस्थित रहीं।

#रक्षाबंधन

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आज सह सपत्नीक वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। उन्होंने सं...
28/08/2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आज सह सपत्नीक
वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। उन्होंने संस्थान के सदस्यों एवं आश्रित बालिकाओं के साथ रक्षाबंधन त्यौहार की खुशियां बांटीं।
कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान की महिला सदस्यों एवं बालिकाओं ने कलेक्टर को रक्षासूत्र (राखी) बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस भावुक क्षण पर कलेक्टर ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। साथ ही यह हर कमजोर और प्रकृति की रक्षा का भी संकल्प है। आज के समय में पर्यावरण की रक्षा करना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।
इस अवसर पर कलेक्टर ने संस्थान के प्रांगण में आम का पौधा लगाया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि एक भाई की तरह उनकी सुरक्षा और देखभाल करने का संकल्प भी लें।

#रक्षाबंधन

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर ब्लड बैंक की डेली अपडेट रिपोर्ट का निरीक्षण किया...
27/08/2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर ब्लड बैंक की डेली अपडेट रिपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध रक्त संबंधी जानकारी एवं दैनिक रिपोर्टिंग की स्थिति का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री मालवीय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ब्लड बैंक की डेली रिपोर्टिंग नियमित रूप से तैयार कर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने रिपोर्ट में आवश्यक जानकारी को अद्यतन रखने तथा दैनिक गतिविधियों की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Address

कलेक्ट्रेट, ईसागढ़ रोड, अशोकनगर (म. प्र. )
Ashoknagar
473331

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Ashok Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Ashok Nagar:

Shortcuts

Share