Swachh Bharat Mission- G Auraiya

Directions Website

Swachh Bharat Mission- G Auraiya Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Swachh Bharat Mission- G Auraiya, Government Official, Auraiya.

आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत” थीम क...
02/10/2026

आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत” थीम के साथ जनपद औरैया की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर GPDP रिफॉर्म उत्सव मनाते हुए ग्राम पंचायतों के समग्र एवं सहभागी विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

विशेष ग्राम सभाओं में SWM Rules, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में संस्थाओं एवं नागरिकों की भूमिका और दायित्वों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही ग्राम पंचायतों में स्वच्छता की वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत के निर्माण के लिए आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श किया गया।

अभियान के अंतर्गत जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, हरित ग्राम एवं स्वच्छ ग्राम के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण एवं उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में विकास खंड औरैया की ग्राम पंचायत बवाइन, अस्ता एवं रामपुर राम सहाय में जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती गुड़िया कठेरिया जी, माननीय सदर विधायक, मुख्य विकास अधिकारी महोदय, जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

ग्राम पंचायत बवाइन में माननीय विधायक महोदया, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

वहीं विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत बूढ़ादाना में आयोजित ग्राम सभा में जिलाधिकारी महोदय सहित अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा ग्राम विकास की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय, समस्त क्षेत्र पंचायत कार्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उनके आदर्शों, स्वच्छता, सादगी, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के माध्यम से जनपद में स्वच्छता को जन-अभियान का स्वरूप देते हुए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पंचायत कर्मियों एवं ग्रामीण नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत जनपद औरैया में आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता एवं जन...
01/10/2026

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत जनपद औरैया में आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायत कार्यालयों तथा जिला मुख्यालय स्तर पर आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत कर्मियों, स्वच्छताकर्मियों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करना, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के प्रति आमजन में जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वच्छता कार्यों में सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करना रहा। निर्धारित समय पर जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए सार्वजनिक स्थलों, पंचायत भवन परिसरों, संपर्क मार्गों, नालियों, जलनिकासी स्थलों, विद्यालय परिसरों तथा अन्य चिन्हित स्थानों पर विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया।

ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों ने स्वेच्छा से सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। प्रतिभागियों द्वारा अपने आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने, कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण करने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में निरंतर सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आमजन को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक विभाग अथवा सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। स्वच्छता अभियान को निरंतर एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताते हुए नागरिकों से अपने ग्राम, मोहल्ले एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं स्वच्छ व्यवहार अपनाने की शपथ भी ली गई। शपथ के माध्यम से खुले में कूड़ा न फेंकने, गीले एवं सूखे कचरे का उचित पृथक्करण करने, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने ग्राम एवं जनपद को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाने में सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया गया।

क्षेत्र पंचायत कार्यालयों एवं जिला मुख्यालय पर भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह प्रयास किया गया कि स्वच्छता के प्रति जनमानस में व्यवहारगत परिवर्तन को बढ़ावा मिले तथा “स्वच्छता ही सेवा” की भावना को प्रत्येक स्तर तक पहुंचाते हुए इसे जन-जन का अभियान बनाया जा सके।

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि सामुदायिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता के माध्यम से स्वच्छता के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों, पंचायत राज विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वच्छताकर्मियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित इस सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम ने जनपद औरैया में स्वच्छता के प्रति जनसहभागिता, सामुदायिक उत्तरदायित्व एवं स्वच्छ व्यवहार को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया।

🧹 स्वच्छता ही सेवा अभियान-202630 सितम्बर 2026 को जनपद औरैया के सभी विकास खण्डों में “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 — स्वच...
30/09/2026

🧹 स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026

30 सितम्बर 2026 को जनपद औरैया के सभी विकास खण्डों में “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 — स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत” के अंतर्गत “सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर” आयोजित किए गए।

शिविरों में सफाई कर्मियों एवं स्वच्छता कार्य में लगे श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण, PPE किट का वितरण तथा SWM पॉलिसी-2026 के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सभी विकास खण्डों में ब्लॉक प्रमुख, खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) उपस्थित रहे। विकास खण्ड औरैया में DPRO एवं अन्य कंसल्टेंट्स द्वारा प्रतिभाग किया गया।

🧹 स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत जनपद औरैया के सभी विकास खण्डों के पर्यटन स्थलों एव...
30/09/2026

🧹 स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत जनपद औरैया के सभी विकास खण्डों के पर्यटन स्थलों एवं प्रसिद्ध मंदिरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान साफ-सफाई के साथ जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत जनपद औरैया के परिषदीय विद्यालयों में आयोजित हुआ ‘स्वच्छ पाठशाला’ कार्यक्रमऔरैया।...
30/09/2026

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत जनपद औरैया के परिषदीय विद्यालयों में आयोजित हुआ ‘स्वच्छ पाठशाला’ कार्यक्रम

औरैया। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत जनपद औरैया के सभी विकास खण्डों के परिषदीय विद्यालयों में ‘स्वच्छ पाठशाला (Yuva for Swachhta)’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) पॉलिसी-2026 के संबंध में जानकारी दी गई। बच्चों को चार प्रकार के कूड़े के पृथक्करण एवं उसके उचित निस्तारण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ एवं प्लास्टिक-मुक्त वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई तथा अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

“स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत—विकसित भारत” के संदेश के साथ विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान का सक्रिय सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया।

आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद औरैया में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया ...
21/06/2026

आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद औरैया में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनपद स्तर, समस्त विकास खंड मुख्यालयों तथा जनपद की सभी 477 ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्वक एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम के अनुरूप आमजन को योग के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए विशेष प्रयास किए गए।
जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय अध्यक्ष, गौ सेवा आयोग के साथ साथ माननीय राज्यसभा सांसद महोदया, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास से हुआ, जिसमें प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान संबंधी गतिविधियाँ कराई गईं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वयं योगाभ्यास कर आमजन को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने का संदेश दिया।
इसके उपरांत जनपद के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें खंड विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को योग के महत्व एवं उसके दीर्घकालिक लाभों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इसी क्रम में जनपद की सभी 477 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवालय, पंचायत भवन, विद्यालय परिसर एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों, रोजगार सेवकों, स्वयं सहायता समूहों तथा ग्रामीण नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से लोगों को नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा कोलकाता से दिए गए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संबोधन का सजीव प्रसारण ग्राम पंचायत सचिवालयों एवं अन्य आयोजन स्थलों पर टेलीविजन एवं डिजिटल माध्यमों से प्रदर्शित किया गया। उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों एवं संदेश को सुना तथा योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद औरैया में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों नागरिकों ने योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए स्वस्थ भारत एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित योगाभ्यास को प्रोत्साहित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। जनपद प्रशासन द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए नियमित रूप से योग करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया।



आज दिनांक 20 जून 2026 को आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के सफल आयोजन के दृष्टिगत जनपद औरैया की समस्त 477 ग्...
20/06/2026

आज दिनांक 20 जून 2026 को आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के सफल आयोजन के दृष्टिगत जनपद औरैया की समस्त 477 ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। यह अभियान जिलाधिकारी औरैया के निर्देशों तथा जिला पंचायत राज अधिकारी, औरैया के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया।
अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के समस्त सार्वजनिक स्थलों, जैसे प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, पंचायत भवनों, अमृत सरोवरों, तालाबों, खेल मैदानों, सामुदायिक भवनों, पार्कों, सार्वजनिक मार्गों तथा योग कार्यक्रम हेतु चिन्हित स्थलों की विशेष साफ-सफाई कराई गई। सफाई कर्मियों एवं ग्राम पंचायत स्तर की टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर स्वच्छता गतिविधियां संचालित करते हुए कार्यक्रम स्थलों को योग दिवस आयोजन हेतु पूर्णतः तैयार किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में मुनादी एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का संदेश दिया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी, औरैया द्वारा समस्त ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि दिनांक 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की समस्त तैयारियां 20 जून को ही पूर्ण कर ली जाएं। इसी क्रम में सभी ग्राम पंचायतों को योग दिवस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक बैनर एवं फ्लेक्स तैयार कराने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम स्थलों पर प्रतिभागियों के बैठने हेतु दरी, चटाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित कर लिया गया है। साथ ही पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं।
जनपद प्रशासन का लक्ष्य है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित हो तथा योग को जन-जन के जीवन का अभिन्न अंग बनाने के उद्देश्य को सफलतापूर्वक साकार किया जा सके। इसके लिए सभी ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर जनपद औरैया में व्यापक जनजागरूकता एवं पौधरोपण अभियान का सफल आयोजनआज दिनांक 05 जून 202...
05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर जनपद औरैया में व्यापक जनजागरूकता एवं पौधरोपण अभियान का सफल आयोजन

आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2026) के उपलक्ष्य में जनपद औरैया की समस्त ग्राम पंचायतों में संचालित “स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु अभियान” के अंतर्गत निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न पर्यावरणीय एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

अभियान के तहत जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर ग्रामीण समुदाय को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता संवर्धन, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। ग्राम सभाओं में उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को SWM Rules 2026 (Solid Waste Management Rules 2026) के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा घर-घर कचरा पृथक्करण, जैविक एवं अजैविक अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट में कमी तथा स्वच्छ एवं हरित ग्रामों के निर्माण हेतु सामुदायिक सहभागिता का आह्वान किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस की थीम एवं Mission LiFE (Lifestyle for Environment) के उद्देश्यों के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करने हेतु व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्धारित 17,000 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों, विद्यालय परिसरों, पंचायत भवनों, सामुदायिक स्थलों तथा अन्य चिन्हित क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कराया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों, स्वच्छाग्रहियों, स्वयं सहायता समूहों, विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

इस अवसर पर ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया, जिससे रोपित पौधों का दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित हो सके और जनपद को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा सके। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास के प्रति जनसामान्य में सकारात्मक जागरूकता का प्रसार हुआ तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के उद्देश्यों को गति प्रदान हुई।

आज दिनांक 04 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जनपद औरैया की समस्त ग्राम पंचायतों में संचालित “स्वच्छ गाँव...
04/06/2026

आज दिनांक 04 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जनपद औरैया की समस्त ग्राम पंचायतों में संचालित “स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु अभियान” के अंतर्गत निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया।
अभियान के अंतर्गत जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम प्रधानों, पंचायत सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशा बहुओं, विद्यालयी छात्र-छात्राओं तथा ग्रामीण नागरिकों की सहभागिता से वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को वृक्षों के पर्यावरणीय महत्व, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में उनकी भूमिका तथा हरित आवरण बढ़ाने की आवश्यकता के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण, सिंचाई एवं देखभाल हेतु सामूहिक रूप से संकल्प भी लिया गया ताकि पौधारोपण के साथ-साथ उनकी जीवितता सुनिश्चित की जा सके।
इसके अतिरिक्त अभियान के अंतर्गत पूर्व में चिन्हित Bulk Waste Generator स्थलों का निरीक्षण कर वहां स्वच्छता प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए तथा संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों को स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण, जैविक एवं अजैविक अपशिष्ट के पृथक संग्रहण तथा वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में चिन्हित Legacy Waste स्थलों पर विशेष सफाई कार्य संचालित किया गया। इन स्थलों पर वर्षों से संचित अपशिष्ट को हटाने, कूड़े के ढेरों को कम करने तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंकने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों, नालियों, सामुदायिक परिसरों, पंचायत भवनों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग के स्थानों की व्यापक साफ-सफाई कराई गई। सफाई कर्मियों द्वारा नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, कूड़ा-कचरा संग्रहण एवं उसके उचित निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
अभियान के दौरान ग्रामीण समुदाय को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायतों के निर्माण तथा सतत विकास के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं हरित ग्रामों के निर्माण में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया। ग्रामवासियों ने भी पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने तथा वृक्षों के संरक्षण हेतु अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया।
इस प्रकार जनपद औरैया में “स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु अभियान” के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।
.

आज दिनांक 03-06-2026 को जनपद औरैया में आगामी विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून 2026) के उपलक्ष्य में संचालित “स्वच्छ गाँव, सुर...
03/06/2026

आज दिनांक 03-06-2026 को जनपद औरैया में आगामी विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून 2026) के उपलक्ष्य में संचालित “स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु अभियान” के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर Bulk Waste Generator (अधिक मात्रा में अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले संस्थान/प्रतिष्ठान) जैसे विद्यालय, पंचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाजार क्षेत्र, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों की पहचान की गई। चिन्हित संस्थानों के संचालकों एवं संबंधित व्यक्तियों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, जैविक एवं अजैविक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण तथा स्वच्छता के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें अपने परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतों में स्थित Legacy Waste (पुराने एवं लंबे समय से संचित कचरे) के स्थलों का सर्वेक्षण कर उनकी पहचान एवं चयन किया गया। चयनित स्थलों पर कचरे के सुरक्षित निस्तारण, भूमि पुनर्स्थापन एवं क्षेत्र को स्वच्छ एवं उपयोगी बनाने के उद्देश्य से कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। संबंधित ग्राम पंचायतों को इन स्थलों की नियमित सफाई, कचरे के पृथक्करण तथा वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
अभियान के दौरान ग्राम प्रधानों, पंचायत सदस्यों, स्वच्छाग्रहियों, पंचायत सहायकों, सफाईकर्मियों एवं ग्रामीण समुदाय की सक्रिय सहभागिता रही। जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों में कमी तथा सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों को एकल-उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग में कमी लाने, वृक्षारोपण को बढ़ावा देने तथा कचरा प्रबंधन संबंधी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
जनपद औरैया में संचालित यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है तथा आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापक जनजागरूकता एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Address

Auraiya
206122

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swachh Bharat Mission- G Auraiya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share