aap tak news point 1

aap tak news point 1

Share

Aap Tak News Point 1

05/06/2026

पटना। खान सर पर भी मामले में एफआईआर दर्ज

बॉडीगार्ड द्वारा गोली चलाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए
पुलिस मामले की जांच में जुटी, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

*घटना के बाद संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है, गोली चलाने की परिस्थितियों की जांच कर रही है पुलिस*

खान सर की ओर से आत्मरक्षा में गोली चलाए जाने का दावा
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है
मामले को लेकर राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों में चर्चा तेज

03/06/2026

खान सर के कोचिंग पर हमले के बाद छात्र उतरे सड़कों पर।

03/06/2026

खान सर के कोचिंग सेंटर पर ह*म*ला, बाल-बाल बचे खान सर! 10 रा*उं*ड फायरिंग से मची अफरा-तफरी।

01/06/2026

बारुण नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइट योजना का शुभारंभ, मुख्य पार्षद इंदु देवी ने किया उद्घाटन।

31/05/2026

नीतीश कुमार की वापसी से कार्यकर्ताओं में उत्साह, जिंदाबाद के नारों के बीच MLC टिकट लगभग तय!


Shorts || short || bihar || nitish kumar || aap tak news point 1 || shortsfeed

31/05/2026

नगर पंचायत बारुण की सशक्त स्थायी समिति का निर्वाचन संपन्न, तीन सदस्य निर्विरोध चुने गए।

30/05/2026

बारुण के महर्षि वेद व्यास आश्रम में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सह प्रभारी मंत्री रामा निषाद का भव्य अभिनंदन, हुआ जोरदार स्वागत।

29/05/2026

औरंगाबाद,बारुण मौसम ने ली करवट लोगो को गर्मी से मिली बड़ी राहत।

27/05/2026

औरंगाबाद में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 6 थानेदारों का तबादला।

आप तक न्यूज प्वाइंट आलोक राज

औरंगाबाद जिले में विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जिले के 6 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए सभी को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कई महत्वपूर्ण थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें यातायात थाना, गोह, देवकुंड, पौथु, ढिबरा और सिमरा थाना शामिल हैं। प्रशासनिक स्तर पर इस बदलाव को जिले की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

किसे कहां मिली जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार पुलिस निरीक्षक भवेश कुमार मंडल को पुलिस कार्यालय की लोक सूचना शाखा से हटाकर यातायात थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जिला आसूचना इकाई में तैनात राजीव कुमार को गोह थाना की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा रफीगंज थाना में पदस्थापित निरंजन सिंह को देवकुंड थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। नबीनगर थाना में कार्यरत संजय कुमार को पौथु थाना भेजा गया है। सिमरा थाना के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को ढिबरा थाना की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मुफ्फसिल थाना में पदस्थापित अभिषेक कुमार को सिमरा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

*क्यों अहम माना जा रहा है यह फेरबदल*

जिले में हाल के दिनों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए यह बदलाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। NH-139 पर बटाने पुल बंद होने और दाउदनगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव के बीच अनुभवी अधिकारी भवेश मंडल को यातायात थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं गोह थाना नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में आसूचना इकाई से जुड़े रहे राजीव कुमार की वहां तैनाती को रणनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। देवकुंड और पौथु थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री प्रगति पथ योजना के तहत देव रिंग रोड और ग्रीनफील्ड पथ निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे पुलिस पर अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ गई है।
ढिबरा और सिमरा दोनों सीमावर्ती थाना क्षेत्र हैं। ऐसे में इन इलाकों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

24 घंटे में योगदान देने का आदेश

एसपी अंबरीश राहुल ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी पुलिस पदाधिकारी 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
हाल के दिनों में दाउदनगर हत्याकांड, राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश तथा भारतमाला और BIADA जैसी बड़ी परियोजनाओं के कारण जिले में पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ी है। इसी के मद्देनजर यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

24/05/2026

जन सुराज महिला जिला अध्यक्ष अर्चना चंद्र यादव ने कहा यज्ञ से मिलता है मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा,बारुण नसीब बिगहा यज्ञ में हुईं शामिल।

Want your business to be the top-listed Government Service in Aurangabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Daudnagar
Aurangabad
824113