Ayodhya Nagar Nigam

Ayodhya Nagar Nigam

Share

श्री राम की नगरी अयोध्या को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने हेतु प्रयासरत नगर निगम का आधिकारिक हैंडल।

30/05/2026

अयोध्या नगर निगम द्वारा आयोजित "स्वच्छता महाअभियान" के अंतर्गत दिनांक 31 मई, यानि कल प्रातः 7:00 बजे समस्त नागरिकों से अपील है कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों के साथ जुड़कर केवल 30 मिनट का श्रमदान करें।

आपका यह छोटा सा योगदान स्वच्छ अयोध्या के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आइए, प्रभु श्रीराम की पावन नगरी को स्वच्छता, जनसहभागिता एवं नागरिक उत्तरदायित्व का आदर्श बनाएं।

एक रविवार, हर परिवार — करें गंदगी पर प्रहार।

स्वच्छ अयोध्या, सुंदर अयोध्या — हम सबकी जिम्मेदारी।

#स्वच्छता_महाअभियान #जनभागीदारी #स्वच्छ_अयोध्या_सुंदर_अयोध्या

Government of UP MYogiAdityanath A K Sharma Girish Pati Tripathi Urban Development Department, Uttar Pradesh Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN Swachh Bharat Mission - Urban Uttar Pradesh COVID Care Swachh Bharat Mission, India Ministry of Housing and Urban Affairs Swachh Survekshan

30/05/2026

घर-घर से कूड़ा संग्रहण, स्वच्छता की ओर सशक्त कदम

अयोध्या नगर निगम द्वारा संचालित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था के माध्यम से शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा मुक्त बनाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों का कूड़ा निर्धारित समय पर नगर निगम के कूड़ा संग्रहण वाहन को ही उपलब्ध कराएं तथा कूड़े को सड़क, नाली, खाली प्लॉट अथवा सार्वजनिक स्थलों पर न फेंकें।

साथ ही गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग करके (सोर्स सेग्रीगेशन) देने की आदत अपनाएं। आपका यह छोटा सा प्रयास स्वच्छता प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण में अयोध्या को बेहतर स्थान दिलाने में सहायक होगा।

िगम_अयोध्या #स्वच्छ_अयोध्या_सुंदर_अयोध्या

Government of UP A K Sharma Urban Development Department, Uttar Pradesh Girish Pati Tripathi Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN Swachh Bharat Mission, India Ministry of Housing and Urban Affairs Uttar Pradesh COVID Care Swachh Survekshan

30/05/2026

आगामी 31 मई को आयोजित होने वाले स्वच्छता महा अभियान के दृष्टिगत स्वच्छता जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया..

News कवरेज सम्मानित news चैनल द्वारा

30/05/2026

प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में दर्शन-पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को भीषण गर्मी एवं प्रचंड धूप से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम अयोध्या द्वारा जनहित में विशेष व्यवस्था की गई है।

मा. महापौर श्री Girish Pati Tripathi जी एवं नगर आयुक्त श्री #जयेन्द्र_कुमार के निर्देशन में श्री हनुमानगढ़ी परिसर में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु ORS का निःशुल्क वितरण कराया जा रहा है।

नगर निगम अयोध्या नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है तथा ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत आवश्यक जनसुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सतत कार्यरत है।



Government of UP Urban Development Department, Uttar Pradesh Swachh Bharat Mission - Urban A K Sharma Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN Swachh Bharat Mission, India Ministry of Housing and Urban Affairs Uttar Pradesh COVID Care

30/05/2026

नगर निगम अयोध्या द्वारा स्वच्छता जन जागरूकता रैली निकाल दिया स्वच्छता का सन्देश

#30मिनटअयोध्याकेनाम #एकरविवारहरपरिवार

Photos from Ayodhya Nagar Nigam's post 30/05/2026

आज प्रातःकाल नगर आयुक्त श्री #जयेन्द्र_कुमार द्वारा वार्ड अमानीगंज का स्थलीय निरीक्षण कर नगर निगम द्वारा प्रदत्त समस्त नागरिक सुविधाओं का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्था, शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्धता, सड़कों की स्थिति, नाला-नाली सफाई, ड्रेनेज एवं सीवर लाइन व्यवस्था, सार्वजनिक प्रसाधनों की स्थिति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के दृष्टिगत नागरिकों से संवाद कर नगर निगम की सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया।

नगर आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को जनसुविधाओं के प्रभावी संचालन एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए तथा नागरिकों से स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित अयोध्या के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

इस दौरान मा. पार्षद पति श्री सुनील कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त डा. नागेंद्र नाथ,अधिशाषी अभियंता श्री राजपति, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री राजेश कुमार झा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Urban Development Department, Uttar Pradesh A K Sharma Girish Pati Tripathi Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN Swachh Bharat Mission, India Swachh Bharat Mission - Urban Uttar Pradesh COVID Care Swachh Survekshan

29/05/2026

आगामी 31 मई को आयोजित होने वाले “स्वच्छता महाअभियान” के अंतर्गत आज अयोध्या नगर निगम द्वारा शहर में व्यापक जनजागरूकता के उद्देश्य से मा. महापौर श्री .tripathi जी के नेतृत्व एवं नगर आयुक्त श्री के कुशल निर्देशन में विशाल स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।..

Photos from Ayodhya Nagar Nigam's post 29/05/2026

आगामी 31 मई को आयोजित होने वाले “स्वच्छता महाअभियान” के अंतर्गत आज अयोध्या नगर निगम द्वारा शहर में व्यापक जनजागरूकता के उद्देश्य से मा. महापौर श्री Girish Pati Tripathi जी के नेतृत्व में विशाल स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में नगर आयुक्त श्री #जयेंद्र_कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री नागेंद्र नाथ एवं श्री भारत, मा. पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में आमजन सहभागी बने।

नगर निगम कार्यालय के समक्ष स्थित दीनदयाल पार्क से प्रारंभ हुई यह जागरूकता रैली रिकाबगंज चौराहा, चौक होते हुए रीडगंज चौराहे तक निकाली गई। रैली के दौरान सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों, स्थानीय नागरिकों एवं ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ी महिलाओं एवं युवाओं ने स्वच्छता संबंधी तख्तियां एवं बैनरों के माध्यम से जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर राहगीरों एवं व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।रैली के समापन पर उपस्थित सभी नागरिकों को आगामी 31 मई को आयोजित विशेष स्वच्छता महाअभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प दिलाया गया।

रैली में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री संजीव सिंह एवं श्री कमलाशंकर पांडेय, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्र, जिला उपाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार पांडे ‘खुन्नू’, साकेत महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सुनील शास्त्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री गिरीश पांडे ‘डिप्पुल’, पूर्व उप सभापति श्री राजेश गौड़, मा.पार्षद श्री धर्मेंद्र मिश्र, श्री रमाशंकर निषाद, श्री ज्ञान केसरवानी, श्री किशन मौर्य, श्री सुफियान, श्री सुनील यादव, श्री अजय पांडे, श्री रीशू पांडेय, श्री हरिशचंद्र गुप्त, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रवि सोनकर, श्री हेमंत जायसवाल, श्री आलोक द्विवेदी, श्री अवधेश वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री विजय सिंह ‘बंटी’, श्री दीपक शुक्ल, श्री बृजेश त्रिपाठी, श्री शुभम चौबे, श्री सतीश पांडे, श्री शिवकरण सिंह, श्री भास्कर शुक्ल, श्री वरुण दुबे, श्री अजय आजाद, श्री योगेश्वर सिंह, श्री राहुल पाठक, श्री निरंकार पाठक, श्री रोहित शर्मा, श्री सुनील अवस्थी, श्री दिव्यांश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, श्री भारत भार्गव एवं सहायक नगर आयुक्त श्री गुरुप्रसाद पांडे की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

#30मिनटअयोध्याकेनाम
#एकरविवारहरपरिवार


MYogiAdityanath Government of UP A K Sharma Urban Development Department, Uttar Pradesh Swachh Bharat Mission - Urban Uttar Pradesh COVID Care Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN Ministry of Housing and Urban Affairs Swachh Bharat Mission, India Swachh Survekshan

Want your business to be the top-listed Government Service in Ayodhya?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Lajpat Nagar
Ayodhya
224001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm