22/07/2026
اِنَّا لِلّٰهِ وَاِنَّا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ
निज़ामाबाद के सम्मानित विधायक जनाब आलमबदी चाचा के इंतिक़ाल की ख़बर अत्यंत दुःखद है।
अल्लाह तआला मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए, उनकी क़ब्र को नूर से भर दे, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमाए और उनके तमाम नेक आमाल को अपनी बारगाह में क़ुबूल फ़रमाए।
अल्लाह तआला उनके अहल-ए-ख़ाना, लवाहिक़ीन, चाहने वालों और तमाम अज़ीज़ों को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए और इस सदमे को बर्दाश्त करने की तौफ़ीक़ दे।
बेशक, उनका इंतिक़ाल सिर्फ़ उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे इलाक़े के लिए एक बड़ा मिल्ली और सियासी ख़सारा है।
اللّٰهُمَّ اغْفِرْ لَهُ وَارْحَمْهُ وَعَافِهِ وَاعْفُ عَنْهُ، وَأَسْكِنْهُ فَسِيحَ جَنَّاتِكَ. آمين يارب العالمين.