14/09/2026
नये मोकामा रेल पुल से ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू कराने की दिशा में रेलवे ने तैयारी तेज कर दी है. इसके लिए 21 सितंबर से नॉन इंटरलॉकिंग यानी एनआइ कार्य शुरू होगा. इस कार्य के कारण 20 से 29 सितंबर तक कई ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाने की योजना बनायी गयी है. रेलवे ने एनआइ कार्य को लेकर तिथिवार ट्रेन परिचालन की सूची जारी की है. खास बात यह है कि ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन 20 सितंबर से ही शुरू हो जायेगा. 21 से 29 सितंबर के बीच अलग-अलग दिनों में कई लंबी दूरी और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन निर्धारित रूट के बजाय वैकल्पिक मार्ग से किया जायेगा.