Khabarnama Online

Directions Website

Khabarnama Online आवाज़ जन-जन की... अपने क्षेत्र की खबरों और मुद्दों को हमसे करें साझा.. हम करेंगे आपकी आवाज बुलंद...
(1)

06/10/2026

मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक*
*पद्मश्री बसंती बिष्ट के जागर और पांडवाज बैंड की शानदार प्रस्तुति ने बांधा समां*

*देहरादून : पर्यटन नगरी मसूरी में मंगलवार को ‘मसूरी शरदोत्सव 2026’ का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भव्य आगाज़ हुआ। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित यह 5 दिवसीय सांस्कृतिक व खेल मेला 06 से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर गांधी चौक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने शरदोत्सव का ध्वजारोहण कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।

उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और देवभूमि की परंपराओं को प्रदर्शित करने वाले इस उत्सव का आनंद स्थानीय लोगों के साथ-साथ पहुंचे पर्यटकों ने भी लिया। रिमझिम बारिश, घने कोहरे और ठंडी हवाओं के प्राकृतिक मिज़ाज ने उद्घाटन दिवस पर शरदोत्सव की सुंदरता में चार चांद लगा दिए।

*पद्मश्री बसंती बिष्ट के जागर और ‘पांडवाज़’ के सुरों से गुंजायमान हुआ टाउन हॉल*
उत्सव के पहले दिन नगर पालिका टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का आगाज पद्मश्री बसंती बिष्ट के पारंपरिक जागर गायन से हुआ। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज़ और प्रामाणिक जागर शैली से उपस्थित श्रोताओं को उत्तराखंड की अलौकिक देव-संस्कृति से भावविभोर कर दिया।

इसके बाद पांडवाज बैंड की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पांडवाज की टीम ने पारंपरिक उत्तराखंडी वाद्ययंत्रों और पाश्चात्य वाद्ययंत्रों के बीच शानदार जुगलबंदी प्रस्तुत करते हुए गढ़वाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

06/10/2026

Dehradun Triple Murder Case: दिनदहाड़े घर में घुसकर तीन लोगों की निर्मम हत्या, इलाके में डर का माहौल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले से बड़ी खबर सामने आई है. रायपुर थाना क्षेत्र में विष्णु लोक में घर में घुस कर तीन लोगों का मर्डर करने का मामला सामने आया है. पुसिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. आरोपी ने 85 साल के रमेश कपूर उनकी 76 साल की पत्नी रजनी कपूर और 45 साल की घरेलू सहायक शीला की हत्या की है.

वारदात दोपहर बाद तीन बजे के आसपास की बताई जा रही हैं. फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र में विष्णु लोक कॉलोनी हैं. वहीं पर मकान नंबर 16 में कपूर दंपति रहे हैं. पड़ोस में रहने वाली भारती भंडारी के मुताबिक दिन में तीन बजे के आसपास वो अपने घर में थी, तभी उन्हें पड़ोस में रहने वाले कपूर दंपति के घर में शोर शराबी की आवाज सुनी.

भारती भंडारी के अनुसार वो शोर शराबे की आवाज सुनकर बाहर आई तो देखा कि एक युवक पेचकस से सामने के घर में काम करने वाली एक नौकरानी पर वार कर रहा है, ये सब देखकर भारती भंडारी ने भी शोर मचा दिया. भारती भंडारी का कहना है कि जैसे ही उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो पेचकस हाथ में लिए वो युवक उनकी तरफ भी दौड़ा, लेकिन उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी कपूर निवास की तरफ भागे. इस कारण वो युवक डरकर भाग गया. हालांकि घर के बाहर बैठे एक व्यक्ति ने युवक को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया.

वहीं पुलिस और आस पड़ोस के लोग कपूर दंपति और उनकी घरेलू सहायक को तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. मृतक दंपति के दो बेटे हैं, जो पुणे और दिल्ली में रहते है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
#देहरादून

06/10/2026

हल्द्वानी, उत्तराखंड: कांग्रेस नेता हरिश रावत का बड़ा बयान , हरदा ने अपनी यात्रा को लेकर कहा, की उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस को झकझोरने का जो काम था कि उठो, कहां सोए हुए हो, चुनाव सिर पर है और जनता बदलाव के लिए पुकार रही है, मैदान में उतरो; उस उद्देश्य को पूरा कर दिया है। अब मैं नहीं समझता हूं कि उन 8-10 यात्राओं का कोई बड़ा औचित्य रहेगा लेकिन मैं यह देख रहा हूं कि पार्टी किस तरीके से आगे अपनी यात्राएं प्लान करती है और पार्टी प्लान करेगी तो हम उसी के साथ उसका हिस्सा बनेंगे...ये बहुत जरूरी थी क्योंकि इस समय कांग्रेस पार्टी का कोई कार्यक्रम नहीं चल रहा है। मैं पिछले कई दिनों से नोटिस कर रहा था कि हम केवल एक SIR के मुद्दे और एक-दो दूसरे मुद्दों पर सचिवालय तक जा रहे थे लेकिन आम जनता गलियों में मोहल्लों में, शहरों में, कस्बों में, ब्लॉक में हम नहीं जा रहे थे... वहीं उन्होंने हाइकमान की नाराजगी पर कहा कि वह हाईकमान से जाकर मुलाकात करेंगे और अपना पक्ष रखेंगे उनकी वेणुगोपाल से मुलाकात हुई थी वो फिर उनसे मिलने जा रहे हैं उन्हें टाइम मिल गया है।

#हरीशरावत #कुमाऊँ #हरदा #कुमाउं_में_हरदा

05/10/2026

Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश बर्फबारी का अलर्ट, देखें क्या बोले मौसम निदेशक

*प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट*

*कुमाऊं और गढ़वाल में बारिश, गर्जन और तेज हवाओं का दौर; 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार*

*देहरादून 05 अक्टूबर, 2026(सू. वि)*

प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर तक उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अधिकांश मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम निदेशक डॉ.सी.एस तोमर के अनुसार, 6 से 8 अक्टूबर तक 4200 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 9 से 11 अक्टूबर के बीच करीब 3800 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी के आसार हैं।

*इन जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट*

चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, 6 और 7 अक्टूबर को नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

05/10/2026

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरिश रावत ने हाईकमान की नाराजगी के बाद भी यात्रा शुरू कर दी है उन्होंने अपनी जनसंवाद यात्रा पर कहा कि," ये यात्रा जसपुर से प्रारंभ करना है और हल्द्वानी में इसकी समाप्ति होगी।" कुमारी शैलजा के पत्र और उनकी नाराज़गी के सवाल पर हरदा बोले घर में सब बाते है... हम कांग्रेस के सिपाही..

#कुमाऊं_में_हरदा

हरदा पूरी तरह “गर्दा” उड़ाने के मूड में...हाईकमान की नाराजगी के बाद भी नहीं रोक रहे यात्रा... लोगों से की जुड़ने की अपील...
05/10/2026

हरदा पूरी तरह “गर्दा” उड़ाने के मूड में...हाईकमान की नाराजगी के बाद भी नहीं रोक रहे यात्रा... लोगों से की जुड़ने की अपील
अब देखते है हरदा की यात्रा में कौन कौन शामिल होता है।
rawat

उत्तराखंड कांग्रेस में सियासी घमासान! हाईकमान की फटकार पर Harish Rawat का जवाब..see more...
04/10/2026

उत्तराखंड कांग्रेस में सियासी घमासान! हाईकमान की फटकार पर Harish Rawat का जवाब..see more...

उत्तराखंड कांग्रेस में सियासी घमासान! हाईकमान की फटकार पर हरीश रावत का जवाब - 'अब कृतज्ञता पर भी पहरा?'
04/10/2026

उत्तराखंड कांग्रेस में सियासी घमासान! हाईकमान की फटकार पर हरीश रावत का जवाब - 'अब कृतज्ञता पर भी पहरा?'

04/10/2026

आंध्र प्रदेश में जनता ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बोलने नहीं दिया... सीएम ने मुश्किल से सम्भाले हालात

मंच पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सीएम चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी सीएम पवन कल्याण और अनंत अंबानी मौजूद... और नीचे जनता का गुस्सा फूट पड़ा!

सीतारमण जी जैसे ही माइक पर आती हैं, पूरी भीड़ एक ही नारा - "नौकरी दो... नौकरी दो!"

सीएम नायडू को बड़ी मुश्किल से भीड़ को शांत कराना पड़ा।

सवाल 1 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट पर है... हॉर्टिकल्चर हब से रायसीमा के युवाओं को रोजगार मिलेगा भी या सिर्फ मंच से भाषण ही मिलेगा?

जनता अब भाषण नहीं, रोजगार मांग रही है। आप क्या सोचते हैं? कमेंट में बताइए।

04/10/2026

मसूरी - चकराता रोड पर बड़ा हादसा: सिलावड़ा गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी Ford कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी! देखिए कैसे डैशकैम में कैद हुआ ये खौफनाक मंजर!

पहाड़ों में गाड़ी चलाते वक्त रहें सावधान! शेयर जरूर करें।

Address

Badrinath

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabarnama Online posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category