Bhupendra Nath Tiwari

Directions

Bhupendra Nath Tiwari पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बगहा

सेवा संकल्प अभियान - युवाओं के सपनों का भारतसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सरस्वती विद्या निकेतन माॅडल स्कूल नरईपूर बग...
05/10/2026

सेवा संकल्प अभियान - युवाओं के सपनों का भारत

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सरस्वती विद्या निकेतन माॅडल स्कूल नरईपूर बगहा 2 में "मेरे सपनों का भारत" विषय पर आयोजित संबोधन प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर बच्चों को संबोधित किया।

छात्रों ने अपने विचारों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर अपने अपने विचार रखे।

आज के विद्यार्थी ही कल के भारत के निर्माता है।

आइए हम सभी मिलकर 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।

इस अवसर पर प्रमोद राम जी, अमित पाण्डेय जी सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं प्यारे बच्चे उपस्थित रहे।
सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।



सत्य और अहिंसा के अनन्य उपासक, महान स्वतंत्रता सेनानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।उनके सत्य...
02/10/2026

सत्य और अहिंसा के अनन्य उपासक, महान स्वतंत्रता सेनानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

उनके सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचार सदैव समाज और राष्ट्र को प्रेरणा देते रहेंगे।

आज “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम” के अंतर्गत रामनगर विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 229 डैनमरवा, 83 डैनमरवा, 220...
01/10/2026

आज “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम” के अंतर्गत रामनगर विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 229 डैनमरवा, 83 डैनमरवा, 220 मुजरा धूस, 135 सबूनी धनरप्पा एवं 133 मील बहुअरी सहित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री Nandkishor Ram जी के साथ सम्मिलित हुआ।

इस दौरान गर्भवती माताओं के उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व की मंगलकामना की। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं माताओं को उपलब्ध कराए जा रहे पोषाहार की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्री Pankaj Jhunjhunwala जी, जिला महामंत्री श्रीमती Ajaya Sharma Rai जी, श्री जी, मंडल अध्यक्ष श्री Janak Sah जी, श्री मुन्ना सिंह जी, श्री विपिन गिरी जी, श्री Mritunjay Shrivastava जी सहित अन्य कार्यकर्ता बंधुओं की सादर उपस्थिति रहीं।

स्वस्थ माता–स्वस्थ शिशु, सशक्त परिवार–सशक्त समाज।

आज बगहा अनुमंडलीय सभागार में बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री Nandkishor Ram जी के साथ बाढ़ की स्थिति एवं प्रभावित परिव...
30/09/2026

आज बगहा अनुमंडलीय सभागार में बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री Nandkishor Ram जी के साथ बाढ़ की स्थिति एवं प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल हुआ।

बैठक में बाढ़ प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत एवं आवश्यक सहायता पहुंचाने, सभी प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई की समुचित व्यवस्था, प्रभावित परिवारों को सूखा राशन एवं अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने तथा मुआवजा प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

आपदा के इस कठिन समय मे जनता की सुरक्षा, राहत और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

🌸 आंगनवाड़ी पर आंगन का मिलन 🌸आज बगहा विधानसभा के बगहा नगर परिषद् अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-311 पर आयोजित “आंगनवाड़...
29/09/2026

🌸 आंगनवाड़ी पर आंगन का मिलन 🌸

आज बगहा विधानसभा के बगहा नगर परिषद् अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-311 पर आयोजित “आंगनवाड़ी पर आंगन का मिलन” कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों, अभिभावकों एवं आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका के साथ संवाद करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया।

कार्यक्रम में नगर परिषद् उपसभापति सह महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि रंजन जी, भाजपा कार्यकर्ता सह स्थानीय वार्ड पार्षद पंकज मिश्रा जी, अमित पाण्डेय जी सहित आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका एवं अभिभावक लोग उपस्थित रहे।

27/09/2026
सेवा ही संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत सेवा चित्र कार्यक्रम में प्रखंड बगहा -2 के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कन्य...
26/09/2026

सेवा ही संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत सेवा चित्र कार्यक्रम में प्रखंड बगहा -2 के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कन्या पठखौली में उपस्थित हुआ।

इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बहुत सुंदर चित्रकला का प्रदर्शन किया गया ।
चित्रकारी करने से मस्तिष्क तेज होता है और वैचारिक कल्पना शक्ति मजबूत होती है।

उक्त अवसर पर बगहा भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश प्रसाद जी, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष वार्ड पार्षद राहुल मिश्रा जी, समाजसेवी बब्लू पाठक जी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।

भारतीय जनसंघ के संस्थापक , एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान राष्ट्रवादी चिंतक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती...
25/09/2026

भारतीय जनसंघ के संस्थापक , एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान राष्ट्रवादी चिंतक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन!

उनके विचार आज भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और समावेशी विकास की प्रेरणा देते हैं।

अंत्योदय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

Saudan Singh

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin   जी द्वारा  राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन श्री  Saudan Singh  जी को एवं प्रदेश...
24/09/2026

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी द्वारा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन श्री Saudan Singh जी को एवं प्रदेश महामंत्री संगठन बिहार श्री जी को नियुक्त किए जाने पर आप दोनों पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

निश्चित ही, आप दोनों के मार्गदर्शन, अनुभव एवं संगठनात्मक कुशलता से संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और संगठन का स्वर्णिम विस्तार होगा।

आप दोनों को यशस्वी कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin  जी द्वारा बिहार से श्री Mangal Pandey  जी को असम प्रभारी, श्री Devesh Kumar  ...
23/09/2026

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी द्वारा बिहार से श्री Mangal Pandey जी को असम प्रभारी, श्री Devesh Kumar जी को अरुणाचल प्रदेश प्रभारी, श्री Sidharth Shambhu जी को छत्तीसगढ़ सह प्रभारी, श्री राजेंद्र सिंह जी एवं श्रीमती पिंकी कुशवाहा जी को पश्चिम बंगाल सह प्रभारी तथा श्रीमती जी को झारखंड सह प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Address

Bagaha

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhupendra Nath Tiwari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share