क्रान्ति एक्सप्रेस न्यूज़

क्रान्ति एक्सप्रेस न्यूज़

Share

भारत सरकार (MSME) द्वारा पंजीकृत डिजिटल न्यूज मीडिया संस्थान। विश्वसनीय और सटीक खबरों के लिए हमसे जुड़ें।
Reg. No. UDYAM-UP-10-0046199

22/06/2026

निजी उपयोग हेतु 100 घन मीटर तक मिट्टी खनन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य,माइन मित्रा पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण

बहराइच 22 जून। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार साधारण मिट्टी के सम्बन्ध में पूर्व निर्गत समस्त संगत आदेशों/निर्देशों को अवक्रमित करते हुए साधारण मिट्टी का 100 घन मी. तक खनन/परिवहन मात्र आनलाइन पंजीकरण के आधार पर तथा 100 घन मी. से अधिक साधारण मिट्टी की मात्रा के खनन/परिवहन के लिए विभागीय पोर्टल माइन मित्रा पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर अनुज्ञा पत्र प्राप्त किया जा सकता है। किसानों को निजी उपयोग हेतु 100 घन मी. तक साधारण मिेट्टी के खनन/परिवहन हेतु पोर्टल पर अनुमति के ब्लॉक पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। इस हेतु खनन योजना एवं खनन अनुज्ञा पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। पंजीकरण हेतु नाम, पता, मोबाईल नम्बर, ई-मेल आई.डी. भरकर अपना लॉग इन बनाना होगा। इच्छुक किसान अपने खेत, कृषि कार्य अथवा अन्य निजी उपयोग हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है तथा पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त होने के उपरान्त नियमानुसार 100 घन मी. तक मिट्टी खनन कार्य कर सकते है। आमजन को सुझाव दिया गया है कि किसी भी प्रकार के अवैध खनन अथवा बिना वैध प्रपत्र के सा. मिट्टी (खनिज) खनन/परिवहन न करें। खनन के लिए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन खनन अनुज्ञा पत्र प्राप्त किया जाना आवश्यक है। अस सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु संबंधित तहसील, खनन कार्यालय अथवा माइन मित्रा पोर्टल पर संपर्क किया जा सकता है।

22/06/2026

मुस्तफाबाद मोड़ पर दर्दनाक हादसा: पुलिया से टकराकर गड्ढे में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत, 1 घायल

बहराइच। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के मुताबिक कैसरगंज थानाक्षेत्र के भकरौली गांव निवासी तीन युवक अपाचे मोटरसाइकिल से बाराबंकी जनपद के सिरौली गौसपुर स्थित अपनी बहन के घर एक वर्षीय भांजे के मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे जब उनकी बाइक मुस्तफाबाद मोड़ के पास पहुंची, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बनी पुलिया से टकराने के बाद गहरे गड्ढे में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में राममिलन (20) पुत्र फकीरे और बुधई (30) पुत्र श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामकृष्ण पुत्र फकीरे गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना होने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही काल के गाल में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Photos from क्रान्ति एक्सप्रेस न्यूज़'s post 20/06/2026

जरवल में भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन का संगठन विस्तार

जरवल, बहराइच। भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन के संगठन विस्तार अभियान के तहत जिलाध्यक्ष बहराइच पती राम चौधरी के निर्देश पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अल्ताफ ने विकास खण्ड जरवल क्षेत्र के ग्राम हसनापुर (धवरिया) निवासी हाजी मोहम्मद सईद को ब्लॉक उपाध्यक्ष, जरवल तथा मोहम्मद हनीफ को संगठन का सदस्य नियुक्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने एवं किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता शिव भूषण सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

16/06/2026

अब्दुल हक़ एडवोकेट
जिला एवं सत्र न्यायालय, बहराइच
प्रत्याशी - सदस्य जिला पंचायत वार्ड नं. 61

कुछ नाम सिर्फ़ पहचान नहीं होते, बल्कि भरोसे, इंसाफ़ और ख़िदमत की मिसाल बन जाते हैं। अब्दुल हक़ एडवोकेट ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी हैं, जिन्होंने हमेशा सच का साथ दिया, इंसाफ़ की राह पर चले और समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनने का प्रयास किया। वकालत के क्षेत्र में उनकी पहचान एक ईमानदार, निडर और कर्मठ अधिवक्ता के रूप में है। वहीं सामाजिक जीवन में उन्होंने हर ज़रूरतमंद के सुख-दुख में शामिल होकर यह साबित किया है कि जनसेवा केवल वादा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी है। विकास खण्ड जरवल वार्ड संख्या 61 को ऐसे प्रतिनिधि की आवश्यकता है जो जनता की समस्याओं को समझे, उनकी आवाज़ को बुलंद करे और क्षेत्र के विकास को नई दिशा दे। अब्दुल हक़ एडवोकेट इसी विश्वास, समर्पण और सेवा भावना के साथ आपके बीच उपस्थित हैं।

14/06/2026

बहराइच। जिले के मटेरा विधानसभा क्षेत्र के शंकरपुर में एआईएमआईएम की चुनावी जनसभा आयोजित हुई। जिसमें रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी साहब ने शौकत अली को प्रत्याशी घोषित किया।

14/06/2026
14/06/2026

बहराइच। ओवैसी ने जनसभा के दौरान कहा कि हमने मटेरा से उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शौकत अली को अपना प्रत्याशी बनाया है।

14/06/2026

बहराइच की मटेरा धरती आज पूरी तरह सियासी रंग में रंगी नजर आई,जब ओवैसी साहब की जनसभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ का जोश और माहौल इस बात का संकेत दे रहा था कि 2027 के चुनावी समीकरणों में एक नई हलचल पैदा हो चुकी है। मंच से गूंजते ओवैसी साहब के तेवरों ने न सिर्फ समर्थकों में उत्साह भरा,बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी नई चर्चा छेड़ दी है।

Want your business to be the top-listed Government Service in Bahraich?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Head Office Address : Village Hasnapur (Dhawariya) Jarwal Road Bahraich, Uttar Pradesh/
Bahraich
271901