27/09/2022
आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 21 दिन से चल रहे आमरण अनशन को A.I.S.F उत्तर प्रदेश की तरफ से समर्थन देने के लिए संजय सिंह व मोज़म्मिल जाहिद अली, अनुज सिंह रात 11:30 बजे विश्व विद्यालय में पहुंच कर अपना समर्थन दिया। के साथी तब तक नही जाएंगे जब तक छात्रों की मांग पूरी ना हो जाए
06/02/2022
सच का दमन असम्भव है आख़िरकार बेईमानी हम सब के सामने आ ही गयी
जो प्रबन्ध समिति के सचिव खुद भ्रष्टाचारी हैं व देश के स्वतंत्रता सेनानी विरोधी है, वह ईमानदार शिक्षकों व छात्रों के ऊपर झूठे मनगढंत आरोप लगाकर बच नहीं सकते हैं। सबका इलाज़ होगा हमारे प्रतिष्ठित किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में
बेईमानी, भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, छात्र-छात्राओं से विभिन्न कार्यक्रमों के नाम पर की जा रही लूट सब बन्द होगा जिससे शांतिप्रिय शिक्षण का माहौल कायम हो सकें और जिले व क्षेत्र का हर एक विद्यार्थी जो इस अन्याय पूर्ण व्यवस्था के त्रासदी के कारण से अपना शिक्षण कार्य करने में असमर्थ था वो भी गर्व के साथ मे शिक्षा ग्रहण कर सकेगा।
AISF विद्यार्थियों के हित के लिए प्रतिबद्ध है, वो हर स्तर पर लड़ाई लड़के दोषियों को महाविद्यालय से बाहर कर शिक्षण के लिए शांतिपूर्ण व्यवस्था को कायम करवाएगा।
।
01/02/2022
यह देश का प्रथम छात्र संगठन है जब जब देश में अन्याय होता है तब तक ऑल इंडियन स्टूडेंट फेडरेशन छात्रों के साथ खड़ा रहता है आप भूल गए होंगे तो आपको बता दूं।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन का बहुत ही क्रांतिकारी इतिहास रहा है ये संगठन 1936 मे लखनऊ के गंगा प्रसाद मेमोरियल हाल में 12-13 अगस्त को इसका गठन हुआ था 936 डेलीगेट पूरे देश से शामिल हुए थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी ने अध्यक्षता की थी गांधी जी ने बधाई संदेश भेजा था टैगोर साहब ने भी शुभकामनाएं दीं थी!
इस संगठन का आजादी के आन्दोलन में बहुत योगदान रहा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन से छात्र राजनीति करके हज़ारों लोग देश के सम्मानित पदों पर देश की सेवा की है आज भी लगातार छात्रों के हित के लिए संघर्ष कर रहे इस संगठन पर ऐसे आरोप लगाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है!
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश बहराइच के साथी Sufiyan Khan के साथ मजबूती से खड़ा है और इस बेबुनियाद आरोप इसका पुरजोर विरोध करता है!
10/01/2022
लेखपाल 8085 पद पर भर्ती हेतु
पहले 25 ₹ का प्रसाद चढ़ाओ और फिर आयोग तय करेगा कि आपको परीक्षा के दर्शन होंगे कि नहीं होंगे। यदि आयोग को परीक्षा में नहीं बैठाना है तो
1) ये 25 रुपया फ़क़ीरी वाले झोले का है क्या?
2) यदि प्रधानमंत्री जी का मात्र 15 मिनट रुकना उनका जिंदा बचना हो गया था फिर विद्यार्थियों के समय की कोई कीमत ही नहीं है जो महीनों तक ऐसे चक्कर लगाने के बाद परीक्षा से बहिष्कृत किये जायेंगे ???
PET विद्यार्थियों के शोषण का नया तरीका है.🤔
09/10/2021
आज दिनांक 9.10.2021 को AISF उप्र का राज्य परिषद की मिटिंग AISF प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में 22 कैशरबाग लखनऊ में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ राज्य परिषद के सम्मानित सदस्यों ने AISF राज्य परिषद के साथी स्व0 विनीत यादव की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया
राज्य परिषद के साथियों ने 1अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान की सहमती बनी पिछली कार्यों की समीक्षा की तथा भविष्य में नई रणनीति तैयार कर संगठन को मजबूत करने का दृढ संकल्प लिया गया
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश
11/09/2021
AISF मिर्जापुर जिलाध्यक्ष, संघरशील साथी कुमार विपिन मौर्य को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।💐💐🎂🎂🎁
Bahraich
17/07/2021
Dear guys, it's pleasure to inform you that
If you are aspirants for JNUEE 2021, can join the entrance preparation campaign of JNU which is provided by AISF JNU. AISF JNU can start coordination among them. We will provide all possible study materials, books and conduct classes for their preparation for upcoming JNU entrance exam.
If you are interested, send me your information soon.