04/06/2026
बहराईच में खड़ी गाड़ी के बगल में सड़क बनाने का कारनामा पे लोग पीडब्ल्यूडी विभाग की तो खूब बुरी भलाई कर रहे हैं लेकिन, व्यक्ति विशेष के सामाजिक दयित्व की कोई चर्चा नहीं है।
सड़क एक सार्वजनिक स्थान है और यहां निजी वाहन पार्क करने की अनुमति नहीं है।
ऐसा नहीं रह रहा होगा कि ठेकेदार ने गाड़ी मालिक को नहीं खोजा होगा
और PWD का ठेकेदार लाखों का सामान और लेबर ले कर आता है और अगर एक वाहन की वजह से सड़क ना बनता तो शायद एक समाज के तौर पर हमसे भी बड़ी बेइज्जती होती
ठेकेदार - निर्भय कंस्ट्रक्शन कंपनी, गोंडा
बहराइच हमारा है
Shubham Gupta Bahraich Police
02/06/2026
उत्तरप्रदेश का बाराबंकी-बहराइच राजमार्ग भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक संबंधों की मजबूती में अपनी भूमिका के लिए तैयार है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग-927 के चार लेन वाले, बाराबंकी-बहराइच खंड के निर्माण को मंजूरी दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि यह परियोजना नेपाल में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रूपाईडीहा लैंड पोर्ट और नेपालगंज तक पहुंच को आसान करेगी।
मंत्रालय ने कहा कि इस परियोजना से बाराबंकी और बहराइच के बीच यात्रा का समय लगभग ढ़ाई घंटे से घटकर लगभग सवा घंटा रह जाएगा।
मंत्रालय ने बताया कि बेहतर राजमार्ग से व्यापारियों के लिए अधिक अवसर पैदा होंगे, परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और बाजारों तक पहुंच में सुधार होगा।
02/06/2026
🚨 की बड़ी कार्रवाई 🚨
के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं उ०प्र० विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी तौहीद उर्फ मुन्ना पुत्र बब्लू, निवासी बशीरगंज, बहराइच को महाजनी स्कूल किला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा विधि व्यवस्था एवं महिलाओं/बच्चों की सुरक्षा हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
02/06/2026
🚦 #बहराइच_यातायात_पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚦
मई मे 45103000 का चालान बहराइच में हुआ टोटल.
ातायात श्री राज सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बहराइच द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
माह मई में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कुल 33,618 चालान किए गए तथा लगभग ₹4 करोड़ 51 लाख 3 हजार का चालान शुल्क लगाया गया।
👮♂️ यातायात पुलिस की अपील:
✅ वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें
✅ हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें
✅ यातायात नियमों का पालन करें
✅ गलत पार्किंग और अव्यवस्थित वाहन संचालन से बचें
✅ सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दें
✅ अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें
सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन।
01/06/2026
🚧 #बहराइच ोड
संजय सेतु पुल पर आवागमन बहाल करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। घाघरा नदी पर बने इस महत्वपूर्ण पुल के मरम्मतीकरण कार्य को अंतिम रूप देने में कर्मचारी जुटे हुए हैं।
पुल पर डामरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है और इसके पूरा होते ही वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। लंबे समय से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब सीतापुर होकर लंबा चक्कर लगाने के बजाय सीधे संजय सेतु के रास्ते सफर करना अधिक सुगम और समय बचाने वाला होगा।
स्थानीय लोगों और यात्रियों को पुल के जल्द शुरू होने का इंतजार है, जिससे बहराइच-लखनऊ मार्ग पर यातायात फिर से सामान्य हो सकेगा।