Muktidhara

Call Directions Website Contact the organization

Muktidhara Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Muktidhara, Social service, Mukti Ashram, Viratnagar, Bairat.

अरावली की तलहटी में सदियों से खानाबदोश राजस्थान के घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु समाजों के पुनरूत्थान, विकास की मुख्य धारा में समान अवसर तथा संवैधानिक अधिकारों के लिए तीन दशक से संघर्षरत

31-अगस्त -   लिबरेशन डे  1871 के ब्रिटिश क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट के अंतर्गत 1857 की क्रांति में देशभक्तों का साथ देने के ...
01/09/2026

31-अगस्त - लिबरेशन डे

1871 के ब्रिटिश क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट के अंतर्गत 1857 की क्रांति में देशभक्तों का साथ देने के कारण कुछ घुमंतू जनजातियों (बंजारा, बावरिया, नट, कंजर, सांसी आदि) को hereditary criminal अर्थात् पैदाइशी अपराधी का स्टेटस दे दिया गया था। इन पर जांच, पूछताछ, जेल इत्यादि अन्यायपूर्ण शोषणात्मक कार्यवाही की पुलिस एजेंसियों को संदेह मात्र के आधार पर कानूनी रूप से खुली छूट थी। देश की आज़ादी के भी वर्ष पश्चात जाकर 15-अगस्त-1947 की जगह 31-अगस्त-1952 को सच्चे अर्थों में विमुक्त समाजों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया।

1993 से आधिकारिक रूप से कम्युनिटी के उत्थान, सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है। पिछले कुछ वर्षों से समय समय पर हमारे interventions घुमंतू, अर्ध-घुमंतू, एवं विमुक्त (denotified) समाज को skilled और आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर बनाने की दिशा में होते रहे हैं। समाज की मुख्यधारा से इन्हें जोड़ने, और भय-भूख-भ्रष्टाचार से आज़ादी पाने की इस जद्दोजहद में मुक्तिधारा आज भी इनके साथ खड़ी है, और समाज की मुख्य धारा में रहने वाले आप सभी संभ्रांत नागरिकों का यथाशक्ति इस मुहिम में हमसे जुड़ने के लिए आह्वान करती है।

story of   so farBrand   |
30/08/2026

story of so far
Brand |

“*राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस*”   की सभी लघु एवं मध्यम औद्योगिक व्यवसायियों   को शुभकामनायें। आत्मनिर्भर विकसित भारत 🇮🇳 के...
30/08/2026

“*राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस*” की सभी लघु एवं मध्यम औद्योगिक व्यवसायियों को शुभकामनायें।

आत्मनिर्भर विकसित भारत 🇮🇳 के दिवास्वप्न को साकार करने में ने भी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से पिछले वर्ष #विराटनगर में एक विनम्र प्रयास शुरू किया था। इस प्रयास में स्थानीय स्तर पर सिलाई केंद्र से निकली कुछ होनहार महिलाओं ने एक फ़ूड प्रोसेसिंग और टेलरिंग वर्क के को नामक एक ब्रांड में अब तक तब्दील कर दिया है। जल्दी ही, ये लोग अपने नेटवर्क को निकटवर्ती आधा दर्जन गांव में प्रसारित करके प्रीमियम गिफ्टिंग प्रोडक्ट स्पेस में भी उतरने जा रही हैं।

“राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस”   की सभी लघु एवं मध्यम औद्योगिक व्यवसायियों को शुभकामनायें। आत्मनिर्भर विकसित भारत 🇮🇳 के दिव...
30/08/2026

“राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस” की सभी लघु एवं मध्यम औद्योगिक व्यवसायियों को शुभकामनायें।

आत्मनिर्भर विकसित भारत 🇮🇳 के दिवास्वप्न को साकार करने में ने भी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से पिछले वर्ष #विराटनगर में एक विनम्र प्रयास शुरू किया था। इस प्रयास में स्थानीय स्तर पर सिलाई केंद्र से निकली कुछ होनहार महिलाओं में एक फ़ूड प्रोसेसिंग और टेलरिंग वर्क के को नामक एक ब्रांड में अब तक तब्दील कर दिया है। जल्दी ही, ये लोग अपने नेटवर्क को निकटवर्ती आधा दर्जन गांव में प्रसारित करके प्रीमियम गिफ्टिंग प्रोडक्ट स्पेस में भी उतरने जा रही हैं।

 #कारगिल_विजय_दिवस (26-जुलाई) पर देश की सीमा पर तैनात सेना के जवानों के शौर्य एवं बलिदान को सादर नमन 🙏
26/07/2026

#कारगिल_विजय_दिवस (26-जुलाई) पर देश की सीमा पर तैनात सेना के जवानों के शौर्य एवं बलिदान को सादर नमन 🙏

23-जुलाई — महान स्वातंत्र्य सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद और बाल गंगाधर तिलक जी के जन्म-जयंती पर इन्हें शत शत नमन। आज़ाद सिर्फ़...
23/07/2026

23-जुलाई — महान स्वातंत्र्य सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद और बाल गंगाधर तिलक जी के जन्म-जयंती पर इन्हें शत शत नमन।

आज़ाद सिर्फ़ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सोच थे जिन्होंने अपने प्रेरणादायी जीवन और साहसिक बलिदान से क्रांति की ज्वाला प्रज्ज्वलित की। अपनी पिस्टल की आख़िरी गोली तक लडे, आज़ाद जिए, और आज़ाद ही शहीद हुए।

तिलक जी ने भी सुषुप्त भारतीय समाज को संगठित करने का अभूतपूर्व कार्य किया। श्री गणेशोत्सव को घरों से बाहर लाकर सार्वजनिक गणेश पंडाल का चलन लाया, जिससे भारतीय समाज के हर तबके को आपसी मेलजोल और चर्चा करने का मंच मिला।

अपने बिलकुल विपरीत तरीकों से सिर्फ़ हंगामा नहीं, अपितु जनमानस की सोच बदलने के इनके सकारात्मक प्रयासों के लिए इन दोनों विभूतियों को सादर प्रणाम। 🙏

राष्ट्र निर्माण में अनवरत चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) और चिकित्सक (Doctors) समुदाय का मुक्तिधारा परिवार की ओर से हार्दिक अ...
01/07/2026

राष्ट्र निर्माण में अनवरत चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) और चिकित्सक (Doctors) समुदाय का मुक्तिधारा परिवार की ओर से हार्दिक अभिनंदन 🎊💐🙏

✨National CA Day
✨National Doctors Day

Best wishes of   from .viratnagar 🌳🦚🐒This summer, since the Earth Day on 22-April, we have installed 200 earthen   aroun...
05/06/2026

Best wishes of from .viratnagar 🌳🦚🐒

This summer, since the Earth Day on 22-April, we have installed 200 earthen around the town. This humble initiative assisted by compassionate students of Golden Wings Academy .vtr has helped us create water-points at convenient places for small birds such as parrots and sparrows around the city.

Let us all contribute towards making this planet and environment better one small compassionate deed at a time. 🌻

मुक्तिधारा संस्थान, , और  के संयुक्त तत्वावधान में प्रोजेक्ट सक्षम के अंतर्गत आज तीन दिवसीय SHG-ट्रेनिंग की शुरुआत पूरे ...
18/02/2026

मुक्तिधारा संस्थान, , और के संयुक्त तत्वावधान में प्रोजेक्ट सक्षम के अंतर्गत आज तीन दिवसीय SHG-ट्रेनिंग की शुरुआत पूरे जोशोख़रोश के साथ हुई। आज पहले दिन देश भर के अन्य हिस्सों में स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक समृद्धि की प्रेरणादायी कहानियाँ वीडियो के माध्यम से दिखाई गई। स्वयं की सहायता संगठित रूप से मिलकर ख़ुद स्वयं करने की भावना और आवश्यकता को हम सबने गहराई से समझा।

इस स्वतंत्र-चर्चा में विराटनगर ग्राम में मुक्तिधारा संस्थान द्वारा संचालित सिलाई सेंटर में प्रशिक्षित 15 महिलाओं ने सचिव अनन्त कात्यायनी के मार्गदर्शन में चार विविध आयामों में आजीविका अर्जन के विभिन्न तरीकों की सूची बनाई।

आगामी 2 दिनों में SHG निर्माण की पात्रता, सदस्यता हेतु डॉक्यूमेंट, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, बैंक अकाउंट खोलने, अत्यंत कम ब्याज पर माइक्रोफाइनेंस लोन हेतु आवेदन करने, अल्पबचत द्वारा फंड्स जुटाने, बुक कीपिंग, रिकॉर्ड्स मेंटेन करने, उद्यम गतिविधियों के लिए वार्षिक कैलेंडर बनाने और mock बिज़नेस प्लान बनाने इत्यादि की ट्रेनिंग कराई जाएगी।

सपनों की इस उड़ान के साक्षी बनिए। मुक्तिधारा के इस account को subscribe कीजिए और प्रोजेक्ट सक्षम से जुड़ी जानकारियां लगातार पाइए।

.viratnagar participates in   2.0organised by  and  Date: 29-31 JAN 2026Place: SEWA, Ahmedabad Represented by: Anant Kat...
30/01/2026

.viratnagar participates in 2.0
organised by and
Date: 29-31 JAN 2026
Place: SEWA, Ahmedabad
Represented by: Anant Katyayni .himanshuatrey1998

21 spirited NGOs leading significant changes across urban and rural India will collaborate, cross-learn, and complement each other’s efforts. We also had the unique privilege to share some attractive tote-bags samples produced by our ‘Project Saksham’ beneficiaries and receive constructive and creative recommendations.

Address

Mukti Ashram, Viratnagar
Bairat
303102

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Muktidhara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Muktidhara:

Shortcuts

Share

Category