Collector Balaghat

Directions Website Contact the organization

Collector Balaghat Official handle of Collector Balaghat, Government of Madhya Pradesh

 #बालाघाटमतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, विशेष शिविरों में मिले 5055 आवेदन, 09 अक्टूबर को भी लगेंगे कैंप विशेष गहन...
08/10/2026

#बालाघाट
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, विशेष शिविरों में मिले 5055 आवेदन, 09 अक्टूबर को भी लगेंगे कैंप
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित रह गए पात्र नागरिकों के नाम अब दोबारा सूची में शामिल किए जा रहे हैं। इसके लिए बीएलओ द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाकर पात्र लोगों से आवश्यक दस्तावेज लिए जा रहे हैं।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी.पी. बर्मन ने बताया कि एसआईआर के दौरान अनमैप्ड अथवा तार्किक विसंगतियों के कारण जिन पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, वे बीएलओ के संपर्क अभियान के दौरान आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए फार्म-6 भरना होगा। फार्म-6 के साथ किसी प्रकार का घोषणा पत्र देने की आवश्यकता नहीं है।

जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के 1785 मतदान केंद्रों पर 7 और 8 अक्टूबर को लगाए गए विशेष शिविरों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कुल 5055 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें बैहर से 977, लांजी से 1243, परसवाड़ा से 819, बालाघाट से 931, वारासिवनी से 607 और कटंगी से 478 आवेदन शामिल हैं।

18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा भी कर सकते हैं आवेदन

ऐसे युवा, जिन्होंने 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे भी फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। वहीं 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से भी अग्रिम रूप से फार्म-6 भरवाए जा रहे हैं। पात्र मतदाताओं की सुविधा के लिए 9 अक्टूबर को भी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों तथा बेघर एवं वंचित वर्ग के पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवश्यकता अनुसार विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

ईसीआईनेट से घर बैठे भर सकते हैं फार्म-6

मतदाता ईसीआईनेट एप के माध्यम से घर बैठे यह भी जांच सकते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं। नाम नहीं होने की स्थिति में इसी एप के जरिए ऑनलाइन फार्म-6 भरकर आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने पर आवेदन सीधे संबंधित बीएलओ की आईडी में पहुंच जाता है। निर्वाचन विभाग ने पात्र नागरिकों और नए मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

 #बालाघाटबिरसा-बैहर के 57 गांवों में स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी40,835 बच्‍चों का टीकाकरण पूर्ण, 734 मरीज स्‍वस्‍थ हो...
08/10/2026

#बालाघाट
बिरसा-बैहर के 57 गांवों में स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी
40,835 बच्‍चों का टीकाकरण पूर्ण, 734 मरीज स्‍वस्‍थ होकर घर लौटे
आज 09 मरीजों को डिस्‍चार्ज किया गया

जिले के बिरसा और बैहर क्षेत्र के 57 गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सघन स्वास्थ्य सर्वेक्षण और उपचार अभियान चलाया जा रहा है। मौसमी बीमारियों, सर्दी-खांसी, बुखार, चर्मरोग, मीजल्स, स्कैबीज और मलेरिया सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर घर-घर पहुंचकर लोगों की जांच की जा रही है।

08 अक्‍टूबर तक 49,553 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जांच के दौरान सर्दी-खांसी एवं बुखार के 6,320, मलेरिया के 1,101, दाने के साथ बुखार के 539 तथा चर्मरोग के 255 मरीज चिन्हित किए गए। कुल 8,215 मरीजों में से 7,472 का उपचार घर पर किया गया, जबकि 743 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से उपचार के बाद 734 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं और 09 मरीजों का उपचार जारी हैं। 08 अक्‍टूबर को एहतियात के तौर पर 06 नये मरीजों को भर्ती किया गया है और 09 मरीजों को स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार के बाद डिस्‍चार्ज किया गया है।

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सर्वेक्षण के दौरान 1,544 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक, ओआरएस और जिंक टैबलेट वितरित किए गए। वहीं 1,447 बच्चों को आयरन सिरप दिया गया तथा 1,348 बच्चों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई गई।टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 905 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 40,835 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में संक्रमण और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज 75 गांवों के 9,774 मकानों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया, जबकि 45 गांवों के 8,653 घरों में इनडोर एवं आउटडोर फॉगिंग कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और ग्रामीणों को बीमारी से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक कर रही हैं।

 #बालाघाट जन्‍म मृत्‍यु रजिस्‍ट्रेशन कराने में देरी की तो बढेगी मुश्किलकलेक्‍टर ने जिला स्‍तर पर आदेश जारी किएजन्‍म और म...
08/10/2026

#बालाघाट
जन्‍म मृत्‍यु रजिस्‍ट्रेशन कराने में देरी की तो बढेगी मुश्किल
कलेक्‍टर ने जिला स्‍तर पर आदेश जारी किए

जन्‍म और मृत्‍यु के रजिस्‍ट्रेशन से जुडे नियमों में बडा बदलाव हो गया है। जन्‍म एवं मृत्‍यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम, 2026 के प्रावधान 01 अक्‍टूबर से लागू हो गए है। नए कानून में जन्‍म या मृत्‍यु का रजिस्‍ट्रेशन कराने में देरी होने पर प्रक्रिया को पहले के मुकाबले ज्‍यादा सख्‍त किया गया है। खास तौर पर 2 साल से ज्‍यादा देर से किए जाने वाले रजिस्‍ट्रेशन के लिए प्रथम श्रेणी न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट के आदेश की जरूरत हाोगी। जन्‍म और मृत्‍यु पंजीकरण से जुडे इस संशोधन विधेयक को संसद के दोनों सदनों ने पारित किया था। राष्‍ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह पिछले म‍हीने कानून बन गया।

नए कानून का मुख्‍य उद्देश्‍य जन्‍म और मृत्‍यु की घटनाओं की जानकारी समय पर दर्ज कराना है। सरकार का कहना है कि इसके जरिए जन्‍म और मृत्‍यु की घटनाओं की समय पर रिपोर्टिंग को बढावा मिलेगा। यह कानून मूल जन्‍म एवं मृत्‍यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 में बदलाव करता है। 2023 में भी इस कानून में संशोधन किया गया।

इस संबंध में कलेक्‍टर कुमार सत्‍यम ने जिला स्‍तर पर आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश में सभी रजिस्‍ट्रार को दिशा निर्देश दिये गए है और निर्देशित किया गया है कि प्रावधान के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। जन्‍म और मृत्‍यु रजिस्‍ट्रीकरण अधिनियम की धारा 13 (3) में संशोधन विलंबित पंजीयन के लिए जारी आदेश के अनुसार किसी ऐसे जन्‍म या मृत्‍यु की सूचना जो घटना के एक वर्ष बाद लेकिन दो वर्ष के भीतर रजिस्‍ट्रार को दी जाती है, उसका रजिस्‍ट्रेशन केवल डिस्ट्रिक्‍ट मजिस्‍ट्रेट या सब-डिविजनल मजिस्‍ट्रेट या डिस्ट्रिक्‍ट मजिस्‍ट्रेट द्वारा अधिकृत एक्‍जीक्‍यूटिव मजिस्‍ट्रेट के आदेश पर ही किया जाएगा।

 #बालाघाटधान उपार्जन के लिए 94 हजार से अधिक किसानों का हुआ पंजीयन118 केंद्रो पर 10 अक्‍टूबर तक ही किसान करा सकेंगे पंजीय...
08/10/2026

#बालाघाट
धान उपार्जन के लिए 94 हजार से अधिक किसानों का हुआ पंजीयन
118 केंद्रो पर 10 अक्‍टूबर तक ही किसान करा सकेंगे पंजीयन

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्‍य पर किसानों से धान, ज्‍वार एवं बाजरा की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्‍टूबर निर्धारित है। अब तक जिले के 94 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन किया जा चुका है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्री संत कुमार भलावी ने बताया कि समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी के लिए लालबर्रा तहसील में 14 हजार 427, खैरलांजी में 11 हजार 128, लांजी में 9557, बालाघाट में 9534, कटंगी में 8176, वारासिवनी में 10 हजार 172, बिरसा में 7489, किरनापुर में 9163, परसवाडा में 5653, तिरोडी में 4671 एवं बैहर तहसील में 3902 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है।

जिले में किसान पंजीयन के लिए समिति स्तर पर कुल 118 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अधिकृत सीएससी सेंटर, कियोस्क, एमपी ऑनलाइन एवं साइबर कैफे के माध्यम से भी निर्धारित पंजीयन शुल्क 50 रुपये का भुगतान कर किसान अपना पंजीयन करा सकते है।

कृषि नवाचार और स्थानीय उत्पादों को मिला मंचलांजी में एक जिला एक उत्पाद एवं कृषक संगोष्ठी, जैव संसाधन केंद्र और आजीविका स...
08/10/2026

कृषि नवाचार और स्थानीय उत्पादों को मिला मंच
लांजी में एक जिला एक उत्पाद एवं कृषक संगोष्ठी, जैव संसाधन केंद्र और आजीविका समूहों के स्टॉल बने आकर्षण
कृषि को अधिक लाभकारी बनाने और किसानों को स्थानीय संसाधनों से जोड़ते हुए विकासखंड लांजी के उत्कृष्ट मैदान में गुरुवार को एक जिला एक उत्पाद (ODOP) एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में किसानों को कृषि की नवीन तकनीकों, जैव संसाधनों, फसल विविधीकरण और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध उत्पादों को आय के बेहतर साधन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का आयोजन परियोजना संचालक आत्मा समिति बालाघाट डॉ. रामनाथ पटेल एवं उपसंचालक कृषि फूलसिंह मालवीय के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग एवं आत्मा समिति द्वारा जैव संसाधन केंद्र (BRC) का स्टॉल लगाया गया। यहां किसानों को जैव संसाधनों के उपयोग, कृषि में उनके महत्व तथा खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाने से संबंधित जानकारी दी गई।
वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के स्व-सहायता समूहों द्वारा भी स्टॉल लगाया गया। समूहों द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिससे ग्रामीण महिलाओं के समूहों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बाजार से जोड़ने का अवसर मिला।
खेती में बदलाव से आय के नए अवसर
कृषक संगोष्ठी में इस बात पर जोर दिया गया कि खेती को केवल पारंपरिक फसलों तक सीमित रखने के बजाय किसान अपनी स्थानीय परिस्थितियों, उपलब्ध संसाधनों और बाजार की मांग के अनुसार फसल एवं कृषि गतिविधियों में विविधीकरण कर सकते हैं। जैव संसाधनों के उपयोग और स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन से कृषि को अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने की दिशा में प्रयास किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित कृषि सखियों और प्रगतिशील किसानों ने भी कृषि क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए। किसानों के बीच आपसी संवाद के माध्यम से खेती में अपनाए जा रहे नए प्रयोगों और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा हुई।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही सहभागिता
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत लांजी अध्यक्ष श्रीमती अर्चना खोंगल रहीं। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष अजय अवसरे, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकित सिंघई, जनपद पंचायत सदस्य रेवाजी एवं दिनेश लांडे, एनआरएलएम ब्लॉक मॉनिटर राजाराम परते, सुनीता चंदने एवं अतीत फूलमारी सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कृषि विभाग की ओर से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कुलदीप गनवीर, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक अजय बिजेवार सहित लांजी विकासखंड की कृषि सखियों ने सहभागिता की।
प्रगतिशील किसानों ने बढ़ाया उत्साह
संगोष्ठी में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों मरठे, अनिल बुंधानसा, हेमेंद्र उमरे एवं नंदकिशोर कामरी सहित अन्य किसानों ने सहभागिता की। किसानों ने कृषि से जुड़े विषयों पर चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम ने किसानों, कृषि विभाग और ग्रामीण आजीविका समूहों के बीच संवाद का मंच उपलब्ध कराया। एक जिला एक उत्पाद, जैव संसाधन और स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को एक साथ मंच मिलने से स्थानीय स्तर पर उत्पादन से लेकर बाजार तक की संभावनाओं पर चर्चा को गति मिली। इससे किसानों एवं ग्रामीण समूहों को अपनी स्थानीय क्षमता को आय के अवसरों में बदलने के लिए प्रोत्साहन मिला।

 #बालाघाट26 टीबी मुक्त पंचायतों का जिला स्तरीय समारोह में सम्मानजोश कार्यक्रम का नई दिल्ली से हुआ शुभारंभ, टीबी मरीजों क...
08/10/2026

#बालाघाट
26 टीबी मुक्त पंचायतों का जिला स्तरीय समारोह में सम्मान
जोश कार्यक्रम का नई दिल्ली से हुआ शुभारंभ, टीबी मरीजों को वितरित की गईं फूड बास्केट
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बालाघाट जिले की विभिन्न विकासखंडों की 26 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत के रूप में गोल्ड कैटेगरी में सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को टीबी मुक्त पंचायत का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘जोश’ कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली से किया। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बालाघाट के जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. प्रियवृत सोनकर, जिला कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी डॉ. रित्विक पटेल, बीएमओ वारासिवनी डॉ. सत्यम शर्मा, बीएमओ लांजी डॉ. अक्षय उपराडे, जिला एनसीसी प्रभारी अधिकारी डॉ. गजानन कटरे तथा माय भारत के जिला नोडल अधिकारी सीआर जंघेले सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इन पंचायतों को मिला टीबी मुक्त पंचायत का सम्मान
सम्मानित 26 पंचायतों में विकासखंड बैहर से पटवा, घुईटोला, धीरी एवं खोलवा, बालाघाट से खैरी, खुटिया एवं हरदोली, बिरसा से जगला एवं भीमलाट, खैरलांजी से गुडरूघाट, किरनापुर से बम्हणी, भुवा, बोरगांव एवं जानवा, लालबर्रा से बल्हारपुर, बागदेही, बांदरी, लामता से साकरी एवं घुनाड़ी, लांजी से सर्रा एवं सिंगोला, परसवाड़ा से हर्राभट एवं डुडगांव, वारासिवनी से बघोली एवं मोहगांव तथा उमरवाड़ा शामिल हैं।
एनसीसी कैडेट्स और माय भारत के युवाओं ने दिया पोषण सहयोग
कार्यक्रम के दौरान NCC Cadets एवं MY Bharat Volunteers द्वारा टीबी मरीजों को Food Basket वितरित कर पोषण सहयोग प्रदान किया गया। इस पहल के माध्यम से टीबी मरीजों के उपचार के साथ-साथ उनके पोषण एवं स्वास्थ्य सुधार में सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़े सदस्य, एनसीसी कैडेट्स, माय भारत के युवा तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में टीबी उन्मूलन के लिए ग्राम स्तर पर किए जा रहे प्रयासों और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया।
#टीबी_मुक्त_भारत

 #बालाघाटशिक्षकों के लिए खुशखबरी: बालाघाट में 129 शिक्षकों को उच्चतर क्रमोन्नत वेतनमान की मंजूरी12, 24 और 30 साल की सेवा...
08/10/2026

#बालाघाट
शिक्षकों के लिए खुशखबरी: बालाघाट में 129 शिक्षकों को उच्चतर क्रमोन्नत वेतनमान की मंजूरी

12, 24 और 30 साल की सेवा का मिला लाभ
जनजातीय कार्य विभाग, बालाघाट के अंतर्गत कार्यरत 129 शिक्षकों को उच्चतर क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत किया गया है। जिला स्तरीय विभागीय क्रमोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर पात्र शिक्षकों को उनकी सेवा अवधि के अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ दिया गया है।

सहायक आयुक्‍त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर ने बताया कि 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 92 प्राथमिक शिक्षकों को प्रथम क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत किया गया है। वहीं 24 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 34 प्राथमिक शिक्षकों को द्वितीय क्रमोन्नत वेतनमान तथा 30 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 3 सहायक शिक्षकों को तृतीय क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया गया है। इस तरह जिले में कुल 129 शिक्षकों को उच्चतर क्रमोन्नत वेतनमान की स्वीकृति मिली है। संबंधित शिक्षकों के स्वीकृति आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों की प्रतियां विभाग के संकुल प्राचार्यों एवं विकासखंड अधिकारी कार्यालयों को ई-मेल के साथ-साथ हार्ड कॉपी के माध्यम से भी उपलब्ध कराई गई हैं।

विभाग ने सभी संकुल प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि यदि उनके अधीन कार्यरत कोई पात्र शिक्षक क्रमोन्नत वेतनमान की सूची में शामिल होने से छूट गया है, तो ऐसे शिक्षकों की जानकारी तत्काल कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही सह प्रस्ताव एवं संबंधित गोपनीय प्रतिवेदन भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पात्र शिक्षकों के मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।

 #बालाघाट हर तीन माह में कर्मचारी संगठनों की परामर्शदात्री समिति की बैठक अनिवार्यसभी शासकीय कार्यालय प्रमुखों को दिए गये...
08/10/2026

#बालाघाट
हर तीन माह में कर्मचारी संगठनों की परामर्शदात्री समिति की बैठक अनिवार्य
सभी शासकीय कार्यालय प्रमुखों को दिए गये निर्देश
जिले के शासकीय कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा एवं उनके निराकरण के लिए अब वर्ष में चार बार, अर्थात प्रत्येक तीन माह में एक बार संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन ने जिले के सभी शासकीय कार्यालयों के प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं।
कार्यालय प्रमुखों को इस संबंध में दिये निर्देश में कहा गया है कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप शासन से मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित रूप से संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न विषयों, समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों पर चर्चा कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि हर तीन माह में एक बार बैठक आयोजित करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। बैठक आयोजित होने के बाद इसकी जानकारी एवं की गई कार्रवाई का पालन प्रतिवेदन जिला कार्यालय में प्रस्तुत किया जाए।

 #बालाघाटहृदय रोग से पीड़ित 9 बच्चे निःशुल्क सर्जरी के लिए जबलपुर रवानाडीईआईसी जिला चिकित्सालय में आयोजित शिविर में 21 ब...
08/10/2026

#बालाघाट
हृदय रोग से पीड़ित 9 बच्चे निःशुल्क सर्जरी के लिए जबलपुर रवाना
डीईआईसी जिला चिकित्सालय में आयोजित शिविर में 21 बच्चों का हुआ था चयन
कलेक्टर कुमार सत्यम के मार्गदर्शन में 6 अक्टूबर को डीईआईसी जिला चिकित्सालय बालाघाट में आयोजित हृदय रोग शिविर में चयनित बच्चों में से 9 बच्चों को आज 08 अक्टू्बर को निःशुल्क सर्जरी एवं उपचार के लिए जबलपुर रवाना किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने बताया कि जिले के बच्चों के लिए आयोजित इस विशेष हृदय रोग शिविर में चिकित्सकीय जांच के दौरान हृदय रोग से पीड़ित 21 बच्चों को सर्जरी के लिए चयनित किया गया था। चयनित बच्चों में से प्रथम चरण में 9 बच्चों को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी बच्चों का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत कराया जा रहा है। योजना के माध्यम से पात्र बच्चों को आवश्यक हृदय संबंधी जांच, सर्जरी एवं उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
बच्चों को उपचार के लिए जबलपुर भेजे जाने के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। जिले में आयोजित शिविर के माध्यम से हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बच्चों में जन्मजात एवं अन्य हृदय संबंधी रोगों की समय पर पहचान और उपचार से उनके स्वास्थ्य एवं भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है। शिविर में चयनित शेष बच्चों को भी आवश्यकतानुसार उपचार के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। समय पर पहचान, निःशुल्क उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिलने से हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को स्वस्थ जीवन की नई उम्मीद मिल रही है।

 #बालाघाट बिरसा-बैहर के 57 गांवों में स्वास्थ्य विभाग की मुहिम, अब तक 40,835 बच्‍चों का हो चुका टीकाकरणजिले के बिरसा एवं...
07/10/2026

#बालाघाट
बिरसा-बैहर के 57 गांवों में स्वास्थ्य विभाग की मुहिम, अब तक 40,835 बच्‍चों का हो चुका टीकाकरण
जिले के बिरसा एवं बैहर विकासखंड के 57 गांवों में मौसमी बीमारियों एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 57 सर्वेक्षण दलों के माध्यम से गांवों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बीमार मरीजों की जांच एवं उपचार के लिए 6 पीएम जनमन मोबाइल चिकित्सा इकाइयां, 18 चिकित्सा अधिकारी तथा मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 12 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
07 अक्‍टूबर तक 49,190 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जांच के दौरान सर्दी-खांसी एवं बुखार के 6,282, मलेरिया के 1,097, दाने के साथ बुखार के 532 तथा चर्मरोग के 255 मरीज चिन्हित किए गए। कुल 8,166 मरीजों में से 7,429 का उपचार घर पर किया गया, जबकि 737 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से उपचार के बाद 725 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं और 12 मरीजों का उपचार जारी हैं। 07 अक्‍टूबर को कोई भी नया मरीज भर्ती नही किया गया और न ही किसी को डिस्‍चार्ज किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घर-घर सर्वे के दौरान 1,527 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक, ओआरएस एवं जिंक की गोलियां दी गईं। 1,431 बच्चों को आयरन सिरप तथा 1,322 बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं। वहीं अब तक 905 टीकाकरण सत्रों में 40 हजार 835 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है।
बीमारी एवं संक्रमण की रोकथाम के लिए भी विशेष उपाय किए जा रहे हैं। बुधवार को 75 गांवों के 9,570 मकानों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया। वहीं 45 गांवों के 8,653 घरों में इनडोर एवं आउटडोर फॉगिंग कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में लगातार निगरानी एवं सर्वे कर लोगों को उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं।

Address

श्री कुमार सत्यम नवीन कलेक्टर कार्यालय सिविल लाइंस
Balaghat
481001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Balaghat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Balaghat:

Shortcuts

Share