Bagi Ballia - The Land of Revolutionaries

Bagi Ballia - The Land of Revolutionaries

Share

Ballia, also known as Bagi Ballia, is a town in Ballia district of Uttar Pradesh state of India. These rivers separate the city from other neighbouring cities.

Ballia is situated in extreme north-eastern part of Uttar Pradesh. It is surrounded by Mau on the west, Deoria in the north, Bihar in the north eastern part and Ghazipur in the south western part. The city is in an irregular shape and has one of its corners or boundaries at the confluence of two major rivers; Ganges and Ghagra. Like River Ganges separate Ballia from Bihar and River Ghagra separate

05/11/2025

महर्षि भृगु बाबा की तपोस्थली, बागी बलिया की पावन धरती पर कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ऐतिहासिक ददरी मेले में गंगा स्नान के लिए पधारने वाले सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं आगंतुकों का हार्दिक स्वागत, वंदन और अभिनंदन है।

भृगु भूमि का ‘ददरी मेला’, हजारों साल पुरानी परंपरा का है जीवंत प्रतीक।

Dadri Fair of Ballia: बेहद प्राचीन ऐतिहासिक और पौराणिक मेलों में से एक है उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में लगने वाला ददरी मेला। जो अपनी आध्यात्मीक, इतिहास और सांस्कृतिक वैभव के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. जी हां यह मेला न केवल एक व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि नदी जल संरक्षण और गुरू-शिष्य परंपरा का अटूट बंधन भी है।

कहा जाता है कि जब गंगा की धारा भृगु आश्रम (बलिया) आकर सूख जाती थी, तब महर्षि भृगु ने अपने शिष्य दर्दर मुनि के माध्यम से अयोध्या तक सरयू नदी का जल प्रवाह गंगा नदी से जोड़ा था।

ददरी मेला की परंपरा कब शुरू हुई?
गंगा और सरयू का यह अद्भुत संगम कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ और उसी जल संरक्षण के सम्मान में ददरी मेला की परंपरा शुरू हुई थी। इसके अलावा, इसी पावन धरा पर महर्षि भृगु द्वारा रचित भृगु संहिता और ज्योतिष शास्त्र का अद्वितीय ग्रंथ का लोकार्पण भी हुआ था। यही कारण है कि यह मेला न केवल धार्मिक है, बल्कि वैदिक ज्ञान और प्रकृति संरक्षण का बड़ा केंद्र बन गया है। कहते हैं कि जब गंगा और सरयू की धाराएं आपस में टकराईं, तो उससे दर्दर और घर्घर की आवाज निकली थी। जिसके कारण महर्षि भृगु ने अपने शिष्य का नाम दर्दर और सरयू नदी का नाम बलिया में घाघरा रख दिया था।

इसी के चलते यह मेला महर्षि भृगु मुनि के नाम पर नहीं, बल्कि उनके शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर ददरी मेला के नाम से मशहूर हो गया। इस मेले का वर्णन न केवल पद्म पुराण में, बल्कि मत्स्य पुराण में भी मिलता है. जब सूर्य तुला राशि में होता है, तब भृगु क्षेत्र का आध्यात्मिक महत्व अन्य तीर्थों से भी बढ़ जाता है. क्योंकि बलिया के धरती पर भृगु मुनि को मोक्ष मिला था। यहां के ददरी मेले में पंजाब, ओडिशा बिहार और नेपाल तक से लोग आते हैं।

बलिया का यह ददरी मेला हर साल कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होकर 25 दिनों तक चलता है, पर इस बार प्रशासन इसे एक माह तक आयोजित करने जा रहा है। यह मेला व्यापार, संस्कृति और श्रद्धा का संगम बन चुका हैं। यह मेला अब बलिया के विकास का प्रतीक बन गया है। स्थानीय लोग चाहते हैं कि ददरी मेले को राजकीय दर्जा मिले, ताकि आने वाले दिनों में यह राष्ट्रीय पहचान हासिल पाने में सफल हो।

बोला बोला भृगु बाबा की जय!
गंगा मईया की जय!

#बलिया

26/01/2025

महाकुंभ प्रयागराज से
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

#गणतंत्र_दिवस

Photos from Bagi Ballia - The Land of Revolutionaries's post 14/01/2025

प्रयागराज महाकुम्भ के प्रथम अमृत स्नान की दिव्य झलक।

#एकता_का_महाकुम्भ

Uttar Pradesh Tourism Incredible India

10/10/2024

कहानी ख़त्म हुई
और ऐसी ख़त्म हुई कि
लोग रोने लगे तालियाँ बजाते हुए।

अलविदा सर Ratan Naval Tata

16/03/2024

चुनाव आयोग(𝗘𝗹𝗲𝗰𝘁𝗶𝗼𝗻 𝗖𝗼𝗺𝗺𝗶𝘀𝘀𝗶𝗼𝗻) ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। देश में कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जायेंगे। 4 जून को वोटों की गिनती होगी। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों की घोषणा की। उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों में चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में वोटिंग पश्चिमी हिस्से से शुरू होगी और पूर्वी इलाके में खत्म होगी।

चुनाव आयोग के अनुसार देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में पहला चरण 19 अप्रैल को होगा, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई, सातवें चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होगी।

पहला चरण (First Phase)
उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी।

दूसरा चरण (Second Phase)
दूसरे चरण में 26 अप्रैल को अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

तीसरा चरण (Third Phase)
तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा। 7 मई को उत्तर प्रदेश में संभल, हाथरस, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, और बरेली लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी।

चौथा चरण (Fourth Phase)
13 मई को चौथे चरण के लिए वोटिंग होगी। शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, अकबरपुर और बहराइच लोकसभा सीट पर चौथे चरण में वोटिंग होगी।

पांचवा चरण (Fifth Phase)
पांचवें चरण के लिए 20 मई को वोटिंग होगी। उत्तर प्रदेश की जालौन, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा सीट पर 20 मई को वोटिंग होगी।

छठा चरण (Sixth Phase)
उत्तर प्रदेश में छठे चरण के लिए 25 मई को वोटिंग होगी। श्रावस्ती डुमरियागंज बस्ती संत कबीर नगर अंबेडकर नगर सुल्तानपुर प्रतापगढ़ फूलपुर इलाहाबाद, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही,लालगंज और आजमगढ़ में 25 मई को वोटिंग होगी।

सातवां चरण (Seventh Phase)
1 जून को सातवें चरण के लिए वोटिंग होगी। उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के लिए महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया(𝗕𝗔𝗟𝗟𝗜𝗔), गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज में वोटिंग होगी।


Election Commission of India

Photos from Bagi Ballia - The Land of Revolutionaries's post 08/11/2022

मां गंगे और सरयू की पवित्र धरा महर्षि भृगु मुनि की तपोस्थली भृगुक्षेत्र बलिया में आयोजित ददरी मेला में आए हुए सभी दर्शनार्थियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन है, कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गंगा स्नान के साथ बलिया ददरी मेले का शुभारंभ हुआ।

Hearty welcome greetings to all the visitors who have come to the Bhrigukshetra Ballia Dadri Mela of Maharishi Bhrigu Muni.

#ददरीमेला

01/11/2022

महर्षि भृगु बाबा की पवित्र भूमि बागी बलिया के स्थापना दिवस पर सभी बलियावासियों को शुभकामनाएं।
जय जय भृगु बाबा॥

Best wishes to all the people of Ballia on the foundation day of Bagi Ballia, the holy land of Maharishi Bhrigu Baba.

#बलिया_स्थापना_दिवस

19/08/2022

बलिया बलिदान दिवस
-----------------------------
19 अगस्त बलिया के लिए गौरवशाली दिन है। 1942 में इसी दिन बागी बलिया के सैकड़ों क्रांतिकारियों ने अपनी शहादत देकर ब्रिटानी हुकुमत से लोहा लेते हुए जिला कारागार का दरवाजा खोल जेल मे बन्द अपने साथी क्रांतिकारियों को आजाद कराया था। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में विद्रोही तेवरों की वजह से बलिया को "बागी बलिया" भी कहा जाता है ।
समस्त भारत वर्ष में बलिया ने आज ही के दिन स्वयं को आजाद घोषित कर तिरंगा फहराया था।
बलिया बलिदान दिवस पर सभी शहीदों को कोटि कोटि नमन।

Photos from Bagi Ballia - The Land of Revolutionaries's post 15/08/2022

आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ पर जिलाधिकारी महोदया द्वारा झंडारोहण की झलकियां।
Saumya Agarwal IAS


15/08/2022

आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Hearty congratulations and best wishes on the 75th anniversary of independence.

जय जय भारत


13/08/2022

आज़ादी के इस 75वें वर्ष में आइये हम सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा लहरायें और विश्व को भारत की एकता और अखंडता का दर्शन करायें।

Want your business to be the top-listed Government Service in Ballia?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Ballia
277001