My Ballia

Directions Website

My Ballia Like if you from Bagi Ballia बलिया - is a city with a municipal board in the Indian state of Uttar Pradesh

12/08/2026
किताबों को कैद कर लो, ज्ञान को परखा बताओ,मन की उड़ानों पर भी अब नीति का पहरा लगाओ,सीढ़ियाँ तोड़कर कह दो—“ऊँचे सपने मत दे...
29/01/2026

किताबों को कैद कर लो, ज्ञान को परखा बताओ,
मन की उड़ानों पर भी अब नीति का पहरा लगाओ,
सीढ़ियाँ तोड़कर कह दो—“ऊँचे सपने मत देखो भाई!”
हाथ में सत्ता है राजन! पूर्व को पश्चिम बताओ!

धुँध को दर्पण बनाओ, सत्य की परछाइयाँ खाओ
आग को पानी बताना, झूठ को मरहम बनाओ
लोक की पीड़ा पे परदा, लोकमत को भूल जाओ
हाथ में सत्ता है राजन! पूर्व को पश्चिम बताओ!

रात को दोपहर कहो, राह को जंगल बना दो
सीधी बातों का गला घोंट, तर्क को पागल बता दो
अनसुने शब्दों को गूँजो, भूख को उत्सव दिखाओ
हाथ में सत्ता है राजन! पूर्व को पश्चिम बताओ!

कानून को मोम करो, न्याय को कागज़ बनाओ
राजमहल की छाँव में जलते घरों को भूल जाओ
मिट्टी के मनकों में भी सोने का महिमा गाओ
हाथ में सत्ता है राजन! पूर्व को पश्चिम बताओ!

आस्था को हथियार करो, जनता को मोहर बताकर
स्वार्थ की गणना में गिन लो, हर दिल को पाटल बनाकर
आँख पर पट्टी चढ़ाकर, सपनों को सच बताओ
हाथ में सत्ता है राजन! पूर्व को पश्चिम बताओ!

Address

Ballia
277301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when My Ballia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share