05/10/2026
🏍️ *यातायात, साइबर सुरक्षा एवं नशामुक्ति को लेकर हुआ वृहद जन-जागरूकता कार्यक्रम*
🩸 *रक्तदान शिविर, लर्निंग लाइसेंस एवं साइबर-यातायात जागरूकता शिविर सहित बाइक रैली का आयोजन*
🪖 *आमजन को हेलमेट वितरण, विद्यार्थियों ने रंगोली-पेंटिंग से दिया जागरूकता संदेश*
बालोद। पुलिस अधीक्षक *श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.)* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में बालोद पुलिस द्वारा दल्लीराजहरा में साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति एवं यातायात सुरक्षा को लेकर वृहद जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के साथ आमजन, युवा, विद्यार्थी एवं छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने सहभागिता कर जागरूकता अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया।
🏍️ *बाइक रैली से दिया सुरक्षित यातायात का संदेश*
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बाइक रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण द्वारा किया गया। रैली में पुलिस अधिकारियों, जवानों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने सहभागिता की। रैली के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अभिनेता-अभिनेत्रियों एवं कलाकारों ने भी सहभागिता कर आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, नशे से दूर रहने एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
🩸 *रक्तदान शिविर में नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान*
कार्यक्रम स्थल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जागरूक नागरिकों एवं युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं द्वारा जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के उद्देश्य से किए गए इस मानवीय कार्य की सराहना की गई।
🪪 *लर्निंग लाइसेंस शिविर से आमजन को मिली सुविधा*
आमजन की सुविधा एवं वैध दस्तावेजों के साथ वाहन चलाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लर्निंग लाइसेंस शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से नागरिकों को लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
🔐 *साइबर जागरूकता शिविर में बताए बचाव के उपाय*
साइबर जागरूकता शिविर के माध्यम से नागरिकों को OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, फर्जी कॉल एवं मैसेज से सावधान रहने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई।
साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने एवं समय रहते पुलिस को सूचना देने की समझाइश दी गई।
🚦 *यातायात जागरूकता शिविर में नियमों की दी जानकारी*
यातायात शिविर में हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देने के संबंध में आमजन को जागरूक किया गया।
🪖 *आमजन को हेलमेट का वितरण*
कार्यक्रम के दौरान आमजन एवं वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। पुलिस द्वारा समझाइश दी गई कि हेलमेट केवल चालानी कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि अनमोल जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
🎨 *विद्यार्थियों ने रंगोली एवं पेंटिंग से दिया जागरूकता संदेश*
स्कूली विद्यार्थियों द्वारा साइबर सुरक्षा, यातायात नियम एवं नशामुक्ति विषय पर आकर्षक रंगोली एवं पेंटिंग तैयार कर प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश आमजन तक पहुंचाया गया।
🤳 *जागरूकता सेल्फी जोन रहा आकर्षण का केंद्र*
कार्यक्रम स्थल पर विशेष जागरूकता सेल्फी जोन तैयार किया गया। युवाओं एवं आमजन ने सेल्फी लेकर साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति एवं यातायात जागरूकता अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज की।
✍️ *जागरूकता शपथ प्लेट पर किया हस्ताक्षर*
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने जागरूकता शपथ प्लेट पर हस्ताक्षर कर यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
🏆 *विजेताओं को किया गया पुरस्कृत*
रंगोली, पेंटिंग एवं जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
---
🎙️ *पुलिस अधीक्षक महोदय ने किया सारगर्भित आह्वान*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक *श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.)* ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का साइबर जागरूक एवं सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों एवं बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक और संदिग्ध कॉल से सावधान रहने की समझाइश दी।
उन्होंने विशेष रूप से बच्चों एवं युवाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार के बुजुर्गों को भी साइबर ठगी से बचाव के प्रति सतर्क करने की अपील की।
नशामुक्ति के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय ने बच्चों, युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार एवं समाज को भी प्रभावित करता है। युवा वर्ग नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़े।
यातायात नियमों के संबंध में उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डालता है। उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने तथा नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देने की अपील की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई किए जाने की हिदायत भी दी।
उन्होंने आमजन से अपील की कि पुलिस विभाग के जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और जागरूकता के संदेश को अपने परिवार, मित्रों एवं समाज तक पहुंचाएं।
> “आइए, हम सब मिलकर बालोद को नशे से मुक्त, साइबर अपराधों से सुरक्षित और यातायात नियमों के प्रति जागरूक जिला बनाएं। पुलिस और जनता के सामूहिक प्रयास से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।”
📢 *बालोद पुलिस की अपील*
🔹 नशे से दूर रहें और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
🔹 हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
🔹 शराब पीकर वाहन न चलाएं और नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।
🔹 OTP, PIN एवं पासवर्ड किसी से साझा न करें और अनजान लिंक से सावधान रहें।
🔹 साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।
🔹 अवैध गतिविधियों की सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें।
🚔 *बालोद पुलिस*— जनसहयोग से सुरक्षित, साइबर जागरूक, नशामुक्त एवं यातायात अनुशासित बालोद के निर्माण के लिए सतत प्रतिबद्ध।