Balrampur District

Directions Website Contact the organization

Balrampur District Official account of Chhattisgarh's Balrampur District. Follow for updates, news and information

District Balrampur – Ramanujganj, located on the north – eastern fringes of Chhattisgarh, is characterized by lush green fields on rolling mountains on all sides. The beautiful landscapes, waterfalls and streams have enthralled visitors and tourists for ages.

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। #गणेश_शंकर_विद्यार्थी
26/10/2026

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।

#गणेश_शंकर_विद्यार्थी

26/10/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल, बेटियों के स्वाभिमान का सम्मान

‘मेरी बेटी–मेरा स्वाभिमान’ के संकल्प के साथ, बेटियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण की ओर एक सार्थक कदम।

चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए कृषि परामर्श जारीइंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अनुसार 28-29 अक्टूबर ...
25/10/2026

चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए कृषि परामर्श जारी
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अनुसार 28-29 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
भंडारण व्यवस्था न होने पर पकी फसल की कटाई 2-4 दिन टालें।
कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखें।
खेतों से पानी की निकासी करें।
पशुओं को सूखे, सुरक्षित स्थान पर रखें।

#कृषि_परामर्श #किसान

किसान भाई ध्यान दें | कृषि परामर्शचक्रवात के प्रभाव से 28-29 अक्टूबर को जिले सहित प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है। क...
25/10/2026

किसान भाई ध्यान दें | कृषि परामर्श
चक्रवात के प्रभाव से 28-29 अक्टूबर को जिले सहित प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कृषक बंधुओं से अपील की है:

भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित न होने पर पकी खड़ी फसल की कटाई 2-4 दिन टालें।
कटी फसल तुरंत सुरक्षित स्थान पर रखें।
खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी करें।
लता वाली सब्जियों में स्टेकिंग करें।
पशुओं को सूखे, सुरक्षित स्थान पर रखें, वज्रपात के समय पेड़ों के नीचे न रुकें।
समय पर सावधानी से बचेगी फसल और पशुधन।

#कृषि_परामर्श #किसान

सड़कों के दुरुस्तीकरण पर युद्धस्तर पर काममुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में ...
25/10/2026

सड़कों के दुरुस्तीकरण पर युद्धस्तर पर काम
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में बरसात थमते ही सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य तेज कर दिए गए हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर राजपुरीखुर्द से पाढ़ी तक 49 किमी चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर ।
करजी, जलबासा, चटनिया और कुसमी में डामरीकरण व बिटुमिन कार्य प्रगति पर।
बरसात में दलदलनुमा हुए मार्गों का संधारण प्राथमिकता से
3 वर्षों में ₹358 करोड़ से 238 किमी सड़कें पूर्ण।

#सड़क_निर्माण #बेहतर_कनेक्टिविटी

पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई जी की कला-साधना को मिलेगा चिरस्थायी सम्मानसुशासन सरकार द्वारा उनके नाम पर इसी वर्ष से लोककला अ...
25/10/2026

पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई जी की कला-साधना को मिलेगा चिरस्थायी सम्मान

सुशासन सरकार द्वारा उनके नाम पर इसी वर्ष से लोककला अलंकरण प्रदान करने तथा उनके गृह ग्राम गनियारी को कला ग्राम के रूप में विकसित करने की पहल छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोककला परंपरा को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

चक्रवात के असर से बारिश की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर।मौसम विभाग के अनुसार 28-29 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों ...
25/10/2026

चक्रवात के असर से बारिश की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर।
मौसम विभाग के अनुसार 28-29 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा की संभावना है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने राजस्व अमले और आपदा प्रबंधन टीम को जलभराव और बाढ़ की आशंका वाले संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने नागरिकों से नदी-नालों और डूबे पुल-पुलियों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम एवं राहत संबंधी जानकारी के लिए केवल अधिकृत स्रोतों पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें।
🚨 आपात स्थिति में डायल 112 या बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 07831-273002 पर संपर्क करें।

#मौसम_अलर्ट #आपदा_प्रबंधन

शरद पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ूर्णिमा      #शरदपूर्णिमा
25/10/2026

शरद पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ूर्णिमा
#शरदपूर्णिमा

24/10/2026

पंडवानी महासम्मेलन के अवसर पर स्वर्गीय तीजनबाई जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
इस बार राज्योत्सव में स्वर्गीय तीजनबाई जी के नाम पर अलंकरण सम्मान दिया जाएगा।

- श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छ्त्तीसगढ़ शासन

📍पंडवानी महासम्मेलन, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, अहिवारा (दुर्ग)

24/10/2026

परंपराओं का मान बढ़ा, मांझी-चालकियों का सम्मान बढ़ा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार ने मांझी-चालकी साथियों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लेकर बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाले इन परंपरागत नेतृत्वकर्ताओं के योगदान को सम्मान दिया है। सुशासन सरकार, जनजातीय गौरव और बस्तर की परंपराओं के संरक्षण के लिए संकल्पित और प्रतिबद्ध है।

#सुशासन_सरकार #बस्तर_दशहरा2026 #मुरिया_दरबार

Address

Balrampur
Balrampur
497119

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Balrampur District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Balrampur District:

Shortcuts

Share