Swachh Bharat Mission-Gramin Balrampur

Directions Website

Swachh Bharat Mission-Gramin Balrampur To accelerate the efforts to achieve universal sanitation coverage and to put focus on sanitation. efforts

SBM-G represents a transformative phase in India's sanitation narrative, driven by a history enriched with ancient innovations and bolstered by gov.

अपर जिला पंचायती राज अधिकारी महोदय बलरामपुर की अध्यक्षता में आज दिनांक 01.06.2026 को "स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु" अभिय...
02/06/2026

अपर जिला पंचायती राज अधिकारी महोदय बलरामपुर की अध्यक्षता में आज दिनांक 01.06.2026 को "स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु" अभियान के अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर मा0 सर्वोच्च न्यायालय के पारित आदेशों के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन अन्तर्गत रूल्स-2026 को प्रभावी रूप से लागू किये जाने एवं उसका अक्षरशः परिपालन कराये जाने के सम्बन्ध में वर्चुअल वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पं0), समस्त निवर्तमान प्रधान/प्रशासक, समस्त सचिव ग्राम पंचायत द्वारा प्रतिभाग किया गया है, उक्त के साथ विकासखण्ड स्तरीय समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को महोदय द्वारा पर्यावरणीय स्वच्छता व संतुलन हेतु संवेदीकृत किया गया।

07/04/2026

ग्राम पंचायतों में R.R.C. संचालन एवं उसके रख-रखाव हेतु जनपद मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी महोदया के अध्यक्षता में विशेष बैठक की गयी।

19/02/2026

ब्लॉक श्रीदत्तगंज के ग्राम पंचायत तख्तरवा में CLTS (Community Led Total Sanitation) स्वच्छता अभियान पूरे उत्साह के साथ चलाया गया।
गाँव के हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता, शौचालय उपयोग और स्वस्थ आदतों का संकल्प लिया।
जब जागरूकता और भागीदारी साथ आती है, तभी बनता है सच में स्वच्छ और आदर्श गाँव। 🌿

10/02/2026

बलरामपुर की ग्राम पंचायत विशुनीपुर व सिरसिया में सीएलटीएस अभियान के तहत ग्रामीणों को खुले में शौच के दुष्प्रभाव, शौचालय उपयोग, स्वच्छता, हाथ धुलाई और ओडीएफ स्थायित्व के प्रति जागरूक किया गया।

07/02/2026

जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता के निर्देशन में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया उपाध्याय की अध्यक्षता में आज दिनांक 07.02.2026 बलरामपुर जिले के विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत विशुनीपुर एवं सिरसिया में सीएलटीएस (कम्युनिटी लेड टोटल सैनिटेशन) के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान ग्रामीणों को शौचालय के नियमित उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की सही विधि एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सीएलटीएस टीम द्वारा गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया तथा खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) स्थायित्व ग्राम पंचायत बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण जिला समन्वयक टीम से श्री नित्यानंद गुप्ता, श्री रजनीश चौधरी एवं श्री सुमित सौरभ सिंह के साथ विभागीय एडीओ पंचायत श्री अशोक दुबे और सचिव ग्राम पांचयत के साथ ग्राम प्रधान और स्वच्छता कर्मी, ग्रामवासी एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनपद-बलरामपुर में आज दिनांक 25.09.2025 को स्वच्छता ही सेवा-2025 के अन्तर्गत ’’एक दिन, एक घण्टा, एक साथ के तहत राष्ट्र व्...
25/09/2025

जनपद-बलरामपुर में आज दिनांक 25.09.2025 को स्वच्छता ही सेवा-2025 के अन्तर्गत ’’एक दिन, एक घण्टा, एक साथ के तहत राष्ट्र व्यापी श्रमदान’’ सामुहिक श्रमदान दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी महोदया एवं उपायुक्त श्रम रोजगार बलरामपुर महोदय द्वारा सयुक्त रूप से श्रमदान किया।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अन्तगर्त वित्तीय वर्ष 2024-25 में चयनित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, खण्ड प्रेरक, पंचायत सहा...
21/09/2024

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अन्तगर्त वित्तीय वर्ष 2024-25 में चयनित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, खण्ड प्रेरक, पंचायत सहायक व सफाईकर्मीयों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का सुभांरम्भ उपनिदेशक (पंचायत)
देवीपाटन मण्डल गोण्डा महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

Address

DPRO Office Vikas Bhawan
Balrampur
271201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swachh Bharat Mission-Gramin Balrampur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share