25/08/2018
मध्य प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित योजना समाधान एक दिवस दिनांक 1 मार्च 2018 से पूरे प्रदेश में एक साथ लागू हो रही है| इस योजना के अंतर्गत चिन्हित सेवाएं आवेदकों को उसी दिवस प्रदान की जाएंगी|
:::समाधान एक दिवस :::*
प्रदेश सरकार द्वारा 14 विभागों की 45 सेवाओं को नागरिकों को एक दिवस में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। जिन विभागों को समाधान एक दिवस योजना में शामिल किया गया है, उनमें श्रम विभाग, राजस्व विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, गृह विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी, परिवहन विभाग, वाणिज्य उद्योग एवं पंजीयन तथा मुद्रांक विभाग शामिल है। नागरिकों को अवकाश के दिनों को छोड़कर सभी कार्य दिवसों में आवेदन के दिन ही सेवाएं उपलब्ध कराई जायेगी। इसके लिए लोक सेवा केन्द्र में हर दिन के लिए एक प्राधिकृत अधिकारी नियुक्ति की गई है जो उसी दिन सेवाएं प्रदान करेंगे l नागरिकों से लोकसेवा केन्द्रों पर प्रात: 9:30 से दोपहर 1:30 बजे के बीच आवेदन लिये जायेंगे। प्राप्त आवेदनों पर विभाग द्वारा तत्काल परीक्षण किया जायेगा तथा पात्र होने पर आवेदक को उसी दिन सेवा उपलब्ध करा दी जायेगी। अपात्र होने पर सेवा को उसी दिन निरस्त किया जायेगा।
🏵 श्रम विभाग की शामिल योजनाओं में समाधान एक दिवस योजना के तहत शामिल सेवाओं में प्रसूति सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, मृत्यु की दशा में अनुग्रह सहायता योजना का लाभ दिलाना,
🏵 राजस्व विभाग की योजनाओं में चालू खसरा, खतौनी व नक्षे, चालू नक्षे की प्रतिलिपि प्रदाय, राजस्व न्यायालय में प्रचलित प्रकरणों में पारित आदेशों की प्रतिलिपि प्रदाय, अभिलेख प्रकोष्ठ में जमा राजस्व प्रकरणों व नक्षों की प्रतिलिपि प्रदाय,
🏵 नगरीय प्रशासन विभाग में ट्रेड लायसेंस,
🏵 सामान्य प्रशासन विभाग में आय एवं स्थानीय निवासी प्रमाण, नगरीय निकाय व ग्रामीण निकाय की मतदाता सूची की प्रति अब एक दिवस में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
🏵 सामाजिक न्याय विभाग की सेवा में सामाजिक सुरक्षा पैंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन, नि:शक्त पेंशन पहली बार स्वीकृत करना, परिवार सहायता स्वीकृत करना, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना, नि:शक्त विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए परिवहन व निर्वाह भत्ता, नि:शक्त विद्यार्थियों के लिए छात्र गृह योजना, मुख्यमंत्री नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना, 6 वर्ष से अधिक आयु के बहुविकलांग एवं मानसिक विकलागों के लिए सहायता अनुदान योजना, नि:शक्त व्यक्तियों के लिए सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के तहत पंजीयन तथ इस पंजीयन का नवीनीकरण एक दिवस में किया जायेगा।
🏵 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के तहत शामिल सेवाओं में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों को डूब्लिकेट पात्रता पर्ची जारी करने,
🏵 गृह विभाग के तहत शामिल सेवाओं में एफआईआर की प्रति एसएचओ के द्वारा न दिए जाने पर वरिष्ठ अधिकारी से एफआईआर की प्रति दिलवाई जाना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत स्वीकृति जारी करना,
🏵 ग्रामीण विकास विभाग के तहत बी.पी.एल. सूची की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराना,
🏵 योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के तहत जन्म व मृत्यु के एक वर्ष पश्चात पंजीयन के लिए अनुमति जारी करना, जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम जुड़वाना जैसी सेवाएं भी एक दिवस में नागरिकों को उपलब्ध कराई जायेगी।