06/10/2026
आज सनातन चेतना के अमर केंद्र, 88 हज़ार ऋषियों की पावन तपोभूमि नैमिषारण्य में 51 शक्तिपीठों में श्रेष्ठ माँ ललिता देवी जी के पावन दरबार में शीश नवाकर, अलौकिक ऊर्जा के स्रोत श्री चक्र तीर्थ में पूजन-अर्चन किया एवं समस्त जनमानस के सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की।
यह पवित्र धाम युगों-युगों से अटूट लोक-आस्था, अनंत शांति और अध्यात्म का अविरल प्रवाह है। माँ भगवती की कृपा दृष्टि हम सभी पर सदैव बनी रहे।
जय माँ ललिता देवी!
जय श्री चक्र तीर्थ!