Nagar Palika Parishad Baraut

Directions Contact the organization

Nagar Palika Parishad Baraut Official Account of Nagar Palika Parishad Baraut

संचारी रोग नियंत्रण अभियान 2026नगर पालिका परिषद बड़ौत में 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले संचारी रोग ...
01/10/2026

संचारी रोग नियंत्रण अभियान 2026

नगर पालिका परिषद बड़ौत में 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शपथ ग्रहण एवं शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता एवं जन-जागरूकता हेतु शपथ ली गई।

अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


🧹 सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर 🧹आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के आ...
30/09/2026

🧹 सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर 🧹
आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद बड़ौत एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में गांधी पार्क में स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत मोहल्ला स्वच्छता समितियों के सहयोग से सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जल विभाग, डूडा विभाग, जल-प्रकाश विभाग, कर विभाग एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट श्री अंकित लपराणा जी, जिलामंत्री द्वारा समस्त सफाई मित्रों को स्वच्छता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
🌿 सफाई मित्रों का सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य—स्वच्छ एवं स्वस्थ बड़ौत की पहचान।
corpcom

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत वेस्ट टू वंडर पार्क गतिविधिस्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत नगर पालिका पर...
28/09/2026

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत वेस्ट टू वंडर पार्क गतिविधि

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बड़ौत द्वारा वेस्ट टू वंडर पार्क में विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अनुपयोगी एवं कबाड़ सामग्री के रचनात्मक उपयोग के माध्यम से सुंदर एवं उपयोगी वस्तुएं तैयार करने के बारे में जानकारी दी गई। गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, अपशिष्ट के उचित प्रबंधन, पुनर्चक्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

नगर पालिका परिषद की ओर से विद्यार्थियों को बताया गया कि अनुपयोगी समझी जाने वाली वस्तुओं का रचनात्मक एवं उपयोगी तरीके से पुनः प्रयोग किया जा सकता है। एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

maha swchhta abhiyan
palkia perishad Baraut
mission

misson sunehrakal
FORCE trust

🧹 स्वच्छता ही सेवा 2026 | 157 घंटे महा स्वच्छता अभियाननगर पालिका परिषद बड़ौत एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वाव...
26/09/2026

🧹 स्वच्छता ही सेवा 2026 | 157 घंटे महा स्वच्छता अभियान
नगर पालिका परिषद बड़ौत एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 26 सितंबर 2026 को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत 157 घंटे महा स्वच्छता अभियान के तहत सामुदायिक शौचालय एवं पिंक शौचालय की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। अभियान में सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता, साफ-सफाई एवं नागरिकों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।
इस अभियान का संदेश है कि स्वच्छ सार्वजनिक शौचालय, स्वस्थ समाज और स्वच्छ शहर की पहचान हैं।
स्वच्छता अपनाएं, स्वच्छता में सहभागी बनें।
स्वच्छ बड़ौत – स्वस्थ बड़ौत। 🧹✨

maha swchhta abhiyan
palkia perishad Baraut
mission

misson sunehrakal
FORCE trust

157 घंटे सतत महासफाई अभियानस्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत 157 घंटे सतत् महासफाई अभियान की शुरुआत आज दिनांक 25 स...
25/09/2026

157 घंटे सतत महासफाई अभियान

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत 157 घंटे सतत् महासफाई अभियान की शुरुआत आज दिनांक 25 सितंबर 2026 से नगर पालिका परिषद, बड़ौत में की गई। अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।

आज दिनांक 25.09.2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अ...
25/09/2026

आज दिनांक 25.09.2026 को नगर पालिका परिषद बड़ौत में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों एवं आवश्यक कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

दिनांक 25 सितम्बर 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद, बड़ौत में श्रद्धांजलि कार...
25/09/2026

दिनांक 25 सितम्बर 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद, बड़ौत में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

🌿 स्वच्छता ही सेवा 2026 | जन भागीदारी अभियान 🌿 दिनांक: 24 सितंबर 2026📍 वार्ड नं. 19, गांधी रोड दक्षिणी, टावर वाली गली, ब...
24/09/2026

🌿 स्वच्छता ही सेवा 2026 | जन भागीदारी अभियान 🌿 दिनांक: 24 सितंबर 2026
📍 वार्ड नं. 19, गांधी रोड दक्षिणी, टावर वाली गली, बड़ौत
नगर पालिका परिषद बड़ौत के अधिशासी अधिकारी के निर्देशन एवं सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के मार्गदर्शन में आईटीसी मिशन सुनहरा कल की टीम द्वारा स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती मीनाक्षी सिसोदिया जी के सहयोग से जन-जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में वार्ड की महिलाओं को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता में जनभागीदारी के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। आईटीसी मिशन सुनहरा कल के क्लस्टर सुपरवाइजर द्वारा विशेष रूप से निम्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई—
♻️ 04 डस्टबिन के माध्यम से कचरा पृथक्करण
🏠 होम कम्पोस्टिंग एवं जैविक कचरे का स्थानीय स्तर पर प्रबंधन
🚫 एकल उपयोग प्लास्टिक को ना कहने का संदेश
♻️ Reduce • Reuse • Recycle (3R) की अवधारणा
🤝 कचरा प्रबंधन में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका
🏘️ सामुदायिक नेतृत्व में विकेंद्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल
♻️ आईटीसी मिशन सुनहरा कल के 3R सेंटर की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा अपने घर एवं आसपास कचरे का सही पृथक्करण, स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प कराया गया।
🌱 स्वच्छ शहर की शुरुआत स्वच्छ घर से होती है और स्वच्छ घर की शुरुआत सही कचरा पृथक्करण से।
🤝 जनभागीदारी से स्वच्छता की ओर एक मजबूत कदम!

🌿 जन भागीदारी अभियान | स्वच्छता ही सेवा 2026 🌿दिनांक: 24 सितंबर 2026नगर पालिका परिषद बड़ौत के अधिशासी अधिकारी के निर्देश...
24/09/2026

🌿 जन भागीदारी अभियान | स्वच्छता ही सेवा 2026 🌿
दिनांक: 24 सितंबर 2026
नगर पालिका परिषद बड़ौत के अधिशासी अधिकारी के निर्देशन एवं सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री वीरेंद्र सिंह तेवतिया जी के मार्गदर्शन में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से वीर स्मारक इंटर कॉलेज के एनसीसी छात्रों द्वारा जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत रंगोली के माध्यम से 3R – Reduce, Reuse, Recycle का सुंदर एवं प्रभावी संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बड़ौत एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल की टीम द्वारा RRR सेंटर के सुदृढ़ीकरण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने हेतु पुराने कपड़े, पुरानी किताबें, पुराने खिलौने आदि के संग्रहण का अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य लिपिक श्रीमती यशस्विनी आर्य एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती मीनाक्षी सिसोदिया जी के द्वारा
संग्रहित उपयोगी सामग्री का जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों तक पुनः उपयोग सुनिश्चित करते हुए कपड़े, जूते-चप्पल, किताबें एवं खिलौने वितरित किए गए।
♻️ कम करें • पुनः उपयोग करें • पुनर्चक्रण करें
🤝 जनभागीदारी से स्वच्छता और सेवा को नई दिशा
🌱 RRR सेंटर – उपयोगी वस्तुओं का पुनः उपयोग, जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान
नगर पालिका परिषद बड़ौत की यह पहल स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।


#जनभागीदारी #स्वच्छताहीसेवा

🌿 स्वच्छता ही सेवा 2026 | सफाई मित्र स्वास्थ्य जांच शिविर 🌿 दिनांक: 22 सितंबर 2026नगर पालिका परिषद बड़ौत एवं आईटीसी मिशन...
22/09/2026

🌿 स्वच्छता ही सेवा 2026 | सफाई मित्र स्वास्थ्य जांच शिविर 🌿 दिनांक: 22 सितंबर 2026
नगर पालिका परिषद बड़ौत एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
🩺 शिविर में सफाई मित्रों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
इस पहल का उद्देश्य सफाई मित्रों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन को प्रोत्साहित करना है।
स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य भी हमारी प्राथमिकता है।
#स्वच्छताहीसेवा #सफाईमित्र #स्वच्छबड़ौत #नगरपालिकाबड़ौत #स्वच्छभारत

Address

Baraut Nagar Palika Parishad
Baraut
250611

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Palika Parishad Baraut posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nagar Palika Parishad Baraut:

Shortcuts

Share