06/05/2026
✨🎉 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎉✨
नगीना के लोकप्रिय सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी के दिशा-निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुनील कुमार चित्तौड़ साहब के नेतृत्व में
श्री ऋषिपाल वाल्मीकि जी (बरेली) को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 💐👏
आपकी यह नई जिम्मेदारी संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा आप पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 💪🔥
🌟 हम सभी को आपसे पूर्ण विश्वास है कि आप अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
✊ आज़ाद समाज पार्टी जिंदाबाद
✊ भीम आर्मी जिंदाबाद
💙 जय भीम | जय संविधान 💙
29/04/2026
अलीगढ़ जनपद के खैर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना अत्यंत दुखद,शर्मनाक और दंडनीय है।
24 अप्रैल की रात से लापता पीड़िता अगले दिन सुबह 25 अप्रैल को एक खंडहर मकान में बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची के साथ चार युवकों द्वारा बारी-बारी से दुष्कर्म किए जाने का आरोप मानवता को शर्मसार करने वाला है।
अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़िता के पिता के अनुसार पुलिस ने स्वयं ऐसी तहरीर लिखवाई, जिसमें केवल “लापता होने” और “खंडहर में मिलने” की बात दर्ज की गई, जबकि यह स्पष्ट रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला था; चार युवकों के नाम सामने आने के बावजूद केवल एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, इतना ही नहीं,मुकदमा भी पोक्सो एक्ट में पंजीकृत नहीं किया गया है। शुरू से ही पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी, आपके राज में बहन-बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें न्याय की उम्मीद भी नहीं है।
Government of UP से हमारी स्पष्ट मांगें है: - सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा, मुआवजा और उचित कानूनी सहायता प्रदान की जाए।
यदि पीड़िता को शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो मैं खैर पहुँचकर न्याय की आवाज़ बुलंद करूँगा।
Chief Minister Office Uttar Pradesh
29/04/2026
2 जून 2026 से हम उत्तर प्रदेश में "सत्ता परिवर्तन यात्रा" की शुरुआत कर रहे हैं। ये यात्रा आपके घर-घर तक पहुंचेगी, हर दरवाज़े पर दस्तक देगी, और सोए हुए समाज को जगाने का काम करेगी।
क्योंकि; उत्तर प्रदेश को अगले 5 साल तक इस गुंडागर्दी और अन्याय वाली सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। हम अपने नौजवानों, माताओं, बहनों और पूरे समाज के मान-सम्मान को कुचलने का मौका अब और नहीं देंगे।
इसलिए अब हमें: कमर कसनी है, जी-जान से मेहनत करनी है, घर-घर जाना है, भाईचारा बनाना है, याद रखो — अगर अगले 8 महीने पूरी ताकत से मेहनत कर ली, तो बैनर लगाने या चौराहों पर खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नगीना सांसद, भाई चंद्र शेखर आजाद जी
दिनांक: 13 अप्रैल 2026,
कार्यक्रम: लखनऊ 'पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन' में।