04/06/2026
जनपद बदायूं के प्रभारी मंत्री बनने के उपरांत सर्किट हाउस बदायूं में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता जी, विधायक श्री हरीश शाक्य जी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री जे.के. सक्सेना जी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अत्यंत गरिमापूर्ण एवं आत्मीय स्वागत के लिए मैं सभी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ।
तत्पश्चात, सर्किट हाउस परिसर में जिला पुलिस बल द्वारा समर्पित गार्ड ऑफ ऑनर को स्वीकार कर शासकीय अनुशासन के साथ जनपद की कार्यवाहियों का शुभारंभ किया।
आदरणीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के कुशल मार्गदर्शन में, हम सभी मिलकर बदायूं के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के संकल्पों को निरंतर गति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh Narendra Modi MYogiAdityanath Sunil Bansal Nitin Nabin Dharampal Singh Pankaj Chaudhary
04/06/2026
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुझे जनपद बदायूं का प्रभारी मंत्री नियुक्त किए जाने के उपरांत, आज दिनांक 04 जून 2026 को जनपद के विभिन्न संगठनात्मक एवं शासकीय कार्यक्रमों में सम्मिलित रहूँगा।
मा. मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के विजन के अनुरूप, संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं के सहयोग और प्रशासनिक पारदर्शिता के साथ बदायूं की सम्मानित जनता की सेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मैं पूर्णतः प्रतिबद्ध हूँ।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh Narendra Modi Sunil Bansal Nitin Nabin Dharampal Singh Pankaj Chaudhary
03/06/2026
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुझे जनपद बदायूं का प्रभारी मंत्री नियुक्त किए जाने पर मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी एवं शीर्ष प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
नेतृत्व द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के निर्वहन में, जनपद बदायूं की पावन धरा पर अंत्योदय के संकल्पों को साकार करते हुए एक समतामूलक समाज के निर्माण और सामाजिक समरसता के ताने-बाने को और सुदृढ़ करने के लिए मैं पूरी तरह कटिबद्ध हूँ। हमारा मुख्य ध्येय क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना और जनकल्याणकारी नीतियों को पूरी पारदर्शिता के साथ जन-जन तक पहुँचाना है।
मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ बदायूं जनपद की सम्मानित जनता की सेवा तथा क्षेत्र की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराता हूँ।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh Government of UP Narendra Modi Sunil Bansal Nitin Nabin Dharampal Singh Pankaj Chaudhary
03/06/2026
कल दिनांक 02 जून 2026 को गोरखपुर जनपद के नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण चिलुआताल नौका विहार के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम के शुभ अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, पूज्य श्री MYogiAdityanath जी महाराज द्वारा हरिशंकरी का पौधरोपण किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का वन एवं पर्यावरण विभाग प्रदेश को हरित क्रांति की ओर ले जाने और वनावरण को निरंतर बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ संकल्पित है।
प्रकृति संरक्षण के इस दिव्य अनुष्ठान के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का कोटिशः आभार एवं गोरखपुर वासियों को नौका विहार की हार्दिक बधाई!
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh Narendra Modi Sunil Bansal Nitin Nabin Dharampal Singh Pankaj Chaudhary
03/06/2026
दुर्गा नगर निवासी श्री अभिषेक सक्सेना जी के निवास स्थान पर आयोजित भव्य एवं संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ के पुनीत अनुष्ठान में सम्मिलित हुआ।
इस मंगलमयी बेला में संकटमोचन हनुमान जी महाराज के चरणों में शीश नवाकर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
दुखों का हरण करने वाले पवनपुत्र हनुमान जी महाराज की असीम अनुकम्पा और आशीर्वाद हम सब पर सदैव अटूट बनी रहे।
जय श्री राम! 🙏
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh Narendra Modi MYogiAdityanath Sunil Bansal Nitin Nabin Dharampal Singh Pankaj Chaudhary
03/06/2026
बसंत विहार निवासी श्री अशोक कुमार सक्सेना जी के आवास पर आयोजित भव्य प्रभु जागरण (कीर्तन उत्सव) में सम्मिलित होने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मंगलमयी बेला में पावन ज्योत के दर्शन कर प्रभु के चरणों में शीश नवाया और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना की। महाबली हनुमान जी की असीम अनुकम्पा हम सब पर सदैव अक्षुण्ण रहे।
जय श्री राम! 🚩🙏
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh Narendra Modi MYogiAdityanath Sunil Bansal Nitin Nabin Dharampal Singh Pankaj Chaudhary
03/06/2026
जितनी ऊँची सोच, उतनी बड़ी सफलता।
विचार ही व्यक्तित्व गढ़ते हैं और कर्म उसे पहचान दिलाते हैं।
#प्रेरणा #युवा_शक्ति #आत्मविश्वास #विकसित_भारत
02/06/2026
डॉ. विकास वर्मा जी की पूजनीय माता जी, श्रीमती माया सिंह जी के गोलोकवासी (स्वर्गवास) होने पर आज उनके निवास स्थान पर पहुँचकर अपनी भावभीनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
पूर्व पार्षद श्री अर्जुन सिंह रावत जी के पूज्य पिताजी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त होने पर आज उनके गृह जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में उत्तम स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति! 🙏
02/06/2026
ॐ हं हनुमते नमः 🚩
ज्येष्ठ मास के पावन एवं पावनतर पांचवें बड़े मंगल के गरिमामयी अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को हृदयतल से अनंत बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
कपिराज बाबा बजंरगबली से लोक-कल्याण, जन-मानस के अभ्युदय, लोक-मंगल एवं समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की भावपूर्ण मंगलकामना की।
पवनपुत्र की असीम अनुकम्पा और आशीष हम सभी पर सदैव बनी रहे
जय श्री राम 🙏
01/06/2026
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद आदरणीय श्री धर्मेंद्र कश्यप जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज उनके गृह आवास पर उपस्थित होकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
प्रभु जानकीनाथ से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन का आशीष प्रदान करें।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh Narendra Modi MYogiAdityanath Sunil Bansal Nitin Nabin Dharampal Singh Pankaj Chaudhary