ncap.bareillynn

Directions

ncap.bareillynn NCAP Flagship Program | Working to reduce air pollution in Bareilly & drive behavioral change for cleaner, healthier air.

01/10/2026

सेवा संकल्प 2026 | पौधारोपण अभियान

सेवा संकल्प 2026 के अंतर्गत सुरेश शर्मा नगर स्थित डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पार्क में NCAP IEC टीम द्वारा पौधारोपण गतिविधि आयोजित की गई। गतिविधि के दौरान उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश कुमार चौधरी जी एवं SFI श्री दीपक कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस पहल के माध्यम से पार्क परिसर में हरित आवरण बढ़ाने, वायु गुणवत्ता में सुधार एवं पर्यावरणीय प्रदूषण को कम करने की दिशा में पौधारोपण को प्रोत्साहित किया गया।

AirQuality MissionLiFE

29/09/2026

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत नगर निगम बरेली की NCAP IEC Team द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की कहानियों को सामने लाया जा रहा है।
इसी क्रम में श्री Rogit, निवासी बरेली एवं The Pradhan Mantri Garib

Kalyan Anna Yojana (PMGKAY)bके लाभार्थी, को टीम द्वारा कैप्चर किया गया। उन्होंने योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया और बताया कि इससे कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिला।
एक लाभार्थी, एक अनुभव, बदलाव की एक कहानी।

28/09/2026

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत नगर निगम बरेली की NCAP IEC Team द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की कहानियों को सामने लाया जा रहा है।
इसी क्रम में श्री हरद्वारी लाल, निवासी कटरा चाँद खाँ, पुराना शहर, बरेली एवं PM-KISAN योजना के लाभार्थी, को टीम द्वारा कैप्चर किया गया। उन्होंने योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया और बताया कि इससे कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिला।
एक लाभार्थी, एक अनुभव, बदलाव की एक कहानी।

23/09/2026

NCAP IEC टीम द्वारा अयुबखां चौराहे से हिंद टॉकीज तक रोड डस्ट के 32 चिन्हित स्थलों को एलिमिनेट कराया गया। रोड डस्ट में उपस्थित PM 10 एवं PM 2.5 जैसे सूक्ष्म कड़ों का प्रमुख स्रोत होती है, जो वायु गुणवत्ता को प्रभावित करने के साथ-साथ जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। यह प्रयास वायु प्रदूषण शमन और एक स्वच्छ पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।


19/09/2026

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस पर नगर निगम बरेली ने 10 प्रमुख स्थानों पर लगभग 30,000 दीप प्रज्वलित कर शहर को प्रकाश से आलोकित किया। लगभग 3,570 लाभार्थियों ने ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित कर जनभागीदारी को साकार किया।

इस पहल को गांधी उद्यान में एक नया व अनोखा आयाम देते हुए, ‘Mission LiFE’ (Lifestyle for Environment) के उद्देश्यों से जोड़ा गया। यहाँ Water Diya और Wax Diya प्रज्वलित कर कम संसाधनों के उपयोग, न्यूनतम अपव्यय और पुनः उपयोग का संदेश दिया गया।

परंपरा का सम्मान, विकल्प में Innovation—यही Mission LiFE की भावना है।

हम आशा करते हैं कि ‘आशीर्वाद का दिया’ के प्रत्येक दीपक से मिले आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं का प्रकाश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन-पथ को सदैव प्रकाशित करता रहे।


Address

Nagar Nigam Bareilly
Bareilly
243005

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ncap.bareillynn posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share