अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत

Share

जोधपुर प्रांत

Photos from अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत's post 01/06/2026

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत के
कुचामन सिटी में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने #ग्राहक_सेवा_केंद्र का शुभारंभ किया।
उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा कुचामन सिटी में वोडाफोन कार्यालय सीकर रोड के पास ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया।
ग्राहक पंचायत प्रांतप्रतिनिधि कृष्ण पारीक ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से उपभोक्ताओं को एमआरपी, भ्रामक विज्ञापन, वस्तु एवं सेवा संबंधी शिकायतों, ऑनलाइन खरीदारी विवाद, वारंटी एवं गारंटी से जुड़े मामलों सहित विभिन्न उपभोक्ता समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की जाएगी एवं एम र पी की जो लूट चल रही है उसके खिलाफ भी 12 जून 2026 को जंतर मंतर दिल्ली पर आंदोलन किया जाएगा जिससे उक्त विषय मैं कानून बन सके।
जिलसचिव जितेंद्र ओझा ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित रहेगा, जहां उपभोक्ता अपनी शिकायतें एवं समस्याएं लेकर संपर्क कर सकते हैं। केंद्र पर शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक जानकारी एवं परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलामहिला सहप्रमुख राजेश्वरी तालान ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार के उपभोक्ता शोषण की स्थिति में ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर उचित मार्गदर्शन प्राप्त करें।
इस अवसर पर संगठन से जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा जिला सह सचिव राकेश कुमावत नगरमहिलाप्रमुख किरण शर्मा उपस्थित रहे तथा उन्होंने उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया एवं watsapp no. 9772372866 जारी किए गए।

27/05/2026

With Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

27/05/2026

With Friends of RSS – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

Photos from अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत's post 27/05/2026

माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को #एमआरपी के मुद्दे पर ज्ञापन प्रस्तुत करने के अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अध्यक्ष महोदय श्री नारायण भाई शाह, राष्ट्रीय सचिव माननीय श्री Jayant H Kathiriya ji avm अन्य केंद्रीय टोली के सदस्य।
यह सार्थक चर्चा उपभोक्ता अधिकारों, उचित मूल्य निर्धारण एवं बाजार में पारदर्शिता को सुदृढ़ करने हेतु आयोजित की गई, जिससे देशभर के उपभोक्ताओं के हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Glimpses of Kendariy Toly of AKHIL BHARTIYA GRAHAK PANCHAYAT meeting with The Finance Minister Smt Nirmala Sitharaman in the lieu of submission of memorandum on MRP issue.

Grahak India

Photos from अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत's post 20/05/2026
20/05/2026
16/05/2026

सहज सरल सौम्य प्रेरक व्यक्तित्व के धन्नी हमारे माननीय क्षेत्र प्रचारक महोदय श्री निम्बाराम जी भाई साहब।

Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS)
Friends of RSS

Ramesh Kumar Gour
Grahak India
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत

15/05/2026

MRP धोखा हे जागो ग्राहक मोका है

🛑 क्या हम 'DISCOUNT' के नाम पर ठगे जा रहे हैं? (हर ग्राहक जरूर पढ़े) 🛑

हम जब भी बाजार से कोई सामान या दवा खरीदते हैं, तो पैकेट पर MRP और बड़ा सा Discount देखकर खुश हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे एक बहुत बड़ा खेल चल रहा है?

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (Akhil Bharatiya Grahak Panchayat) ने इस लूट के खिलाफ एक बहुत बड़ी और सही बात उठाई है।

असल समस्या क्या है?

आजकल कंपनियों को पैकेट पर अपनी मर्जी से कितनी भी बड़ी MRP छापने की खुली छूट है।जो सामान ₹20 में बनकर तैयार होता है, उसपर कंपनी ₹150 MRP लिख देती है।फिर दुकानदार आपको ₹50 का "नकली डिस्काउंट" देकर ₹100 में बेच देता है।

हमें लगता है कि हमें छूट मिली, लेकिन असल में ₹20 की चीज के लिए हम ₹100 चुका रहे होते हैं! सबसे ज्यादा लूट दवाओं और रोजमर्रा के सामानों में हो रही है।बदलाव क्या होना चाहिए?

जैसे हर पैकेट पर सामान की Expiry Date लिखी होती है, वैसे ही हर पैकेट पर ये 3 चीजें साफ-साफ लिखी होनी चाहिए:

1️⃣ बनाने का खर्चा (Manufacturing Price): इसे बनाने में कंपनी का कितना पैसा लगा?

2️⃣ थोक भाव (Wholesale Price): यह डीलर्स को किस दाम में मिला?

3️⃣ दुकान का भाव (Retail Price): दुकानदार का सही मुनाफा जोड़कर असली कीमत क्या है?

जब तक पैकेट पर यह सब साफ नहीं लिखा होगा, ग्राहकों के साथ यह धोखा चलता रहेगा। हमें हक है यह जानने का कि हम जिस चीज का पैसा दे रहे हैं, उसकी असली कीमत क्या है!

इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर ग्राहक जागरूक हो सके।

👉 आपकी क्या राय है? क्या पैकेट पर बनाने का असली खर्चा लिखा होना चाहिए? कमेंट में जरूर बताएं।

Want your business to be the top-listed Government Service in Barmer?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Office/171, Shastri Nagar Barmer
Barmer