Barmer District Administration

Barmer District Administration

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Barmer District Administration, Government Organization, NH-15, Barmer-Mahabar-Malpura-Gudamalani Road, Madhuban Colony, Vishnu Colony, Barmer, Barmer.

21/05/2026

*वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए अगले सप्ताह खुलेगा पोर्टल*

*-5 जून को जयपुर से रवाना होगी सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन*

बाड़मेर । देवस्थान विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाएगी। इसके लिए बुधवार को शासन सचिवालय में देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में अगले सप्ताह से 15 दिनों के लिए विभागीय पोर्टल खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष योजना के तहत कुल 56,000 वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी, जिसमें 50,000 को ट्रेन और 6,000 को हवाई यात्रा का लाभ मिलेगा।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से बजट में की गई घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्विति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के अंतर्गत 5 जून-2026 को जयपुर से रवाना होने वाली विशेष धार्मिक पर्यटक ट्रेन की तैयारियों की समीक्षा की गई। यह ट्रेन जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से दोपहर करीब 3 बजे दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। प्रदेशभर के लगभग 1000 वरिष्ठजन द्वारका, नागेश्वर और सोमनाथ के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से जाएंगे। इस विशेष ट्रेन में जयपुर के अलावा अजमेर एवं आबू रोड स्टेशन से भी वरिष्ठजन सवार होंगे। अजमेर और आबू रोड स्टेशन पर करीब 20 मिनट का ठहराव रहेगा, जहां यात्रियों की बोर्डिंग और अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जाएंगी। 6 जून को सुबह करीब 11रू30 बजे ट्रेन सोमनाथ पहुंचेगी। यहां यात्रियों को होटल में ठहराया जाएगा। विश्राम के बाद स्थानीय धार्मिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। 7 जून को सोमनाथ के शेष दर्शनीय स्थलों के दर्शन करवाने के बाद रात करीब 11.30 बजे ट्रेन द्वारका के लिए रवाना होगी। इसी तरह 8 जून को सुबह करीब 6 बजे द्वारका पहुंचने पर यात्रियों को होटल ट्रांसफर और विश्राम की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद द्वारकाधीश मंदिर सहित स्थानीय धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। 9 जून को दिनभर भ्रमण कार्यक्रम के बाद शाम करीब 6 बजे विशेष ट्रेन जयपुर के लिए रवाना होगी। 10 जून को शाम करीब 4 बजे ट्रेन जयपुर पहुंचेगी। वापसी के दौरान अजमेर और आबू रोड स्टेशन पर भी यात्रियों के उतरने की व्यवस्था रहेगी।
देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि ट्रेन में कुल 14 वातानुकूलित कोच, 2 पावर कार और 1 पैंट्री कार लगाई जाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, होटल में ठहरने, स्थानीय परिवहन और दर्शनीय स्थलों के भ्रमण की पूरी व्यवस्था देवस्थान विभाग की ओर से की जाएगी। देवस्थान विभाग ने तीर्थयात्रियों की पूरी यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। ट्रेन में एक ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में दो अनुदेशक, साथ ही एक डॉक्टर और दो नर्सिंग कर्मचारी तैनात रहेंगे। उनके मुताबिक राज्य सरकार प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और उनकी आध्यात्मिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने बजट में जो घोषणाएं की हैं, उन्हें धरातल पर उतारना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस साल श्वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27 के तहत हम 56,000 बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अगले सप्ताह जब पोर्टल 15 दिनों के लिए खुले, तो ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बिल्कुल सरल हो ताकि हमारे बुजुर्गों को कोई परेशानी नहीं आए। कुमावत ने यह भी निर्देश दिए की आगामी 5 जून को जयपुर से गुजरात (सोमनाथ, द्वारका और नागेश्वर) के लिए विशेष ट्रेन रवाना हो रही है। इस यात्रा के दौरान बुजुर्गों की सुरक्षा, भोजन, चिकित्सा और ठहरने के इंतजाम विश्वस्तरीय होने चाहिए। देवस्थान विभाग और आईआरसीटीसी के अधिकारी आपस में बेहतर समन्वय बैठाकर काम करें। हमारे बुजुर्गों को सफर में घर जैसा माहौल और सम्मान मिलना चाहिए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने सभी अधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाओं को त्रुटिहीन और आरामदायक बनाने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मंदिरों के जीर्णाेद्धार, सिंधू दर्शन योजना, देवस्थान विभाग के कैडर रिव्यू व नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी मंत्री कुमावत ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन के कार्य की गति बढाने, लंबित कोर्ट केसेज का त्वरित गति से निपटारा करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

21/05/2026

*एक जिला एक उत्पाद नीति में दो बड़े बदलाव*
*—अब उद्यम विस्तार पर भी मिलेगा 15 लाख रुपये तक का मार्जिन मनी अनुदान*
*—निजी संस्थानों के माध्यम से भी कर सकेंगे तकनीकी उन्नयन*


जयपुर/बाड़मेर, 21 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक जिला एक उत्पाद नीति (ओडीओपी)-2024 में दो महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। अब ओडीओपी उत्पाद से जुड़े उद्यमों को विस्तार पर भी मार्जिन मनी अनुदान दिया जाएगा। साथ ही, निजी संस्थानों के माध्यम से टैक्निकल अपग्रेडेशन कर सकेंगे। इसके लिए उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
उद्योग वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना ने बताया कि राज्य बजट 2026-27 में ओडीओपी इकाइयों को विस्तार के लिए भी मार्जिन मनी देने की घोषणा की गई थी। अब इस संशोधन से विस्तार करने वाली सूक्ष्म इकाइयों को 20 लाख रुपये और लघु श्रेणी इकाइयों को 15 लाख रुपये तक का मार्जिन मनी अनुदान मिल सकेगा। इसके लिए 15 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का भी प्रावधान किया गया है। पूर्व में केवल नई इकाइयों को ही यह लाभ मिलता था। सक्सेना ने बताया कि ओडीओपी नीति के तहत अब निजी संस्थानों के माध्यम से भी तकनीकी अपग्रेडेशन कर सकेंगे तथा इसके लिए 5 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। पूर्व में यह लाभ केवल राजकीय संस्थानों के माध्यम से तकनीक अपग्रेडेशन करने पर ही दिया जाता था। इस बदलाव से ओडीओपी इकाइयां नवीनतम तकनीक और मशीनें आसानी से ले सकेंगी, जिससे कम ऊर्जा खपत के साथ गुणवत्तापूर्ण उत्पादन हो सकेगा। सक्सेना ने बताया कि विभाग द्वारा ओडीओपी नीति के माध्यम से अधिक से अधिक इकाइयों को लाभान्वित कर उत्पादों को मजबूती देने का कार्य किया जा रहा है ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हों। राज्य के चयनित ओडीओपी उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने में सहायता दी जा रही है। हाल ही में प्रदेश के पांच जिलों में कुल 18.19 करोड़ रुपये की लागत से कॉमन फैसिलिटी सेंटर, टेस्टिंग लैब और भंडारण के लिए स्वीकृति भी दी गई है।

*ऑनलाइन आवेदन और स्वीकृति प्रक्रिया में बदलाव से आए सकारात्मक परिणाम* —

राज्य बजट 2026-27 में ही ओडीओपी से जुड़े आवेदनों की जिला महाप्रबंधकों द्वारा ही स्वीकृति जारी करने संबंधी घोषणा की गई थी। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा इसे गत एक मार्च को अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। इसके काफी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। आवेदन ऑनलाइन करने के बाद एक फरवरी, 2026 से अब तक प्राप्त 350 आवेदनों की स्वीकृति में पहले की तुलना में अब काफी कम समय लग रहा है।

Photos from Barmer District Administration's post 14/05/2026

*अटल जन सेवा शिविर में जिला कलक्टर ने सुनी परिवेदनाएं*

*पानी-बिजली की परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण करें: जिला कलक्टर*

*भीषण गर्मी एवं भरी दुपहरी में रामसर पहुंचीं जिला कलक्टर*
*अवैध जल कनेक्शन हटाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश*

*आमजन को मिली राहत,फॉलोअप करें अधिकारी*
बाड़मेर,14 मई l जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने गुरुवार को अटल जन सेवा शिविर में आमजन की परिवेदनाएं सुनी l उन्होंने पानी-बिजली की परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण करवाते हुए आमजन को त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए l भरी दुपहरी एवं भीषण गर्मी में बड़ी तादाद में ग्रामीण अपनी परिवेदनाएं लेकर पहुंचे l
जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने अटल जन सेवा शिविर में प्रत्येक व्यक्ति की व्यक्तिगत सुनवाई करते हुए उनकी समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार फॉलोअप करें l उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता आमजन को राहत पहुंचाना है l इसमें किसी तरह की कौताही नहीं बरती नहीं जाए l उन्होंने कहा जिन इलाकों में पाइप लाइन के जरिए जलापूर्ति नहीं हो पा रही है,वहां टैंकरों से जलापूर्ति शुरू की जाए l उन्होंने सुदूर इलाकों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अवैध जल कनेक्शन हटाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए l उन्होंने विभागीय अधिकारियों को टीम वर्क से कार्य करने एवं जलदाय विभाग की टीम को फील्ड में पहुंचने के निर्देश दिए l
इस दौरान बड़ी तादाद में ग्रामीण अपनी परिवेदनाएं लेकर पहुंचे l इसमें पानी, बिजली, सड़क,रास्ता खुलवाने,राजस्व प्रकरण, मनरेगा में अनियमितता की जांच करवाने,शिक्षक लगवाने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा विकास योजनाओं से लाभान्वित करवाने के प्रकरण शामिल रहें l जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए कई परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण कराया। कई समस्याओं का मौके पर समाधान होने पर आमजन ने जिला प्रशासन का आभार जताया l इस दौरान जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए,ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन तक राहत पहुंचाना और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना है। इस दौरान तहसीलदार तनसिंह , पुलिस उप अधीक्षक माना राम गर्ग,विकास अधिकारी विक्रम जांगिड़,थानाधिकारी पदमा राम, रामसर ग्राम पंचायत के प्रशासक गिरीश खत्री, श्रवण सोलंकी,समंदर सिंह राठौड़,जगदीश भील समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे l
*ग्रामीणों ने की सराहना,आभार जताया:*
प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने आम जन की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जन सुनवाई की। गुरुवार को दोपहर के समय जब सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था, तब जिला कलक्टर स्वयं सरहदी इलाके की रामसर पंचायत समिति पहुंची और स्थानीय नागरिकों की परिवेदनाएं सुनीं। इस दौरान एक महिला की ओर से अंधता प्रमाण पत्र संबंधित परिवेदना पर जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णु राम विश्नोई को उनके घर पर चिकित्सकों की टीम भेजने के निर्देश दिए l जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने कहा कि जनता की सेवा हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिले। इस दौरान कई लाभार्थियों ने जिला कलक्टर का आभार जताया। एक ग्रामीण ने बताया कि जिला कलक्टर मैडम खुद इतनी गर्मी में आईं और हमारी बात सुनी, यह बहुत बड़ी बात है। हमें मौके पर त्वरित राहत मिली ।

Home 09/05/2026

*भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए डिस्कॉम अलर्ट*

*शिकायत निस्तारण के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर*

बाड़मेर, 09 मई। भीषण गर्मी के दौरान निर्बाध एवं सुचारू विद्युतापूर्ति सुनिश्चित करने तथा विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जोधपुर डिस्कॉम के बाड़मेर वृत्त ने उपभोक्ताओं के लिए विभिन्न स्तरों पर हेल्पलाइन एवं शिकायत निवारण व्यवस्था की है।
डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार मीणा ने बताया कि उपभोक्ता बिजली संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों को 24 घंटे विभिन्न माध्यमों से दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर का टोल फ्री नंबर 1800-180-6045 जारी किया गया है। इसके अलावा निगम स्तर पर दूरभाष नंबर 0291-2741912, 0291-2741911 एवं 0291-274191 उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि आईवीआरएस सेवा के तहत 1912 नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। वहीं एसएमएस एवं व्हाट्सएप के माध्यम से 9413359064 नंबर पर संपर्क किया जा सकता हैं। जोधपुर संभाग स्तर पर 9414059048 नंबर तथा ई-मेल [email protected] के जरिए भी शिकायतें भेजी जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभागीय वेबसाइट www.energy.rajasthan.gov.in/jdvvnl एवं “विद्युत साथी” मोबाइल एप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि बाड़मेर वृत्त स्तर पर 24X7 नियंत्रण कक्ष के लिए 02982-223788, हेल्प डेस्क नंबर 9257031324 एवं 9257031325 जारी किए गए हैं। इसके अलावा उपखंड स्तर पर भी अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी कर शिकायतों के त्वरित समाधान की व्यवस्था की गई है। जिसमें बाड़मेर शहर प्रथम के लिए 9257031326, शहर द्वितीय 92570327, ग्रामीण 9257031328, भियाड़ 9257031334, सेड़वा 9257031337, आडेल 9257031342, मेहलू 9257031340, शिव 9257031332, बायतू 9257031316, चौहटन 9257031331, रामसर 9257031329 एवं गडरारोड़ के लिए 9257031330 हेल्प डेस्क नम्बर रहेगें। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे विद्युत संबंधी किसी भी समस्या की सूचना निर्धारित माध्यमों से तुरंत दर्ज करवाएं l ताकि समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
-0-

Home The legislative Assembly of Rajasthan approved the Rajasthan Power Sector Reforms Bill (Reform Bill) on September 25,1999. The reform bill received the Presidential Assent on December 28,1999 and became effective from June 1, 2000. As the first initiative in implementing the reforms program, GoR est...

Photos from Barmer District Administration's post 09/05/2026

*मरीजों को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश*

*दो अतिरिक्त ओपीडी काउंटर शुरू करने के निर्देश l*

*रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर रहने की प्रभावी मॉनिटरिंग होगी l*

*जिला कलक्टर ने किया राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण l*

*अस्पताल परिसर में सिटी स्कैन मशीन यथाशीघ्र शुरू करवाई जाएगी l*
बाड़मेर,09 मई l जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए विशेष रूप से तापघात से प्रभावित मरीजों के उपचार एवं राहत व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
इस दौरान जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में आने वाले मरीजों को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए l इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएं l उन्होंने आपातकालीन वार्ड, आईसीयू,जनरल,प्रसूति, हीट वेव समेत विभिन्न वार्डों एवं ओपीडी का दौरा कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से रुबरु होकर चिकित्सा सेवाओं के बारे में जानकारी ली l जिला कलक्टर ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कूलर,पंखों एवं दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गैलेरी परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए बैंच भी लगाने के निर्देश दिए l उन्होंने चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ को हीट स्ट्रोक के मरीजों के उपचार के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार रहने को कहा।
जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था, मरीजों की देखभाल तथा चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान रेडियोलॉजिस्ट के लगातार अवकाश पर रहने के बारे में अवगत कराने पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए l जिला कलक्टर ने अस्पताल परिसर में सिटी स्कैन मशीन यथाशीघ्र लगाने एवं चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए l जिला कलक्टर ने मौजूदा समय में मरीजों की अतिरिक्त तादाद को देखते हुए दो अतिरिक्त ओपीडी काउंटर एवं अस्पताल परिसर में कैंटीन सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए l उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन को राहत देने के लिए अस्पताल प्रशासन समुचित इंतजाम सुनिश्चित करे,ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनूप सिंह गुर्जर,प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ हनुमान राम सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनूप सिंह गुर्जर एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ हनुमान राम चौधरी ने जिला कलक्टर को अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं गर्मी से बचाव के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी दी।

04/05/2026

भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बाड़मेर जिला कलक्टर का पदभार संभाला l

26/04/2026

*कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगा बढ़ावा,ग्राम रथ अभियान सोमवार से*

*वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्य सचिव ने आवश्यक दिशा-निर्देश l*
बाड़मेर, 26 अप्रैल। ग्राम रथ अभियान राज्य सरकार की कृषि,पशुपालन एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। सोमवार से प्रारंभ होने वाले
ग्राम रथ अभियान को लेकर मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह बात कही l
इस दौरान मुख्य सचिव
वी.श्रीनिवास ने कहा कि प्रदेश के किसानों को तकनीकी रूप से उन्नत कृषि की ओर अग्रसर करने तथा कृषि क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जयपुर में 23 से 25 मई तक ग्राम-2026 कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राज्य सरकार की ओर से 27 अप्रैल से 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने समस्त जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जिलों में ग्राम रथों का रूट चार्ट तैयार कर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान संपर्क पोर्टल पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने आवश्यक समर कंटीजेंसी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम रथ अभियान से जुड़े सभी 13 विभाग इसकी सफलता के लिए प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी जिला कलेक्टरों से अभियान की तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अभियान के नोडल विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश की 183 ग्रामीण बहुल विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम रथों के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम रथ की ओर से प्रतिदिन 4 से 5 ग्राम पंचायतों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही लोक कलाकारों की ओर से कला जत्था के माध्यम से संध्या चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा l ताकि योजनाओं की जानकारी जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।
अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से सुझाव प्राप्त करने के लिए सुझाव पेटिका की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार किया जा सके। इसके अतिरिक्त, विभिन्न अवसरों पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के संदेश एवं संवाद एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारित किए जाएंगे। इधर,बाड़मेर जिला मुख्यालय पर उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को इस अभियान की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए l

23/04/2026

*हवाई हमले से बचाव के लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करेंः चांदावत*
*सिविल सेवा दिवस के उपलक्ष्य मंे हवाई हमले का रिहर्सल शुक्रवार को।*
बाड़मेर,23 अप्रैल। सिविल सेवा दिवस के उपलक्ष्य मंे शुक्रवार को गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार बाड़मेर जिला मुख्यालय पर हवाई हमले का रिहर्सल होगा। इसके लिए नागरिक सुरक्षा एवं संबंधित विभाग को समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें। इस रिहर्सल को वास्तविक रूप एवं गंभीरता से लेते हुए समस्त विभाग को निर्धारित उत्तरदायित्व की पालना सुनिश्चित करवाएं। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मंे हवाई हमले के रिहर्सल,ब्लैक आउट, मॉक ड्रिल की तैयारी संबंधित बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने कहा कि 24 अप्रैल को राज्य व्यापी एयर रेड एंड ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। उन्हांेने बताया कि मॉक ड्रिल की शुरुआत एक एयर रेड चेतावनी संकेत के साथ होगी। इस दौरान दो मिनट तक तेज़ आवाज़ वाले सायरन बजेंगे। जो हवाई हमले की चेतावनी को दर्शाता है। इस दौरान संबंधित क्षेत्र मंे नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होगी। इस दौरान ड्रोन हमले, बम विस्फोट और आगजनी जैसी स्थितियों मंे राहत एवं बचाव गतिविधियां संचालित की जाएगी। इसके जरिए संबंधित स्थान पर बचाव दलों को तैनात करने के साथ घायलों को निकालने, फर्स्ट एड, सीपीआर देने और एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि यह मॉक ड्रिल आग बुझाने के काम, खोज और बचाव अभियान, प्राथमिक उपचार और मेडिकल सहायता, घायल लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ-साथ ट्रैफिक और भीड़ को नियंत्रित करने समेत विभिन्न आपातकालीन कार्यों के माध्यम से स्थानीय विभागीय अधिकारियांे एवं कार्मिकांे के तालमेल को परखेगी। ड्रिल का समापन ऑल क्लियर संकेत के साथ होगा, जिसमें दो मिनट तक लगातार तेज़ आवाज़ वाला सायरन बजेगा, जो ड्रिल के औपचारिक अंत का संकेत होगा। उन्हांेने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। बैठक के दौरान संबंधित विभागीय को पूर्वाभ्यास के संबंध मंे आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। उन्हांेने बताया कि इस पूर्वाभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली का मूल्यांकन करना है। उन्हांेने आमजन से अपील की है कि इस दौरान घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि यह एक नियमित प्रक्रियात्मक ड्रिल है, इसको सिविल डिफेंस तैयारियों का आकलन करने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। बैठक के दौरान यूआईटी सचिव श्रवण सिंह राजावत, तहसीलदार हुकमीचंद , बाड़मेर ग्रामीण तहसीलदार अमीन खान,जिला परिवहन अधिकारी अक्षय विश्नोई, संस्थापन अधिकारी हस्तीमल राठौड़ , अधीक्षण अभियंता सुरा राम चौधरी,उप निदेशक सुरेन्द्र प्रताप सिंह भाटी,पुलिस उप अधीक्षक रमेश शर्मा,पुलिस उप अधीक्षक अरविन्द जांगिड़
,सेना, होमगार्ड, वेदांता ऑयल एंड गैस, राजवेस्ट, सिविल डिफेंस समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे l

23/04/2026

*पशुपालन मंत्री ने गर्मी के मौसम में लू और तापघात से पशुओं को बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के विभाग को दिए निर्देश*
*पशुपालकों से भी सचेत और जागरूक रहने की अपील की*
बाड़मेर, 23 अप्रैल। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने प्राकृतिक परिवर्तनों के प्रभाव से पशुधन को स्वस्थ रखने हेतु प्रदेश के पशुपालकों से सचेत और जागरूक रहने की अपील की है तथा पशुपालन विभाग को भी पशुओं के रखरखाव पोषण एवम् स्वास्थय रक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाये जाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। आगामी महीनों में तापमान बढ़ने के साथ लू और तापघात के कारण पशुधन के स्वास्थय और उत्पादन क्षमता पर असर पड़ सकता है। गर्मी के कारण पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने से विभिन्न संक्रामक रोग की संभावना भी रहती है। खासकर दुधारू पशुओं के दुग्ध उत्पादन पर गर्मी का बहुत असर पड़ता है। अधिक गर्मी के कारण दुधारू पशु अक्सर जल्दी बीमार पड़ते हैं और दूध देना कम कर देते हैं. इसके कारण पशुपालकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। पशुपालन मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा पशुओं की देख भाल को लेकर समय समय पर निर्देश जारी किए जाते हैं पशुपालक उन निर्देशों का पालन करें। जरूरत पड़ने पर अपने नजदीक के पशु चिकित्सालय या उप केंद्र में संपर्क करें। प्रमुख शासन सचिव पशुपालन, गोपालन तथा मत्स्य विकास सीतारामजी भाले ने भी सभी जिला पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अपने क्षेत्रों में पशुधन के लू और तापघात से बचाव के लिए विशेष प्रयास करें, पशुपालकों को जागरूक करें और सभी उपयोगी जानकारियों को विभिन्न प्रचार माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की जागरूकता तथा समय पर उठाए गए कदम पशुधन को लू से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रमुख शासन सचिव ने निराश्रित पशुओं के लिए पशु आश्रय स्थलों, चारागाहों और रास्ते में उपयुक्त स्थानों पर जलकुंडों और पक्षियों के लिए जन सहभागिता से सभी उपयुक्त सार्वजनिक स्थानों और घरों में परिंडे लगाने के लिए आमजन और स्वयंसेवी संगठनों को प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं जिससे पशु पक्षियों को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि स्थापित किए गए जल कुंडों एवं परिंडों में नियमित रूप से जल भराव सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, गौशालाओं, सामाजिक संगठनों एवं जन सहयोग को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि इन व्यवस्थाओं का सतत संचालन बना रहे। पशुपालकों से भी अपील की गई है कि वे गर्मी के मौसम में अपने पशुओं का विशेष ध्यान रखें। उन्हें छायादार स्थानों पर बांधकर रखें और दिन के अत्यधिक गर्म समय में बाहर न निकालें। पशुओं को दिन में कम से कम चार बार ठंढे, शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। भारवाहक पशुओं को यथासम्भव प्रातः एवम् सांयकाल में काम में लेनेे तथा दोपहर के समय इन्हें आराम देने की भी सलाह दी गई है।

Want your business to be the top-listed Government Service in Barmer?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


NH-15, Barmer-Mahabar-Malpura-Gudamalani Road, Madhuban Colony, Vishnu Colony, Barmer
Barmer
344001