20/02/2023
आज एक विक्षिप्त बुजुर्ग महिला को अपना घर आश्रम जोधपुर में पहुंचाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है....!!
भाई
यहा तक आगए हो तो,
Likе बटन दबाकर
हमारा पेज भी लाईक
कर दो,,
20/02/2023
आज एक विक्षिप्त बुजुर्ग महिला को अपना घर आश्रम जोधपुर में पहुंचाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है....!!
23/01/2023
उड़ान ग्रुप के सभी सदस्यगण....
आप सभी को तहेदिल से आभार व्यक्त करूंगा की आपने उड़ान की हर मुहिम को पूर्ण करने में अपना हरसंभव योगदान दिया है....🙏🙏
इसी फलस्वरूप उड़ान के माध्यम से हमने उड़ान पाठशाला का शुभारंभ किया...
एक ऐसा इलाका जिसके अंतर्गत आने वाले 50-60 से ज्यादा बच्चे आजादी के समय से आज तक शिक्षा से वंचित है...
हम सब को गर्व होना चाहिए की इन बच्चो की शिक्षा के लिए उड़ान द्वारा एक पाठशाला का संचालन किया गया जिसके फल स्वरूप आज हम गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन भी कर रहे है....
आप सभी ग्रुप के सदस्यों को इस कार्यक्रम को सफल बनाना है ताकि हमारी पाठशाला के बच्चो को देशभक्ति के मार्ग पर एक नई दिशा दी जा सके.....
ग्रुप के सभी सदस्यों से निवेदन रहेगा की आप स्वयं अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के साथ अपने मित्रगणों को भी इस पाठशाला के बच्चो के भविष्य के लिए आगे लाए और यह संदेश सब तक पहुंचाए की -
बीती वो बस नही, अभी जीना बाक़ी है,
ढूंढ लेंगे रास्ता, अभी चलना बाकी है..!!
दिनांक - 25 जनवरी 2023 बुधवार समय दोपहर 03:00 बजे🌹
19/03/2021
सभी भाई बंधुओ और ग्राम वासियों से निवेदन ज्यादा से ज्यादा पधारकर कार्यक्रम को सफल बनावे...🤗🙏
उड़ान ग्रुप एक ऐतिहासिक कार्य करने जा रहा हैं, आजादी के बाद जहा अभी तक पानी नही पहुंचा, जहा लोग आज भी पानी के लिए तरस रहे है वहा अपने भामाशाह और मार्गदर्शको के आशीर्वाद से पानी की पाइप लाइन बिछाने जा रहा है...
आगे भी सेवाकार्य अनवरत रूप से जारी रहेंगे..
आपका अपना भरत पंवार
उड़ान सेवा संस्थान सिणधरी
✈️✈️✈️✈️
*महत्वपूर्ण बात...*
*हमारे एक भाई वासुदेव हरिजन जो कि सरकारी अस्पताल सिणधरी में संविदा पर सफाई कर्मचारी (पांच हजार तनख्वाह) की पोस्ट पर कार्यरत है...*
*भाई वासुदेव काफी समय पहले केन्सर से पीड़ित हो गए थे...*
*भाई वासुदेव की आर्थिक स्तिथि भी बहुत कमजोर है...*
*केन्सर के इलाज के लिए बड़े बजट की आवश्यकता होती है..*
*आर्थिक स्थिति से कमजोर होने की वजह से भाई वासुदेव इलाज करवाने में सक्षम नही है...*
*हरिजन समाज ने हमेशा गांव को स्वच्छ रखने में बड़ा योगदान दिया है...*
*आज हमें भी हरिजन समाज के भाई का साथ देने की जरूरत है..*
*बड़े बजट की आवश्यकता है, अतः सभी साथियों से निवेदन है कि अपनी इच्छानुसार सहयोग करें...*
*कड़ी से कड़ी जोड़ते जाएं..*
1. *श्रवण गोदारा -1100/-*
2. *अशोक गोदारा- 2100/-*
3. *तनसिंह जी - 1100/-*
4. *पोकर जी साईं सरपंच - 1100/-*
5. *कानाराम मुंडेल -500/-*
6. *हनुमान जी बेनीवाल(बेड पाना) -1100/-*
7. *गुप्त सहयोग- 500/-*
8. *छगनाराम जी गोदारा-1100/-*
9. *किशोरसिंह जी (माँ भादरिया किराणा स्टोर)-1100/-*
10. *रतन जी देसाई- 1100/-*
11. *रोवर वेहनाराम चौधरी- 500/-*
*सभी भाई वासुदेव के सहयोग के लिए आगे आये🙏🙏🙏*
उड़ान ग्रुप ✈️✈️
18/11/2020
खारा फाटा हुए हादसे को देखते हुए जहा स्पीड ब्रेकर की आश्यकता हो वहा स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए एसडीएम साहब को उड़ान ग्रुप ओर ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन दिया गया....
उड़ान 20-20✈️✈️
16/11/2020
कुछ मजबूरियां जान ले जाती है..
😔😔😔
02/11/2020
बस इतनी सी बात पर हमारा परिचय तमाम होता है,
हम उस रास्ते नही जाते जो रास्ता आम
jalore
इस दुनिया में कोई ऐसा मुक़ाम या मंज़िल ऐसी नहीं है जो इंसान की पहुँच से दूर हो। बिल गेट्स, स्टीव जॉव, माइकल जैक्सन, सचिन तेंदुलकर, नेल्सन मंडेला आदि जितने भी सफ़ल और इतिहास बदलने वाले लोग इस दुनियाँ में हुए है, क्या आप जानते है कि इन सभी लोगो की सफ़लता का राज़ क्या है? ये सभी अलग-अलग जगहों से आकर अलग-अलग क्षेत्र में सफ़लता के नए शीर्ष स्थापित करने वाले लोग है। लेकिन इन सभी की सफ़लता के पीछे एक ही कारण रहा है, और वो ये है कि इन सभी व्यक्तियों ने कभी ये नहीं सोचा कि “मैं ये काम नहीं कर सकता।” बल्कि इन्होंने अपने मन मे ये सोच लिया था कि “इसे सिर्फ़ मैं ही कर सकता हूँ। “और “मेरा इस दुनियाँ में जन्म ही इस काम को करने के लिए हुआ है।” इनके इसी विश्वास ने इन्हें दुनियाँ के सबसे सफ़ल व्यक्तियों में से एक बना दिया और इन्होंने इसी सोच और ताकत के दम पर पूरी दुनियाँ में एक बार फिर से इस सच को साबित कर दिया कि इंसान जो भी चाहे कर सकता है, बस जरूरत है एक दृढ़ सोच की और कभी ना टूटने वाले हौसलें की।
तो दोस्तों अगर आपने भी कुछ मुक़ाम या लक्ष्य अपनी ज़िंदगी के लिए बनाया है तो बिना कुछ सोचे-समझे, बिना किसी की सुने उस लक्ष्य को, उस मुक़ाम को हासिल करने के लिए पूरी शिद्दत से जुट जाइये और अपने मन मे ये निश्चय कर लीजिए कि जब तक मैं इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेता तब तक मैं किसी के रोकने से भी नहीं रुकूँगा।