11/10/2024
विरेन्द्र धाम छात्रावास, बालाजी फ़ार्महाउस, बाड़मेर की ओर से हार्दिक बधाई!
हमारे छात्रावास के 9 होनहार छात्र भगराज, गोमाराम, दमाराम, ललित कुमार, विष्णु आवला, नगेन्द्र कड़वासरा, गंगाराम, मूलाराम और जीयाराम का राजस्थान पुलिस में अंतिम रूप से चयनित होना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।
आपकी इस उपलब्धि से विरेन्द्र धाम छात्रावास का नाम रोशन हुआ है। हम सभी आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
आपकी इस सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी, और विरेन्द्र धाम छात्रावास आपके हर कदम पर आपके साथ खड़ा है।
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 🎉🙏
19/05/2024
*विरेन्द्र धाम छात्रावास बाड़मेर में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश परीक्षा 21 मई को*
शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए विरेन्द्र धाम आवासीय छात्रावास में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा दिनांक 21 मई 2024 को परीक्षा केन्द्र विरेन्द्र धाम छात्रावास परिसर में प्रातः 10.00 बजें से 11.30 तक आयोजित होगी। निर्धारित प्रवेश पत्र को वेबसाईट www.virendradham.in से डाउनलोड कर आवश्यक निम्नांकित जानकारी भरकर पात्र छात्र परीक्षा दिवस को दो नवीनतम फोटो सहित कक्षा 10वीं, स्नातक उत्तीर्ण एवं आधार कार्ड की फोटोकॉपी आवश्यक रूप से साथ में लेकर आवे। छात्र ओएमआर को भरने के लिये स्वयं का तख्ता एवं बाल पोइंट पेन साथ लेकर आवे। छात्रों को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 9ः00 बजे से (परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व) प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश समिति सचिव चैनाराम ने बताया कि छात्रावास में 200 सीटो हेतु स्नातक उत्तीर्ण सर्वसमाज के होनहार, प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है को 01 जून से विरेन्द्र धाम आवासीय छात्रावास में प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश प्रक्रिया के तहत दिनांक 01 मई से 15 मई तक आनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गए जिसमें कुल 801 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 757 आवेदन प्रवेश परीक्षा के लिए योग्य पाये गए। जिसकी अद्यतन सूची व जानकारी छात्रावास की वेबसाईटwww.virendradham.in पर देखी जा सकती है
प्रवेश परीक्षा की विषय वस्तु निम्न है- सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, गणित, तर्कशक्ति, राजस्थान कला-संस्कृति, समसामयिकी, राजव्यवस्था, राजस्थान इतिहास, भूगोल एवं सामान्य विज्ञान। प्रवेश परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे एवं पूर्णांक 100 अंक का होगा एवं प्रति गलत उत्तर अंकन करने पर 0.25 अंको की कटौती की जायेगी
Virendra Dham
Virendra dham is an initiative under the aegis of Dr. Virendra Choudhary Memorial trust, Barmer(Rajasthan). It is a residential facility newly created for college students and candidates preparing for the competitive examinations. Dr. Virendra Choudhary Memorial trust, Barmer (Rajasthan) has been ma...
23/03/2024
अच्छा लिखना ही शानदार नही होता साहब,
पढने वाले भी समझदार होने चाहिए...!!
26/10/2023
दूध, दही, छाछ, मक्खन, घी सब एक ही वंश के हैं फिर भी सबकी कीमत अलग है, क्योंकि श्रेष्ठता जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्म, कला और गुणों से प्राप्त होती है..!
🙏🙏
08/07/2023
वीरेंद्र धाम छात्रावास में प्रवेश परीक्षा कल बाड़मेर | शहर स्थित वीरेंद्र धाम छात्रावास में प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को दोपहर 12 से 1.30 बजे तक छात्रावास परिसर में होगा। एडमिशन कमेटी के सदस्य सचिव चैनाराम ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य दैनिक विज्ञान, तर्कशक्ति, सामान्य गणित माध्यमिक स्तर, समसामयिकी, राजस्थान कला एवं संस्कृति, राज व्यवस्था भारत एवं राजस्थान, भूगोल भारत एवं राजस्थान, इतिहास भारत एवं राजस्थान आदि है। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 100 प्रश्न होंगे। उन्होंने बताया कि 10 से 11 तक छात्रावास में प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थी ओएमआर सीट भरने के लिए तख्ता एवं बोल पॉइंट पेन साथ लेकर आए।
27/06/2023
सर्व समाज के कमजोर तबके के विद्यार्थियों के लिए इससे बेहतरीन अवसर शिक्षा ग्रहण हेतु कोई हो नहीं सकता......।।
"विरेंद्र धाम" एक ऐसा छात्रावास जो हर समाज के विद्यार्थियों के लिए पारिवारिक
परिस्थितियों को ध्यान में रखकर मेरिट के आधार पर साक्षात्कार के मार्फत
अवलोकन करके प्रवेश प्रक्रिया को संपन्न किया जाएगा
आज ही आवेदन करें, आवेदन को प्रारंभ हुए 10 दिन हो गए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि कल यानी 28 जून हैं...... छात्रावास के अध्यक्ष वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री हेमाराम जी चौधरी ने बताया कि
स्नातक, स्नातकोत्तर के सभी संकाय एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाल 🙏🙏
27/06/2023
विरेंद्र धाम छात्रावास में आवेदन कल तक
बाड़मेर | विरेंद्र धाम बॉयज छात्रावास में आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून है। छात्रावास अध्यक्ष व वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी मंत्री ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर के सभी संकाय एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सर्व समाज के विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया http://www.virendrad ham.in वेबसाइट पर एवं ऑफलाइन विरेंद्र धाम छात्रावास परिसर में चल रहे हैं। आवेदन फॉर्म छात्रावास की वेबसाइट http://www.virendrad ham.in से डाउनलोड कर या वीरेंद्र धाम छात्रावास से प्राप्त कर ई- मेल आईडी vdbarmer [email protected] पर या छात्रावास में प्रत्यक्ष रुप से उपस्थित होकर जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र आवेदक द्वारा स्वयं भरे जाने पर ही मान्य होगा । आवेदन फॉर्म अपूर्ण अथवा गलत भरने पर स्वतः निरस्त की श्रेणी में माना जाएगा। प्रथम स्थाई सूची 5 जुलाई 2023 को जारी की जाएगी। तत्पश्चात साक्षात्कार के समय छात्र के साथ अभिभावक को उपस्थित होना अनिवार्य होगा।🙏🙏
www.virendrad
22/06/2023
विरेंद्र धाम छात्रावास में प्रवेश हेतु वेबसाइट virendradham.in से फॉर्म डाउनलोड कर इच्छुक अभ्यर्थी vdbarmer [email protected] पर अपना फार्म मेल भेज सकते हैं।