28/01/2026
महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।
श्री अजीत पवार के निधन से भारत की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपना पूरा जीवन महाराष्ट्र के लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया।
प्रकृति उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।
25/01/2026
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो एवं नागौर से सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूँ।
08/11/2025
कल दिनांक 08 नवंबर 2025 (शनिवार) को अंता विधानसभा क्षेत्र से उप-चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी श्री नरेश मीणा के समर्थन में हेलिकॉप्टर से मांगरोल जाने का कार्यक्रम रहेगा जहां कृषि उपज मंडी,प्रांगण में दोपहर 12:15 बजे जन -सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम रहेगा |
08/11/2025
अंता माँगरोल विधानसभा से मीणा समाज का कोहीनूर लाड़ला भाई नरेश मीणा हमेशा युवाओं और किसानों के हको के लिए आवाज उठाते आये है।
जब कोई युवा नेता ऐसी निडरता से जनता की आवाज बनता है.. तो जनता न भी उसे भरपूर आशीर्वाद प्रदान करना चाहिए !!
ऐसे लड़ाके को विधानसभा जरूर भेजें , मेरी हाथ जोड़कर विनती है निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा भाई का चुनाव चिह्न गन्ना किसान है भाई का पूर्ण समर्थन है आप लोग भी वोट सुपोर्ट करें!!!
नोट- युवा आगये आयेगा तभी राजनीति में बदलाव आयेगा !!!
29/10/2025
स्वच्छ, सरल और समर्पित नारे के साथ स्थापित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी परिवार के सभी सदस्यों व प्रदेशवासियों को बधाई |