04/10/2026
बस्ती के दुबौलिया क्षेत्र के पटपरवा साड़पुर गांव निवासी युवा क्रिकेटर रोहन राजभर का राजस्थान रणजी क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर रणजी जैसे बड़े मंच तक पहुंचने पर रोहन को रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने बधाई दी। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।