District Administration Begusarai

Call Directions Website Contact the organization

District Administration Begusarai Welcome to the District Administration Begusarai Page. District Administration Begusarai

शाम्हो अकहा कुरहा प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित उच्च वर्गीय लिपिक श्री दीपक कुमार के असामयिक निधन पर समाहरणालय स्थित कार...
03/10/2026

शाम्हो अकहा कुरहा प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित उच्च वर्गीय लिपिक श्री दीपक कुमार के असामयिक निधन पर समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी सहित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
IPRD Bihar

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के चौथे दिन बी.पी. इंटर स्कूल एवं गांधी स्टेडियम में कबड्डी, खो-खो एवं एथलेटिक...
03/10/2026

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के चौथे दिन बी.पी. इंटर स्कूल एवं गांधी स्टेडियम में कबड्डी, खो-खो एवं एथलेटिक्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न आयु वर्गों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों/टीमों को शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

IPRD Bihar Department of Sports Bihar State Sports Authority- BSSA

जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठ...
03/10/2026

जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत आपूर्ति, निर्माणाधीन पावर सब-स्टेशनों, कृषि विद्युत कनेक्शन, राजस्व संग्रहण, पीएम सूर्य घर योजना एवं RDSS के कार्यों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने लंबित कृषि विद्युत आवेदनों का शीघ्र निष्पादन, विद्युत चोरी पर प्रभावी रोक, राजस्व संग्रहण 90% से अधिक करने तथा सभी निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही बिल सुधार एवं उपभोक्ता शिकायत निवारण काउंटरों को सक्रिय रखने पर जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए पेयजल आपूर्ति एवं हर घर नल का जल योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई तथा लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
IPRD Bihar

बेगूसराय जिला स्थापना दिवस एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के अवसर पर दिनकर कला भवन में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया ग...
03/10/2026

बेगूसराय जिला स्थापना दिवस एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के अवसर पर दिनकर कला भवन में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने लोकनृत्य, संगीत, भाव नृत्य एवं भजन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इंडियन आइडल फाइनलिस्ट सौम्या मिश्रा की विशेष प्रस्तुति एवं जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा गीत प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों एवं कलाकारों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

IPRD Bihar
Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar

संतान के सुख, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना से समर्पित पावन पर्व जितिया व्रत की हार्दिक शुभकामनाएँ
03/10/2026

संतान के सुख, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना से समर्पित पावन पर्व जितिया व्रत की हार्दिक शुभकामनाएँ

संतान के सुख, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना से समर्पित पावन पर्व जितिया व्रत की हार्दिक शुभकामनाएँ

#जितियाव्रत

03/10/2026

गांधी जयंती के अवसर पर राज्य की सभी पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों की जरूरतों, सुझावों और प्राथमिकताओं को ग्राम पंचायत विकास योजना से जोड़ने की दिशा में पहल की गई।


‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक विशेष सामुदायिक एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
03/10/2026

‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक विशेष सामुदायिक एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।


‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक विशेष सामुदायिक एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के साथ गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Samrat Choudhary
Social Welfare Department, Government of Bihar


02/10/2026

बेगूसराय जिले के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर दिनकर कला भवन में इण्डियन आइडल फेम सौम्या मिश्रा द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम

Address

Begusarai
851101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration Begusarai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration Begusarai:

Shortcuts

Share