18/03/2021
दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंर्तगत नगर परिषद बीहट सभागार में नगर कार्यपालक पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक्सक्यूटिव कमिटि की मीटिंग का आयोजन किया गया।एक्सक्यूटिव कमिटि की मीटिंग का एजेंडा daynulm योजना के सभी घटको की समीक्षा करनी थी।इस मीटिंग में जिला कल्याण पदाधिकारी जिला प्रोगाम पदाधिकारी ,कार्यपालक अभियंता ,dpm जीविका ,इंडस्ट्रियल महाप्रबंधक बेगूसराय ,सिविल सर्जन प्रतिनिधि यूनिसेफ बरौनी के अधिकारी ,उड़ान महिला स्वावलंबी समिति की अध्यक्ष ,मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट नगर मिशन प्रबंधक आदि शामिल हुए।
10/03/2021
आज दिनांक १०/०३/२०२१ को नगर परिषद् बीहट चाँदनी चौक यात्री पड़ाव के सामने एवं गरहरा मस्जिद के सामने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए आकाशगंगा रंग चौपाल के टीम मेंबर के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया|
05/03/2021
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 जागरूकता रैली नगर परिषद बीहट के सभी सफाई कर्मियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बीहट बाजार में निकला गया।
04/03/2021
सभी बीहट वासियों से आग्रह है अपने -अपने मोबाइल में ss2021 डाउनलोड कर बीहट के लिए वोट करे।
04/03/2021
आओ हम सब संकल्प करें ,बीहट को स्वच्छ करे।
27/02/2021
दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के SUSV घटक के अंतर्गत सर्वेक्षित फुटकर विक्रेताओं को Pmsvnidhi योजनान्तर्गत दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की सभी शाखाओं ,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बीहट,यूको बैंक चाँदनी चौक शाखा एवं बैंक ऑफ बरोदा जीरो माईल शाखा के द्वारा स्पेशल कैम्प के द्वारा आज फुटकर विक्रेताओं को 10000 रुपये की लोन की राशि दी गयी।अबतक इस योजना के अंतर्गत बिना किसी व्याज दर के 56 विक्रेताओं को ऋण मिल चुका है एवं शेष आवेदित विक्रेताओं को 6,15 ,20 मार्च के कैम्प में ऋण मुहैया करवाया जाएगा।
23/02/2021
नगर परिषद बीहट के विभिन्न वार्डो में साफ-सफाई करते सफाईकर्मी ।हम सबने ये ठाना है स्वच्छता सर्वेक्षण में बीहट को आगे लाना है।
13/01/2021
दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना अंतर्गत नगर परिषद बीहट में सभी फुटकर विक्रेताओं को पहचान पत्र एवं सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग प्रदान किया जा रहा है एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत फुटकर विक्रेताओं को 10000 रुपये का ऋण बिना किसी ब्याज़ दर के विभिन्न बैंकों के द्वारा दिया जा रहा है।जिन फुटकर विक्रेताओं का सर्वेक्षण नही हो पाया है वो जल्द से जल्द नगर परिषद बीहट कार्यालय से सम्पर्क करें।
19/12/2020
बीहट.....
नगर परिषद बीहट द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत कुल 6 लोगों का सम्मान नगर परिषद कार्यालय में किया गया। मुख्य पार्षद रजनीश कुमार और कार्यपालक पदाधिकारी मो नसीमुद्दीन की उपस्थिति में विगत 6 माह में नगर परिषद क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दो संगठन सहित अन्य चार नगर कर्मियों का भी सम्मान किया गया। खास करके पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विगत 6 वर्षों से साइकिल पे संडे नाम से कार्यक्रम कर रहे आकाशगंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के संयोजक डॉ कुंदन कुमार और अंशु कुमार का सम्मान प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। जबकि कोविड-19 के दौरान मजदूरों सहित अन्य लोगों के लिए मददगार साबित होने वाले टीम प्रियम के प्रियम कुमार का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए लगातार काम करने वाली सिटी मैनेजर ऋचा कुमारी, आवास योजना के लिए नीरज कुमार, स्वच्छता के लिए उमाशंकर और पूनम कुमारी का भी सम्मान प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता मुख्य पार्षद रजनीश कुमार और संचालन प्रधान सहायक राजकुमार ने किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी मो नसीमुद्दीन ने कहा कि विगत वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर परिषद बीहट चूक गया था, क्योंकि इसके लिए नगर परिषद कार्यालय से प्रयास नहीं किया गया था। लेकिन इस वर्ष बीहट नगर परिषद के सभी लोगों के सहयोग से स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को ना केवल सफल करना है बल्कि इसके लिए मिलजुल कर हम अपने नगर परिषद को स्वच्छ, सुंदर और साफ भी बनाएंगे। उन्होंने इसमें आम लोगों से भी भाग लेने का आह्वान किया। जबकि उप मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा की विगत 8 माह से हम लोग कोविड-19 की वजह से परेशान हैं, लेकिन हमारे हौसले अभी भी बुलन्द हैं। बीहट को बेहतर बनाने के लिए इसे आगे बढ़ाएंगे और तमाम योजनाओं को गति प्रदान करते हुए इसके लिए हम लोग मिलजुल कर काम करेंगे।