10/10/2026
🌸 #साईं_की_रसोई
ोगों_के_लिए ोगों_का_अभियान
📅 10 अक्टूबर 2026, शनिवार | #2597वां_दिन
सेवा का यह कारवां किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि आप सभी के विश्वास, प्रेम और सहयोग से लगातार आगे बढ़ रहा है। ❤️
पिछले 2597 दिनों से बिना रुके जरूरतमंदों की थाली तक भोजन पहुँचाने का यह प्रयास हमें हर दिन यही एहसास कराता है कि जब किसी भूखे चेहरे पर भोजन पाकर मुस्कान आती है, तो लगता है—इंसानियत आज भी जिंदा है। 🙏
आज की रसोई में पितृपक्ष के मौके पर अभिषेक अरोड़ा जी, इनकी माता श्री और प्रियंका अरोड़ा जी शामिल हो जरूरतमंदों के बीच भोजन परोसें🙏
🍽️ आज की रसोई में पूड़ी , सब्जी, खीर, मिठाई एवं जलेबी प्रेमपूर्वक परोसी गई।
स्व कृष्णदेव झा जी की पुण्यतिथि पर रसोई टीम की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
🎂 यदि आप भी अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगाँठ, पुण्यतिथि या किसी विशेष अवसर को यादगार और सार्थक बनाना चाहते हैं, तो उस दिन किसी जरूरतमंद की थाली भरने का संकल्प लें।
यकीन मानिए, किसी भूखे के चेहरे पर आई मुस्कान का सुकून किसी भी उत्सव की खुशी से कहीं बड़ा होता है। ❤️
🤝 आप भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार प्रतिमाह सहयोग देकर इस मानवता की मुहिम को मजबूत कर सकते हैं।
आइए, मिलकर ऐसा समाज बनाएं जहाँ किसी की भूख उसकी मजबूरी न बने।
❤️ क्योंकि सच में—कोई भूखा न सोए। 🙏
अमित जायसवाल
📞 070041 58804
#साईं_की_रसोई