31/10/2024
500 वर्षों के उपरांत हम सबके आराध्य प्रभु श्री रामलला के अपने भव्य मंदिर में पुनः विराजमान होने के पश्चात यह प्रथम दीपोत्सव है।
अद्भुत-अलौकिक आभा से दीप्त श्री अयोध्या धाम का यह दिव्य-भव्य स्वरूप हम सभी को त्रेतायुग की अनुभूति करा रहा है।
आज अयोध्या हर्षित है, संपूर्ण भारत गर्वित है।
'दीपोत्सव 2024' में सहभागी सभी रामभक्तों को हार्दिक बधाई एवं उनका अभिनंदन!
जय जय श्री राम!
31/10/2024
आप सभी सभी को अन्धकार पर प्रकाश की शाश्वत विजय के पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
माँ लक्ष्मी जी की कृपादृष्टि से आप सभी का जीवन सुख-शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता के प्रकाश से आलोकित रहे। यह महापर्व सभी के लिए मंगल व आनंद का कारक बनें।
शुभ दीपावली
11/10/2024
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥
जगज्जननी माँ दुर्गा की नवम स्वरूप, सर्वसिद्धियां प्रदान करने वाली माँ सिद्धिदात्री से यही प्रार्थना है कि उनकी कृपा संपूर्ण सृष्टि पर बनी रहे। हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो।
जय माँ सिद्धिदात्री!
08/10/2024
हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम का मैं हार्दिक स्वागत करता हूं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हरियाणा की जनता का भरोसा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी के अथक प्रयास तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हमारे कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम, अटूट विश्वास और संकल्प को समर्पित है।
इन ऐतिहासिक चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर माननीय प्रधानमंत्री जी, हरियाणा भाजपा के कार्यकताओं और देवतुल्य मतदाताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Narendra Modi J.P.Nadda Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Haryana BJP Jammu & Kashmir
#फिर_से_बीजेपी
16/09/2024
#सेवा_सप्ताह..........
17 सितम्बर दिन मंगलवार को समय 10 बजे संपर्क सूत्र 8765964803
भाजयुमो प्रतापगढ़ द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस पर #रक्तदान_शिविर का आयोजन किया है। जिसके मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश एवम प्रभारी मंत्री प्रतापगढ श्री Dayashankar Singh जी रहेंगे।
आप सभी साथियों से अनुरोध है की शिविर में आकर रक्तदान करे और शिविर को सफल बनाएं।
18/06/2024
'राष्ट्र सेवा सर्वोपरि' की भावना के साथ जीवनपर्यंत समाज कल्याण में रत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक श्रद्धेय के.एस. सुदर्शन जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
राष्ट्र आराधना हेतु प्रेरित करते उनके विचार आज भी असंख्य जन के लिए प्रेरणा-पुंज हैं।
16/06/2024
अत्यंत दुखद एमडीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डाक्टर मनोज मिश्रा जी का हुआ आकस्मिक निधन। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा परिवार वालों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।
🙏ॐ शांति 💐
10/06/2024
देशभर के अपने किसान भाई-बहनों का जीवन आसान बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पहला काम उनके लिए ही करने का अवसर मिला है। इसके तहत पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किया, जिसका लाभ देश के मेरे 9 करोड़ से ज्यादा अन्नदाताओं को होगा। आने वाले समय में हम किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।
08/06/2024
*😔😔अत्यंत दुखद समाचार*
*भाजपा महानगर पूर्व उपाध्यक्ष वाराणसी हमारे बड़े भाई योगेश सिंह बबलू जी के पुत्र उत्कर्ष का असमय 26 साल की उम्र में निधन हो गया है ईश्वर मृतक आत्मा को शांति व परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें शवयात्रा कोयला बाजार स्थित आवास से 11 बजे घाट के लिए प्रस्थान करेगी💐🙏🏻।।*
18/05/2024
*मछलीशहर लोकसभा में आगामी 19 मई को होने वाली माननीय गृह मंत्री श्री Amit Shah जी की जनसभा की तैयारी बैठक कर, स्थल निरीक्षण के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री रामविलास पाल जिला मिडिया प्रभारी संतोष मिश्रा जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।*
#अमरपालमौर्य #बीजेपीउत्तरप्रदेश
11/05/2024
कौशांबी लोकसभा में आगामी 12 मई को होने वाली माननीय गृह मंत्री श्री Amit Shah जी की जनसभा की तैयारी माननीय प्रदेश महामंत्री श्री Amarpal Maurya पूर्व जिलाध्यक्ष श्री Hariom Mishra कलस्टर इंचार्ज व कैविनेट मंत्री श्री अनिल राजभर जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव जी के साथ सभा स्थल निरीक्षण के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
इस अवसर पर महामंत्री श्री पवन गौतम जी, श्री रविंद्र सिंह जी, श्री बृज किशोर त्रिपाठी जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
11/05/2024
देश के यशस्वी गृह व सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी आपका प्रतापगढ़ जनपद के मां नायर देवी धाम, उत्तर प्रदेश में आगमन पर प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
Amit Shah Bharatiya Janata Party (BJP)