रामपुरखास 244 विधानसभा, प्रतापगढ़ यूपी

रामपुरखास 244 विधानसभा, प्रतापगढ़ यूपी

Share

The page is dedicated to the oppressed section of Rampur khas constituency 244 of Pratapgarh District of Uttar Pradesh.

It aim is to raise the voice of the marginalized section.

03/01/2026

भारत में दलितों, महिलाओं के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली, देश में पहला 1848 (पुणे) बालिका विद्यालय की संस्थापक, महिला शिक्षा की जनक और प्लग महामारी 1897 में मानव सेवा में अपने प्राण त्यागने वाली, समाज सुधारक माता #सावित्रीबाई_फूले_जयंती पर उन्हें शत शत नमन।

देश की पहली महिला शिक्षिका और महिला शिक्षा की जनक और विद्यार्थियों के साथ साथ समाज को भी मानवता सिखाने वाली शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले।

12/02/2025

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ!

"जाति-जाति में जाति हैं, जो केतन के पात।
रैदास मनुष ना जुड़ सके, जब तक जाति न जात।"

संत गुरु रविदास जी ने अपने समय में व्याप्त पाखंड, अंधविश्वास और जात-पात के भेदभाव के खिलाफ क्रांति की मशाल जलाई। उनकी वाणी ने समाज को यह सिखाया कि ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग जाति या जन्म से नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम, करुणा और निष्कपट भक्ति से तय होता है।

आज उनकी जयंती पर हमें उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समानता, भाईचारे और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लेना चाहिए।

गुरु रविदास जी के दिखाए समता और न्याय के मार्ग पर चलें, और एक समतामूलक समाज की नींव रखें!

जय गुरु देव!

Photos from रामपुरखास 244 विधानसभा, प्रतापगढ़ यूपी's post 26/01/2025

"We are Indians, firstly and lastly" - Dr. Ambedkar

15/01/2025

देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश की देश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री, सामाजिक परिवर्तन की महानायिका, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय बहन कुमारी मायावती जी के 69 वें जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।

Photos from रामपुरखास 244 विधानसभा, प्रतापगढ़ यूपी's post 06/12/2024

परमपूज्य बोद्धीसत्व महामानव बाबासाहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी को उनके महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर पर शत शत नमन। धन्यवाद् हमे जिंदा करने के लिए, हमारी गुलामी तोड़ने के लिए, और एक नया भारत बनाने के लिए।

12/10/2024

नागपुर में धम्मदिवस के अवसर पर गीत गाते हुए समाज के लोग!

Photos from रामपुरखास 244 विधानसभा, प्रतापगढ़ यूपी's post 12/10/2024

अशोक धम्मविजय दशमी एवं बाबा साहब डा. अम्बेडकर के धर्मान्तरण (धम्म दीक्षा) दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाए।

प्रिय महानुभावों-

आज अशोक धम्म विजय दिवस है, इसे ही धम्म विजयदशमी कहा जाता है।

सर्वविदित है कि कलिंग युद्ध के बाद महाराजा अशोक ने बुद्ध धम्म स्वीकार किया था।

धम्म दीक्षा के उपरांत उन्होंने संकल्प लिया था कि "अब मैं युद्ध से नहीं बल्कि शान्ति और अहिंसा से लोगों के हृदयों पर विजय प्राप्त करूंगा"।

महाराजा अशोक ने धर्म विजय के संकल्प को पूरा करने के लिए धर्म प्रचारकों को नियुक्ति कर बिभिन्न देशों में भेजा।

देखते ही देखते एशिया के समस्त भूभागों पर शांति और अहिंसा का संदेश छा गया।

महाराज अशोक के इस हृदय परिवर्तन को हिंसा पर अहिंसा का विजय कहा गया।

मानव सभ्यता के इतिहास में कहा जाता है कि अशोक जैसा युद्ध विजेता कोई नहीं हुआ और मानव सभ्यता के इतिहास में अशोक जैसा धम्म विजेता भी कोई नहीं हुआ।

संसार में बहुत से महान शासक पैदा हुए लेकिन अशोक जैसा शासक आज तक ना तो हुआ और ना कोई होगा।

महाराज अशोक भारतवर्ष के आदर्श और गौरव के प्रतीक है।

धम्म राजा अशोक का अनुशरण करते हुए बाबा साहब डा. अम्बेडकर ने इस देश में ब्राह्मणी वर्णव्यवस्था / जाति व्यवस्था द्वारा सदियों से सतायी तथा दबायी गयी जातियों के साथ धर्मान्तरण किया.

धम्म दीक्षा के बाद बाबा साहब ने कहा ऐसा लगता है कि आज मैं नरक से छुटकारा पा गया हूँ।

मैं ऐसा मानता हूँ कि यह मैरा पुनर्जन्म हो रहा है।

बाबा साहब का अनुसरण करते हुए वर्णव्यवस्था एवं जाति व्यवस्था के विरोधी निरंतर धर्मान्तरण कर रहे हैं।

दोनों महापुरुषों के अनुयायीओं द्वारा धर्मचक्र को निरंतर गतिशील कर अधर्म पर धर्म की विजय जारी है।

आज देश का कोई भी ग्राम, ग्राम सभा, ब्लॉक, तहसील, जिला, मण्डल या राज्य नहीं है जहाँ तथागत बुद्ध, धम्म राजा अशोक तथा बोधिसत्व बाबा साहब के अनुयायी न रहते हो।

पुनः यह महान देश बाबा साहब के सपनों का प्रबुद्ध भारत अर्थात अशोक का भारत बनने की ओर अग्रसर है।

आइए, तथागत बुद्ध, धम्म राजा अशोक तथा बोधिसत्व बाबा साहब के पवित्र पावन स्मृति को नमन करते हुए बुद्धमय भारत हेतु दृढ़ संकल्पित हो।

पूज्य भिक्खु चन्दिमा थेरों जी

Photos from रामपुरखास 244 विधानसभा, प्रतापगढ़ यूपी's post 09/10/2024

1. बामसेफ, डीएस4 व बीएसपी के जन्मदाता एवं संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके परिनिर्वाण दिवस पर शत-शत नमन व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित तथा यूपी व देश भर में उन्हें विभिन्न रूपों में श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले पार्टी के सभी लोगों व अनुयाइयों का तहेदिल से आभार। -Mayawati ji

09/10/2024

बहन जी और आकाश आनंद जी मान्यवर कांशीराम जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए।

साथ में सतीश मिश्रा जी ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

आज मान्यवर साहब की 18वी पुण्यतिथि है।

04/10/2024

अमेठी में सरकारी शिक्षक, उनकी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों की घर में घुसकर हत्या | पूरा दलित परिवार तबाह

18 अगस्त यानी डेढ़ महीने पहले पूनम भारती FIR में लिखती हैं कि चंदन वर्मा उन्हे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

और आज पूनम, उनके दो छोटे बच्चे और पति की जान ले ली जाती है। कौन है ये चंदन वर्मा जो कह कर लोगों को गोलियों से भून रहा है? और पहली FIR और आज की FIR के बीच में पुलिस कहां गायब है?

एक दलित महिला को धमकी और उसकी हत्या के सारे घटनाक्रम में पुलिस और सिस्टम क्यों गायब है?

अगर प्रथम दृष्टया चंदन वर्मा आरोपी है तो वर्मा को इस सिस्टम में इतनी ताकत कौन दे रहा है जो कह कर एक पूरे परिवार को खत्म कर दे रहा है ? सच कहें तो यूपी में अब जंगल राज है और इस सूबे की सियासत घिनौनी होती जा रही है।

Want your business to be the top-listed Government Service in Bela Pratapgarh?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Sanghipur
Bela Pratapgarh
230139