03/01/2026
भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक साहस, दृढ़ता, की भावना महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए क्रांतिकारी सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर कोटि - कोटि नमन् सावित्रीबाई फुले जी के दिखाए गए मार्ग का अनुसरण सभी को अपने सच्चे मन, आत्मा और भावना से करना चाहिए।
01/01/2026
आप सभी देशवासियों को
नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह नया वर्ष शांति, सद्भाव, समृद्धि
और जनकल्याण का संदेश लेकर आए।
06/12/2025
भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसंबर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। उनकी पुण्यतिथि पर 70वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जा रहा है। 6 दिसंबर 1956 में इसी दिन उनकी मृत्यु हुई थी। डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू में एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने पूरा जीवन दलितों, शोषितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। दलितों के मसीहा अंबेडकर महान चिंतक, समाज सुधारक, न्यायविद व अर्थशास्त्री भी थे।
𝐇𝐀𝐌𝐀𝐑𝐀 𝐀𝐖𝐀𝐃𝐇 को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
बाबासाहेब के नाम से मशहूर अंबेडकर एक महान चिंतक, समाज सुधारक, कानून विशेषज्ञ, आर्थिक विशेषज्ञ, बहुभाषी वक्ता, संपादक, पत्रकार थे। उनकी जयंती पर अधिकांश स्कूलों, सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहता है। डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्यप्रदेश के महू में एक महार परिवार में हुआ था जिसे उन दिनों निचली जाति माना जाता था। भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर दलितों के महान नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन दलित उत्थान के लगा दिया। उन्होंने हमेशा समानता की बात की फिर चाहे वह मानवों के बीच समानता की बात हो या फिर कानून के समक्ष समानता की। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसंबर के अवसर पर स्कूल, कॉलेजों समेत कई जगहों पर गोष्ठी एवं सभाएं होती हैं। रैलियां निकलती हैं।
𝐇𝐀𝐌𝐀𝐑𝐀 𝐀𝐖𝐀𝐃𝐇
26/11/2025
हमारा संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, जो हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है। आज के दिन हम सभी यह संकल्प लें कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए अपने नागरिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।
Indian_Constitution_Day
16/11/2025
प्रियंका भारतीय, कंचना यादव और सारिका पासवान को इंटरनेट पर लगातार जानबूझकर भड़काऊ, अपमानजनक या भ्रामक संदेश पोस्ट करके परेशान किया जा रहा है। यहां तक कि बदमाशी के रूप से नस्लीय, लैंगिक या अन्य घृणित टिप्पणी पोस्ट करना, इस तरह के तमाम आपत्तिजनक पोस्ट करके तीनों बहुजन महिलाओं की ट्रॉलिंग हो रही है
गंदी गालियों के साथ बलात्कार तक की धमकी दी गई।
“ महिलाओं को मानसिक उत्पीड़न, भी हत्या की साज़िश की जा रही है"
16/11/2025
ऊदा देवी पासी, एक भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी थीं जिन्होने 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सिपाहियों की ओर से युद्ध में भाग लिया था। ये अवध के छठे नवाब वाजिद अली शाह के महिला दस्ते की सदस्य थीं। इस विद्रोह के समय हुई लखनऊ की घेराबंदी के समय लगभग 2000 भारतीय सिपाहियों के शरणस्थल सिकन्दर बाग़ पर ब्रिटिश फौजों द्वारा चढ़ाई की गयी थी और 16 नवंबर 1857 को बाग़ में शरण लिये इन 2000 भारतीय सिपाहियों का ब्रिटिश फौजों द्वारा संहार कर दिया गया था।
ऊदा देवी पासी का जन्म - तिथि:30 जून 1829मृत्यु - तिथि:16 नवंबर 1857मृत्यु - स्थान:सिकंदर बाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेशआंदोलन:भारतीय स्वतंत्रता संग्राम
इस लड़ाई के दौरान ऊदा देवी पासी ने पुरुषों के वस्त्र धारण कर स्वयं को एक पुरुष के रूप में तैयार किया था। लड़ाई के समय वो अपने साथ एक बंदूक और कुछ गोला बारूद लेकर एक ऊँचे पेड़ पर चढ़ गयी थीं। उन्होने हमलावर ब्रिटिश सैनिकों को सिकंदर बाग़ में तब तक प्रवेश नहीं करने दिया था जब तक कि उनका गोला बारूद खत्म नहीं हो गया।
𝐇𝐀𝐌𝐀𝐑𝐀 𝐀𝐖𝐀𝐃𝐇
14/11/2025
राघोपुर से तेजस्वी प्रसाद यादव से सतीश कुमार 3230 वोटों से आगे चल रहे हैं........
14/11/2025
अलीनगर से विनोद मिश्रा से मैथिली ठाकुर 8551 वोटों से आगे चल रही हैं........
14/11/2025
छपरा से खेसारी लाल यादव से छोटी कुमारी 2909 वोटों से आगे चल रही हैं।..........
14/11/2025
महुआ विधानसभा तेज प्रताप यादव से संजय कुमार सिंह 14707 वोटों से आगे चल रहे हैं।.........
14/11/2025
छपरा विधानसभा से खेसारी लाल यादव से छोटी कुमारी 2380 वोटों से आगे चल रही हैं.....