रानीगंज में तैनात लेखपाल ने देल्हूपुर थाना क्षेत्र की महिला के जमीन के विवाद के निपटारे के बहाने महिला को कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म किया और उसके सहयोगियों ने भी ब्लैकमेल किया महिला ने लेखपाल संदीप तिवारी सहयोगी दिनेश पटेल और दो लोगों के खिलाफ केसे दर्ज कराया है #वीडियो देखें और शेयर करें,
Pratapgarh Ki Aawaj
Pratapgarh social news
गीतों की महफिल #5 जून 2026 लाइव
05/06/2026
*प्रेस नोट दि0-05.06.2026*
*थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।*
*👉 थाना मान्धाता पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया-*
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा अपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *थाना मान्धाता के उ0नि0 विनोद सिंह यादव मय हमराह उ0नि0 अलंकार यादव,हे0का0 अखिलेश कुमार, का0 अनी कुमार* के द्वारा जांच प्रार्थना पत्र, देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त के दौरान, *केश न० 9748/20 धारा 323/504/506/435 भादवि थाना मान्धाता* जनपद प्रतापगढ से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त 1.रामसुमेर उर्फ सुमेरे पुत्र रोहंगा उर्फ बृजलाल निवासी ग्राम अकारीपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 42 वर्ष को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. रामसुमेर उर्फ सुमेरे पुत्र रोहंगा उर्फ बृजलाल निवासी ग्राम अकारीपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 42 वर्ष।
*पुलिस टीम-*
उ0नि0 विनोद सिंह यादव मय हमराह उ0नि0 अलंकार यादव,हे0का0 अखिलेश कुमार, का0 अनी कुमार थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ ।
05/06/2026
आज लालगंज तहसील में वर्तमान समय के गांधी से मुलाकात हुई वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह
चिलबिला पावर हाउस से चमरौधा नदी तक #लाइव
थाना कोतवाली देहात क्षेत्रबेसन का पुरवा का मामला #2 जून की घटना परिजनों का आरोप है की पत्नी ने पति को जहर देकर मार दिया #परिजनों का आरोप है थाना कोतवाली देहात में एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है ऐसे में आज परिजन पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पत्नी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है #वीडियो देखें # और शेयर करें,
5 जून 2026 प्रतापगढ़ की ताजा खबरें देखें और शेयर करें,
सुबह का राम-राम #5 जून 2026 # लाइव
05/06/2026
*ब्रेकिंग प्रतापगढ़: नगर पंचायत गड़वारा कार्यालय पर पहुंचे प्रभारी मंत्री का ढोल नगाड़े से हुआ भव्य स्वागत*...
जनपद का प्रभारी मंत्री नियुक्त होने पर अपने प्रथम दौरे पर पहुंचे स्वास्थ चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह...
अपने दौरे में विकास भवन में अधिकारियों संग शासन की योजनाओं की समीक्षा करके वापस जाते समय पहुंचे नगर पंचायत कार्यालय।
प्रभारी मंत्री के साथ सदर विधायक माननीय राजेन्द्र मौर्य जी भी आये नगर पंचायत कार्यालय।
पिछले कुछ समय पहले गलतफहमी में एक दूसरे के बीच सम्बन्धों बढ़ रही दूरी की धूल छटती नजर आयी प्रभारी मंत्री के साथ
मंत्री के स्वागत सम्मान में नगर पंचायत के सभासद ब्रृजेश सिंह गुड्डू विश्वकर्मा विवेक त्रिपाठी इबरार भाई अविनाश देवब्रत सिंह मोहित पान्डेय हरिशंकर मौर्य समेत बीजेपी के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे
05/06/2026
*ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़*
*केन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में चलेगा विशेष जनजागरूकता अभियान*
*जनपद के प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक*
*केन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में 05 जून से*
*21 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा हेतु विकास भवन सभागार में जनपद के*
*प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग मयंकेश्वर शरण सिंह की*
*अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वनाथगंज के लोकप्रिय विधायक जीत लाल पटेल, सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य,* *
*, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, भाजपा जिलाध्यक्ष*
*आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के प्रारम्भ में प्रभारी मंत्री ने जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया*।
*बैठक में जिलाधिकारी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जनपद में 05 जून से 21 जून तक*
*आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कार्ययोजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते बताया कि*
*05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जायेगा जिसका शुभारम्भ चिलबिला से किया जायेगा। दिनांक 08 जून से 14 जून तक विशेष जन*
*सम्पर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें जिसमें स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होेगें*
*तथा जनपद के अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, उद्यमियों, व्यवसायियों*,
*शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि से सम्पर्क व संवाद स्थापित किया जायेगा। 11 जून से 14 जून के मध्य में मीडिया सम्बोधन एवं*
*संवाद में केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं के व्यापक प्रचार*
*प्रसार हेतु पीपीटी के माध्यम से प्रेसवार्ता आयोजित की जायेगी। 14 जून से 16 जून तक*
*जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जायेगा जिसमें विकास खण्डों में*
*त्रिदिवसीय मेलो के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा*।
*16 जून से 17 तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, 17 जून से 20 जून तक तुलसीसदन हादीहाल में विकास की प्रदर्शनी*
*लगायी जायेगी, 18 जून से 19 तक प्राकृतिक खेती कार्यशालाएॅ आयोजित की जायेगी, 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर*
*योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें तथा अभियान के दौरान 05 जून से 21 जून तक रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित होगें। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने*
*सभी विभागों को अभियान की अवधि में प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों का संचालन*
*पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के संदेश के साथ किया जाएगा*
*बैठक को संबोधित*
*करते हुए प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित*
*भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए आवश्यक है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े*
*व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें, जिससे आमजन*
*को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग, जल निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल*
*कॉलेज के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और*
*जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने तथा उनके*
*माध्यम से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए*।
*बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने*
*प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा तथा अभियान को जनभागीदारी*
*के साथ सफल बनाया जाएगा। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें*
*विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल ने मंत्री जी को आश्वासन दिया कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार जमीन पर उतरकर किया जा रहा है*
*मंत्री ने विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहन अनुप्रिया पटेल का बहुत ही सहयोग रहा है सरकार चलाने में*
*जीत लाल पटेल को बताया कि शिक्षित ग्रेजुएशन वाला विधायक मिला है जनता को इसीलिए जमीन पर काम हो रहा है*
*जनता के हित के लिए ऐसे ही अच्छे विचारधाराओं वाले विधायक होना चाहिए जो की जमीन पर उतर कर कम करें*जनता के हित के लिए*
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Bela Pratapgarh
230001
