Bemetara Police

Call Directions Website

Bemetara Police This is official facebook account of Bemetara Police. To connect to citizens, to inform about police

पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस ने म्युल खाता धारको और म्युल खाता खुलवाने उत्प्र...
08/10/2026

पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस ने म्युल खाता धारको और म्युल खाता खुलवाने उत्प्रेरित करने वाले (बैंक खाता को किराए में देने वाले) की पहचान कर की जा रही प्रभावी कार्यवाही।*

*• थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही।*

*• म्युल अकाउंट की तस्दीक कर आरोपियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही।*

*• *आरोपियों को बीएनएस के विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर किया गया प्रस्तुत।*

*• प्रकरण में एक आरोपी के कब्जे से 04 नग खाता पास बुक एवं 05 नग एटीएम को जप्त कर किया गया बरामद।*

*• प्रकरण में अब तक म्युल अकाउंट की तस्दीक कर 04 आरोपियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही।*

*• प्रकरण में विवेचना जारी।*
------------------------------
बेमेतरा, 07 अक्टूबर 2026
आरोपी 01. जितेन्द्र वर्मा पिता मनहरण वर्मा उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 21 कुर्मीपारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा, 02. कुमार दास गायकवाड पिता शिवचरण गायकवाड उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम मुंगेला (बाराडेरा), थाना चंदनू जिला बेमेतरा को दिनांक 06.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। तथा एक अन्य आरोपिया को माननीय न्यायालय के आदेश पर विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर एक ...
08/10/2026

पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।*
----------------------------
*बेमेतरा, 07 अक्टूबर 2026: -* पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस के साइबर सेल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेमेतरा के सभा कक्ष में साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड एवं साइबर अपराध से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

*कार्यशाला का उद्देश्य* पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वॉलिंटियर्स को साइबर अपराध के बदलते स्वरूप, अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए तरीकों तथा आम नागरिकों को साइबर ठगी से बचाने के प्रभावी उपायों की जानकारी प्रदान करना रहा।

*प्रशिक्षण के दौरान* जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं शाखाओं में पदस्थ पुलिस स्टाफ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वॉलिंटियर्स को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध की रोकथाम एवं बचाव के उपायों सहित साइबर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने तथा पीड़ितों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई।

*कार्यशाला में* साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं प्रधान आरक्षक लोकेश सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वॉलिंटियर्स पंकज घृतलहरे, तरूण आनंद, तुवेन्द्र वर्मा, स्वाती कुंजाम, संजीव शर्मा, साधना शर्मा, देवेन्द्र यादव, नागेश सिन्हा, पवन कुमार साहू एवं वर्षा गौतम सहित जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं शाखाओं के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

*बेमेतरा पुलिस द्वारा* आम नागरिकों से अपील की गई कि साइबर अपराध से संबंधित किसी भी प्रकार की ठगी अथवा संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल सतर्कता बरतें और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता एवं समय पर कार्रवाई को सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय बताया गया।

जिला बेमेतरा, थाना नवागढ़ पुलिस टीम की कार्यवाही। *• धोखाधड़ी एवं छल कपट कर कृषकों के साथ अमानत में खयानत कर शासकीय सम्प...
07/10/2026

जिला बेमेतरा, थाना नवागढ़ पुलिस टीम की कार्यवाही।

*• धोखाधड़ी एवं छल कपट कर कृषकों के साथ अमानत में खयानत कर शासकीय सम्पत्ति का गबन करने के मामले में दो माह से फरारआरोपी गिरफ्तार।
------------------------
आरोपी अमित साहू पिता स्व. देवसिंह साहू उम्र 32 वर्ष, निवासी मुरता थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा को दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

06/10/2026
06/10/2026
गांधी जयंती पर बेमेतरा पुलिस ने किया “साइबर जागृति अभियान” का समापन।**• एएसपी डॉ. हरीश यादव ने पुलिस कंट्रोल रूम परिसर म...
06/10/2026

गांधी जयंती पर बेमेतरा पुलिस ने किया “साइबर जागृति अभियान” का समापन।*

*• एएसपी डॉ. हरीश यादव ने पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में साइबर एवं यातायात जन जागरूकता हेतु बाइक हेलमेट रैली को दिखाई हरी झंडी।*

*• बाइक हेलमेट रैली के माध्यम से साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश।*

*• जिले विभिन्न महाविद्यालय, विद्यालय, ग्रामों, एवं कालोनियों, हॉट/बजारों, बैंको, आईटीआई, कौशल विकास केन्द्रों, शासकीय संस्थानो में साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लाखो लोगो को किया गया जागरूक।*

*• एएसपी डॉ. हरीश यादव ने आम नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव हेतु सतर्क रहने एवं यातायात नियमों के पालन का किया आह्वान।*

*• अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें कॉल, Nationl Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाईन दर्ज करें शिकायत।*

*• “थोड़ी सी सजगता से गंभीर साइबर अपराध से बचा जा सकता है”।*

*• “साइबर मुक्त छत्तीसगढ़” का लिया संकल्प, 07 सप्ताह में लाखों लोगों को किया जागरूक।*
--------------------------------------
*बेमेतरा, 02 अक्टूबर 2026

Address

Raipur Road
Bemetara
491335

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bemetara Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share