City Of Bettiah

Directions Website

City Of Bettiah Official Page of Nagar Nigam Bettiah
Bettiah Municipal Corporation(BMC)
ULB Code : 801281

12/02/2026

🏠 वृद्धजन हेतु आश्रय स्थल निर्माण || शहरी क्षेत्रों में बड़ी पहल!

राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना लागू की गई है।

📍 योजना का दायरा:
पटना को छोड़कर राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय स्थित 37 नगर निकायों में योजना लागू।

🛏️ प्रत्येक स्थान पर 50 बेड की एक-एक यूनिट वाले वृद्धजन आश्रय स्थल का संचालन किया जाएगा।

यह पहल निराश्रित एवं जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित आवास और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम है।

यह योजना राज्य सरकार की संवेदनशीलता, सामाजिक जिम्मेदारी और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।





VIJAY KUMAR SINHA

20/01/2026

माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री VIJAY KUMAR SINHA की अध्यक्षता में भविष्य के शहरों को लेकर महत्वपूर्ण मंथन 🏙️

👉 1 जुलाई से नगर निकायों की सभी सेवाएं होंगी ऑनलाइन
अब घर बैठे मिलेगा प्रमाण पत्र, टैक्स भुगतान और अन्य सुविधाओं का लाभ

डिजिटल व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता, जनता को मिलेगी राहत



आज दिनांक 07/01/2026 को नगर निगम बेतिया के सभागार में कर विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर प्रबंधक श्री संतोष कुमार सिन्हा...
07/01/2026

आज दिनांक 07/01/2026 को नगर निगम बेतिया के सभागार में कर विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर प्रबंधक श्री संतोष कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025–26 की कर वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई तथा OTS (One Time Settlement) योजना से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान यह रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार की गई कि किस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष में कर संग्रहण को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जा सके।

इसके अंतर्गत कर वसूली में आ रही बाधाओं, करदाताओं को जागरूक करने तथा विभागीय समन्वय को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में आदित्य कुमार मधुकर, अधीक्षक, वृद्ध आश्रम, नूर आलम, कर संग्राहक, सहित सभी कर संग्राहक, अमीन एवं कर विभाग के सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






नगर निगम, बेतिया द्वारा निविदा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है।जाँच के क्रम में कुछ न...
06/01/2026

नगर निगम, बेतिया द्वारा निविदा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है।
जाँच के क्रम में कुछ निविदाओं में जमा की गई APG (Additional Performance Guarantee) एवं एकरारनामा से संबंधित FD को संबंधित बैंक द्वारा नकली/फर्जी पाया गया है।

नियमों के उल्लंघन एवं धोखाधड़ी के मामलों में संबंधित संवेदकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए निविदाएँ रद्द की गई हैं। साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई है एवं काली सूची (Blacklisting) की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

नगर निगम, बेतिया भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति पर कार्य करते हुए, जनता के विश्वास की रक्षा हेतु सतत प्रतिबद्ध है।

—
नगर प्रशासन
नगर निगम, बेतिया










30/11/2025

एक छोटी सी आदत, बड़ा बदलाव!

कपड़े का बैग अपनाएँ, प्लास्टिक को जीवन से हटाएँ।
स्वच्छ भविष्य हमारे हाथों में है। ✨🌱





माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार के बेतिया आगमन को लेकर नगर आयुक्त महोदय, बेतिया द्वारा प्रस्तावित सभा ...
04/11/2025

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार के बेतिया आगमन को लेकर नगर आयुक्त महोदय, बेतिया द्वारा प्रस्तावित सभा स्थल के व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

26/10/2025

नगर निगम बेतिया द्वारा सभी छठ घाटों की संपूर्ण तैयारी पूरी कर ली गई है।
इस पावन अवसर पर नगर निगम बेतिया की ओर से आप सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
आइए, इस पर्व को श्रद्धा, स्वच्छता और सुरक्षा के साथ मनाएं।
नगर निगम बेतिया — सदैव आपकी सेवा में तत्पर। 🌅

छठ महापर्व 2025 की तैयारी को लेकर पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त ने किया निरीक्षणबेतिया, 26 अक्टूबर 2025 – आगामी छठ महापर्...
26/10/2025

छठ महापर्व 2025 की तैयारी को लेकर पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

बेतिया, 26 अक्टूबर 2025 – आगामी छठ महापर्व को लेकर नगर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। रविवार को डॉ. शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, तथा बेतिया नगर आयुक्त श्री लक्ष्मण तिवारी (भा.प्र.से.) द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा भीड़-नियंत्रण से संबंधित तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया।

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित नगर निगम और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोपरि है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी घाटों की साफ-सफाई समय पर पूरी हो तथा प्रकाश व्यवस्था सुचारू रखी जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने कहा कि छठ पर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है, अतः सभी विभाग मिलकर इसे सुरक्षित, स्वच्छ और सफल बनाने में योगदान दें।

नगर निगम बेतिया–आपकी सुविधा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है.


नगर निगम बेतिया की ओर से आप सभी को महापर्व छठ पूजा के द्वितीय अनुष्ठान “खरना” की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌅आइए मिलकर इस पवित्...
26/10/2025

नगर निगम बेतिया की ओर से आप सभी को महापर्व छठ पूजा के द्वितीय अनुष्ठान “खरना” की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌅

आइए मिलकर इस पवित्र पर्व को श्रद्धा, स्वच्छता और सुरक्षा के साथ मनाएं।
आपकी भागीदारी ही स्वच्छ और सुंदर बेतिया की पहचान है। 💫

📲 हमारे साथ जुड़ें:
👉 Instagram.com/BettiahMunicipalCorporation
👉 Facebook.com/CityofBettiah

Address

Bettiah
845438

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when City Of Bettiah posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share