15/06/2025
पटना और गोरखपुर के बीच सफर होगा अब और भी आसान. पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन 20 जून से ट्रैक पर दौड़ने लगेगी. यह ट्रेन पटना, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज और बेतिया के रास्ते चलने वाली है. यह वंदे भारत सुबह 6 बजे गोरखपुर से चलेगी और मुजफ्फरपुर और बेतिया होते हुए पटना पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन रात 9 बजे तक गोरखपुर पहुंचेगी.
