11/03/2026
घबराहट नहीं, तैयारी है नए भारत की पहचान
आज भारत के पास 250+ मिलियन बैरल कच्चे तेल और ईंधन का भंडार उपलब्ध है, जो लगभग 7-8 हफ्तों का सुरक्षित बफर प्रदान करता है। साथ ही देश की 258 MMTPA रिफाइनिंग क्षमता घरेलू जरूरतों से भी अधिक है।
10/03/2026
राजनीति सेवा का माध्यम होती है, लेकिन कुछ लोग इसे सस्ती लोकप्रियता का मंच बना चुके हैं।
चनपटिया के विधायक #अभिषेक_रंजन इन दिनों शायद और सुर्खियों के भूखे हो गए हैं। बिना तथ्य और बिना प्रमाण के भाजपा जिलाध्यक्ष Rupak Kumar Shrivastaw पर उगाही जैसे गंभीर आरोप लगाना न सिर्फ निंदनीय है बल्कि बेहद गैरजिम्मेदाराना भी है।
विधायक जी,
आरोप लगाना बहुत आसान होता है, लेकिन उसे साबित करने के लिए हिम्मत और सच्चाई चाहिए।
अगर आपके पास एक भी ठोस सबूत है तो सार्वजनिक रूप से पेश कीजिए।
सिर्फ बयानबाजी और झूठ फैलाकर राजनीति नहीं चलती।
सच्चाई यह है कि जिस व्यक्ति के सहारे यह आरोप लगाया गया, वही बाद में खुद सच्चाई के सामने झुक गया और पूरा मामला साफ हो गया। इसके बावजूद इस तरह का बयान देना यह दिखाता है कि आपका उद्देश्य सच नहीं बल्कि सिर्फ राजनीतिक ड्रामा करना है।
हम इस ओछी और दुर्भावनापूर्ण राजनीति की कड़ी निंदा करते हैं और District Administration, West Champaran, Bettiah मांग करते हैं कि ऐसे झूठे आरोप लगाकर माहौल खराब करने वालों पर उचित कार्रवाई हो।
विधायक जी, राजनीति में स्तर बनाए रखिए।
जनता सब देख रही है, और सच को ज्यादा देर तक दबाया नहीं जा सकता।
22/02/2026
अभिषेक रंजन जी,
602 वोटों की जीत — बहुत छोटा अंतर।
सोशल मीडिया बयानबाज़ी नहीं,
ज़मीनी काम कीजिए।
22/02/2026
*महात्मा गांधी का अपमान, यही है कांग्रेस की पहचान!*
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विदेशी मेहमानों के सामने अर्धनग्न प्रदर्शन कर और महात्मा गांधी को शर्टलेस बताकर जिस तरह उनका अपमान किया है, ये देश कभी नहीं भूलेगा।
14/11/2025
🙏 नौतन विधानसभा की जागरूक जनता को शत-शत नमन 🙏
पुनः एक बार फिर नौतन विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित मतदाताओं का हृदय से आभार।
आपने विकास, सुशासन और उज्ज्वल भविष्य के लिए जिस विश्वास के साथ भाजपा को चुना और आदरणीय #श्रीनारायण_प्रसाद_जी को दोबारा अपना आशीर्वाद देकर #विधायक बनाया, वह हम सभी के लिए गर्व की बात है।
यह आपकी जीत है, आपके विश्वास की ताकत है।
अब हम और अधिक संकल्प, और अधिक ऊर्जा के साथ
नौतन को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
नौतन बोले— भाजपा दोबारा!
जनता जीती— विकास जीता!
🙏 आप सबको हृदय से धन्यवाद 🙏
NARAYAN PRASAD Niraj Kumar Bablu Devendra Kumar Sharma Devendra Kumar Sharma