Dinesh Kumar Rai

Dinesh Kumar Rai

Share

Former Secretary - Department of Revenue and Land Reforms, Bihar

26/03/2026

कभी "संघर्ष" को ऐसे पढ़कर देखिए

"संग" + "हर्ष"
बस फिर दुनिया बदल जाएगी......

22/03/2026

आपको और आपके परिवार को चैत्र छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌼🙏
यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए।
छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। ☀️🌺

22/03/2026

आज बिहार दिवस के पावन अवसर पर अपने गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य को नमन।
बिहार की मिट्टी में ज्ञान, संघर्ष और सफलता की अद्भुत गाथा बसती है।
आइए, मिलकर अपने बिहार को और आगे बढ़ाएं।

21/03/2026

ईद-उल-फ़ितर की आप सभी को दिल से मुबारकबाद।
यह पावन पर्व हम सबको प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है।
आइए, हम सब मिलकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखें।
आप सभी के जीवन में खुशियाँ और तरक्की बनी रहे।
ईद मुबारक! 🌙🤍

19/03/2026

नवरात्रि के पावन प्रथम दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पर्व केवल आस्था का नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, अनुशासन और आंतरिक शक्ति के जागरण का अवसर भी है।
मां दुर्गा की उपासना हमें यह संदेश देती है कि हम अपने भीतर के साहस, धैर्य और सकारात्मकता को पहचानें और समाज के कल्याण के लिए उसका उपयोग करें।
आइए, इस नवरात्रि हम संकल्प लें कि हम न केवल स्वयं को बेहतर बनाएंगे, बल्कि अपने आसपास के वातावरण में भी सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे।
मां दुर्गा आप सभी के जीवन में शक्ति, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
जय माता दी 🙏

Photos from Dinesh Kumar Rai's post 10/03/2026

बिहार की राजनीति भी अजब रंगमंच है…कभी त्याग की कथा, तो कभी विरासत की आहट सुनाई देती है।

नीतीश कुमार जैसे अनुभवी शिल्पकार जब मौन साध लेते हैं,तो लगता है मानो इतिहास कोई नई पंक्ति लिखने जा रहा हो।

और निशांत जी…उनकी खामोशी भी राजनीति के गलियारों में कई अनकहे प्रश्न छोड़ जाती है।

09/03/2026

आशा चाहे कितनी भी कम हो,
निराशा से बेहतर होती है

08/03/2026

आज का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और उल्लास से भरा हुआ है।
टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर एक बार फिर विश्व विजेता बनने पर पूरी भारतीय टीम को हार्दिक बधाई एवं देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएँ।
यह ऐतिहासिक विजय केवल एक खेल की जीत नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, विश्वास और सपनों की जीत है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और अद्वितीय टीम भावना से पूरे विश्व पटल पर भारत का तिरंगा गौरव के साथ लहराया है।
हम सभी को अपनी इस विश्व विजेता टीम पर अपार गर्व है।
बधाई हो विश्व विजेता भारत! 🇮🇳🏏
— दिनेश कुमार राय (पूर्व आईएएस)

Photos from Dinesh Kumar Rai's post 05/03/2026

बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक और भावुक क्षण लेकर आया है।
माननीय श्री नीतीश कुमार जी का मुख्यमंत्री पद छोड़ना मेरे लिए किसी काले दिन से कम नहीं है।

मैं, दिनेश कुमार राय (पूर्व आईएएस अधिकारी) , उनकी सादगी, ईमानदारी और सुशासन की भावना को नमन करता हूँ। उन्होंने बिहार को नई दिशा दी, प्रशासन को जवाबदेह बनाया और विकास को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।

मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ कि लगभग दस वर्षों तक प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उनके साथ कार्य करने का अवसर मिला। उस दौरान उनसे मैंने प्रशासन, संयम और जनसेवा का जो पाठ सीखा, वह मेरे जीवन की अमूल्य पूँजी है।

मुझे पार्टी से टिकट नहीं मिला—इसका मुझे कोई गिला या शिकवा नहीं। मेरे लिए विधायक पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण वह आत्मीय संबंध है, जो नीतीश कुमार जी के हृदय में मेरे लिए है। उस स्नेह और विश्वास को शब्दों में व्यक्त करना मेरे लिए संभव नहीं।

हाँ, इतना अवश्य कहूँगा कि आज मन अत्यंत व्यथित है। ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ षड्यंत्रकारी अपने उद्देश्य में सफल हो गए।

ईश्वर से प्रार्थना है कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार जी जैसा सुशासन और ईमानदारी का प्रकाश हमेशा बना रहे। politics

03/03/2026

होलिका दहन केवल अग्नि प्रज्वलन का पर्व नहीं, बल्कि सत्य की विजय और अधर्म के पराभव का शाश्वत संदेश है।
आज जब हम होलिका दहन की पावन अग्नि के सम्मुख खड़े होते हैं, तो यह हमें स्मरण कराता है कि अहंकार, अन्याय और अत्याचार कितने ही प्रबल क्यों न हों, अंततः विजय सत्य, आस्था और धर्म की ही होती है।
यह पावन अग्नि हमारे भीतर के द्वेष, ईर्ष्या, कलुष और नकारात्मकता को भी भस्म करे, तथा जीवन में सद्भाव, प्रेम और नई ऊर्जा का संचार करे।
आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि समाज में भाईचारा, समरसता और नैतिक मूल्यों की ज्योति सदैव प्रज्वलित रखेंगे।
आप सभी को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🔥
#होलिका_दहन
#सत्य_की_विजय
#धर्म_की_जीत
#सनातन_संस्कृति
ाज

Photos from Dinesh Kumar Rai's post 15/02/2026

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की 137वीं जयंती के अवसर पर ब्रम्हर्षि जनमंच के तत्वावधान में आरती सदन, कालीस्थान (सासाराम) में आयोजित समारोह में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनमंच के अध्यक्ष श्री अवध बिहारी राय जी ने की।
स्वामी जी का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और किसान हितों के प्रति समर्पण की अद्वितीय मिसाल है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं।
नमन 🙏
— दिनेश कुमार राय
पूर्व आईएएस अधिकारी


#किसान_नेता
#स्वतंत्रता_सेनानी
#137वीं_जयंती

14/02/2026

आज महाशिवरात्रि के इस दिव्य एवं आध्यात्मिक पर्व पर मैं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित करता हूं। देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से हमारे प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का वातावरण सुदृढ़ हो।
भगवान भोलेनाथ त्याग, तप और लोककल्याण के प्रतीक हैं। यह पावन रात्रि हमें आत्मचिंतन, संयम और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। आइए, हम सभी शिवभक्ति के माध्यम से समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश प्रसारित करें।
हर-हर महादेव!
— दिनेश कुमार राय
#महाशिवरात्रि
#हरहरमहादेव
#देवाधिदेवमहादेव
#शिवभक्ति
#प्रदेशवासियों_को_शुभकामनाएं
#दिनेश_कुमार_राय

Want your business to be the top-listed Government Service?

Website