Betul Congress

Directions Website

Betul Congress Offical page for Madhya Pradesh Congress Committee (MPCC) Betul District.

07/10/2026

ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे - मोदी जी की गोदी में 🙃

🇮🇳 भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत-शत नमन। 🙏सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के...
02/10/2026

🇮🇳 भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत-शत नमन। 🙏

सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक शास्त्री जी ने देश को “जय जवान, जय किसान” का अमर मंत्र दिया।

राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण और देशहित में उनके विचार सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। 🇮🇳

#लालबहादुरशास्त्री #शास्त्रीजयंती #जयजवानजयकिसान #2अक्टूबर #श्रद्धांजलि

🇮🇳 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 🇮🇳सत्य • अहिंसा • सत्याग्रह • स्वच्छतामहात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार...
02/10/2026

🇮🇳 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 🇮🇳

सत्य • अहिंसा • सत्याग्रह • स्वच्छता

महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता के संघर्ष में नई दिशा दी।

उनके विचार आज भी हमें एकता, सद्भाव और जनसेवा की प्रेरणा देते हैं।

गांधी जयंती के पावन अवसर पर महात्मा गांधी जी को शत-शत नमन। 🙏

DCC BETUL
जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल (म. प्र.)

#गांधी_जयंती #महात्मा_गांधी #सत्य #अहिंसा

01/10/2026

बच्चों की बीमारी में सहायता नहीं, मृत्यु के बाद मुवावजा नहीं, न शिक्षा, न स्वास्थ्य, न आर्थिक समर्थन...

BJP सरकार ने मध्यप्रदेश के आदिवासियों को अपने हाल पर जीने-मरने छोड़ दिया है। विकास सिर्फ़ इनकी बातों में है - हकीकत में केवल भ्रष्टाचार।

हर मुद्दे पर आदिवासी भाई बहनों के साथ खड़ा हूं - सरकार को इन्हें न्याय देना ही पड़ेगा।

: श्री Rahul Gandhi जी.

📍बालाघाट

01/10/2026

जननायक ने न्याय की नई उम्मीद जगाई है!
📍 बालाघाट

01/10/2026

बालाघाट में आकर ऐसा लगा- जैसे हिंदुस्तान के बीच में ही हिंदुस्तान की सरकार नहीं है।

यहां बहुत सारे बच्चों की मृत्यु कुपोषण और अन्य बीमारियों के कारण हुई है, लेकिन सरकार की तरफ से लोगों को कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है।

यहां पर लोगों की जमीन से जुड़े मुद्दे हैं, वन अधिकार अधिनियम से जुड़ा मुद्दा है और मनरेगा का भी मुद्दा है। कई परिवारों ने अपने बच्चे खो दिए, लेकिन अभी तक आधे लोगों को मुआवजा नहीं दिया गया है।
मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि वो अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

बालाघाट में लोगों को स्कूल, अस्पताल की सुविधा दीजिए और इन्हें इनका हक दीजिए। BJP सरकार 24 घंटा विकास की बात करती है, लेकिन जिम्मेदारी निभाने के वक़्त गायब हो जाती है।

अगर सरकार प्रदेश में दो योजनाएं चला रही है तो इन्हें दोनों का फायदा मिलना चाहिए, लेकिन इन्हें एक योजना का फायदा देकर, दूसरे से नाम इनका काट दिया जाता है।

मुझे यहां की स्थिति देखकर काफी दुख हुआ। हमने इनसे कहा है कि हम सरकार में आते ही इनकी मदद करेंगे।

: नेता विपक्ष श्री जी.

📍 बालाघाट

नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी आज बालाघाट के जगला गांव में आदिवासी परिवारों के बीच पहुंचे हैं।  पिछले कुछ समय में यहां ...
01/10/2026

नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी आज बालाघाट के जगला गांव में आदिवासी परिवारों के बीच पहुंचे हैं।

पिछले कुछ समय में यहां आदिवासी परिवारों के 30 से ज्यादा बच्चों ने कुपोषण और मलेरिया-मीजल्स जैसी बीमारियों के कारण दम तोड़ दिया।

राहुल गांधी जी ने यहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत दी और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने का वादा किया।

नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी आज बालाघाट में पीड़ित आदिवासी परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिनके बच्चों की कुपोषण और बीमा...
01/10/2026

नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी आज बालाघाट में पीड़ित आदिवासी परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिनके बच्चों की कुपोषण और बीमारियों के कारण जान चली गई।

30/09/2026

🔥 सारणी शहर के युवाओं के रोजगार के लिए युवा कांग्रेस का जोरदार जंगी प्रदर्शन! 🔥

सारणी क्षेत्र के युवाओं के रोजगार और उनके हक़ की आवाज़ को बुलंद करते हुए आमला-सारणी विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान आमला-सारणी विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी श्री मनोज मालवे जी की गरिमामय उपस्थिति में युवा साथियों ने एकजुट होकर रोजगार के मुद्दे पर अपनी आवाज़ बुलंद की।

युवाओं के हक़ और रोजगार के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
आवाज़ उठेगी, अधिकार मिलेगा! ✊🔥

Address

Betul
460001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Betul Congress posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share