30/09/2026
लोकतंत्र स्थापित होने के बाद से ,क्षत्रिय समाज अपने राजनीतिक निर्णय स्वयं नहीं ले पा रहा है ।
बल्कि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दल ,क्षत्रियों को डराकर, उनकी राजनीतिक निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर रहे हैं।
कभी क्षत्रियों को मुसलमानों के नाम पर डराकर वोट ले लिया जाता है।
कभी क्षत्रियों को अहीरों के नाम पर डराकर वोट ले लिया जाता है ।
कभी क्षत्रियों को जाटवों के नाम पर डराकर वोट ले लिया जाता है।
कभी क्षत्रियों को जाटों के नाम पर डरा कर वोट ले लिया जाता है।
क्षत्रियों को हर समय इनसे डराया जाता है कि अगर यह लोग सत्ता में आ जायेंगे। तो क्षत्रियों के लिए जीना मुश्किल हो जायेगा।
और जो लोग इन वर्गों से डराकर क्षत्रियों के वोट ले लेते हैं। वह लोग बाद में सत्ता के मजे लेते हैं ।
और क्षत्रियों को राजनीतिक और सामाजिक रूप से उपेक्षित कर देते हैं और महत्त्वहीन बना देते हैं।
और सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि जिन वर्गों के प्रति क्षत्रियों को डरा कर वोट ले लिया जाता है।
वही सत्ताधारी लोग सत्ता मिलने के बाद, इन्हीं वर्गों को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से ,क्षत्रियों की अपेक्षा अधिक महत्व देने लगते हैं।
इस प्रकार से इस लोकतंत्र में ,क्षत्रियों पर दोहरी मार पड़ती है।
(1)- सबसे पहली मार तो यह पड़ती है कि वह वर्ग क्षत्रिय समाज को अपना दुश्मन समझने लगता है ।
(2)- और दूसरी मार यह पड़ती है कि जिन लोगों को वह सत्ता में पहुंचाता है ।वह लोग भी क्षत्रियों को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से दबाकर रखते हैं।
तो एक तरह से देखा जाए ।इस लोकतंत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष के सबसे अधिक शोषण, उत्पीड़न और उपेक्षा का शिकार क्षत्रिय समाज हो रहा है।
इस स्थिति से निकलने के लिए क्षत्रिय समाज को, किसी एक राजनीतिक दल पर अपनी निर्भरता समाप्त करनी चाहिए।
और किसी भी जाति अथवा राजनीतिक दल से भयभीत होना छोड़ देना चाहिए।
अन्यथा आपके राजनीतिक एवं सामाजिक भय का दोहन करते हुए ,कुछ लोग सत्ता प्राप्त कर आपका फायदा उठाएंगे और विपक्ष के कुछ लोग आपको दुश्मन मानकर, सत्ता प्राप्त करने के बाद आपका शोषण करेंगे।
लोकतंत्र में क्षत्रियों को एक सूत्र का पालन करना चाहिए "ना काहू से दोस्ती ,ना काहू से बैर"।
नोट:- क्षत्रिय समाज की आबादी 16 राज्यों में है। और क्षत्रिय समाज भी विभिन्न वर्गों के साथ समीकरण बनाकर सत्ता प्राप्त करने की क्षमता रखता है ।1989 में विश्वनाथ प्रताप सिंह ने यह प्रयोग करके दिखा दिया है। इसी समीकरण से भयभीत रहने की वजह से ,कुछ जातियां हमेशा क्षत्रियों को टारगेट करती हैं।
विशेष:- अब किसी भी जाति से भयभीत हुए बिना, विभिन्न जातियों को अपने साथ जोड़कर, 1989 की तरह ही राजनीतिक एवं सामाजिक समीकरण तैयार करने पर ध्यान देना चाहिए।
जब आप समीकरण बनाने पर ध्यान देंगे ।तो इस देश के 2 बड़े राजनीतिक दल कांग्रेस और बीजेपी(आरएसएस) पर आधिपत्य रखने वाली कुछ जातियां, आपके खिलाफ खुलकर खड़ी होंगीं।
राजन्य क्रॉनिकल्स टीम