District Administration, Kaimur

Call Directions Website Contact the organization

District Administration, Kaimur Kaimur District Administration
विकास • सुशासन • जनसेवा
Official Facebook Account of District Administration, Kaimur (Bhabhua) State bound it on the North. State.
(1)

The district has 14 police stations and covers an area of about 340447 Hectares, Geographically, the district can be divided into two parts viz. (i) Hilly area and (ii) Plain area. The hilly area comprises of Kaimur plateau. The plain area on the western side is flanked by the rivers The Karmanasha and the Durgawati. The Kudra river lies on it eastern side. The district of Buxar of Bihar State and the district of Ghazipur of U.P. On the south is the district of Garhwa of Jharkhand State and on the West is the district of Chandauli and Mirjapur of the U.P. On the East is district of Rohtas of Bihar State. The district has close linkage with the history of Shahabad, which was its parent district also. The old district of Shahabad had four subdivisions of which Bhabua was one. The present district of Kaimur has been formed from the whole of this Bhabua subdivision.

जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026, कैमूरयुवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन।कला, संस्कृति एवं युवा व...
23/10/2026

जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026, कैमूर

युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन।

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, कैमूर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन 28 एवं 29 अक्टूबर, 2026 को लिच्छवी भवन, भभुआ में किया जा रहा है।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा कला, संस्कृति, रचनात्मकता एवं नवाचार के क्षेत्र में अपनी क्षमता विकसित करने के लिए मंच प्रदान करना है।

🏆 प्रतियोगिता की प्रमुख विधाएँ
▪️ समूह लोक नृत्य एवं समूह लोक गायन
▪️ चित्रकला एवं कविता लेखन
▪️ नुक्कड़ नाटक
▪️ शॉर्ट फिल्म/वीडियो प्रतियोगिता
▪️ इनोवेशन चैलेंज

🎬 शॉर्ट फिल्म/वीडियो प्रतियोगिता
कैमूर के पर्यटन स्थलों, कला-संस्कृति, खान-पान, स्थानीय बाजारों, सरकारी योजनाओं के प्रभाव तथा जनजीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर आधारित रचनात्मक वीडियो के माध्यम से प्रतिभागी जिले की विशेषताओं एवं विकास की कहानियों को प्रस्तुत कर सकते हैं।

💡 इनोवेशन चैलेंज
स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पर्यटन, पर्यावरण, जल संरक्षण, आजीविका, महिला सशक्तीकरण एवं डिजिटल नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में नवीन विचारों और व्यावहारिक समाधानों के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकते हैं।

🎭 नुक्कड़ नाटक का विषय: ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’

📅 आयोजन तिथि: 28–29 अक्टूबर, 2026
📍 स्थान: लिच्छवी भवन, भभुआ
👥 आयु सीमा: 15 से 29 वर्ष
📝 आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अक्टूबर, 2026 (अपराह्न 5:00 बजे तक)

🔗 आवेदन एवं विस्तृत जानकारी:
https://kaimur.nic.in/

सभी पात्र युवाओं से अपील है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर युवा उत्सव में सहभागिता सुनिश्चित करें तथा अपनी प्रतिभा एवं नवाचार के माध्यम से जिले का गौरव बढ़ाएँ।



Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar

माननीय सांसद, सासाराम श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में दिशा (DISHA), जिला विद्युत समिति एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आ...
23/10/2026

माननीय सांसद, सासाराम श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में दिशा (DISHA), जिला विद्युत समिति एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के माननीय सांसद श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित माँ मुंडेश्वरी सभागार, भभुआ में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा), जिला विद्युत समिति (डीईसी) एवं सांसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, सड़क सुरक्षा तथा जनसमस्याओं के समयबद्ध निराकरण की समीक्षा की गई।

🔹 दिशा समिति | विकास योजनाओं की समीक्षा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने तथा जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए गए।

🔹 जिला विद्युत समिति | विद्युत व्यवस्था एवं सौर ऊर्जा

विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा ऊर्जा योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। कुटीर ज्योति योजना (यूएलए) के अंतर्गत 274 तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 401 सोलर संयंत्र स्थापित कर क्रियाशील किए जा चुके हैं। आरडीएसएस योजना के तहत 997 कृषि ट्रांसफॉर्मरों का अधिष्ठापन एवं 699 सर्किट किलोमीटर जर्जर खुले तारों को केबल से बदलने सहित विद्युत नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

🔹 सांसद सड़क सुरक्षा समिति | दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर

चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्रवाई, यातायात नियमों का अनुपालन तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। प्राप्त 368 हिट एंड रन आवेदनों में से 343 आवेदन संबंधित कार्रवाई हेतु अग्रसारित किए जा चुके हैं। शेष मामलों के निष्पादन, प्रधानमंत्री राहत योजना (PM-RAHAT) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध नियमित जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के माननीय सांसद श्री सुधाकर सिंह, माननीय मंत्री मो० जमा खान, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार के प्रतिनिधि श्री संजय पांडेय, भभुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के माननीय विधायक श्री भरत बिंद, मोहनिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की माननीया विधायक श्रीमती संगीता कुमारी, रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सतीश कुमार सिंह यादव, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रिंकी सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिला पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

माननीय सांसद श्री मनोज कुमार ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने पर बल दिया।



Information & Public Relations Department, Government of Bihar

विजयादशमी के उपरांत विसर्जन जुलूस को लेकर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक न...
22/10/2026

विजयादशमी के उपरांत विसर्जन जुलूस को लेकर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भभुआ नगर क्षेत्र का किया सघन स्थलीय निरीक्षण

शारदीय नवरात्र एवं विजयादशमी के पावन अवसर के उपरांत, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रतिमा विसर्जन तथा जुलूस संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, कैमूर एवं पुलिस अधीक्षक, कैमूर द्वारा देर रात तक भभुआ नगर क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का प्रत्यक्ष जायजा लिया गया।

निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं:
• विसर्जन रूट एवं जुलूस मार्ग का सत्यापन: वरीय अधिकारियों ने विभिन्न विसर्जन मार्गों और चिन्हित स्थलों का पैदल मुआयना किया। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

• दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती: संपूर्ण जुलूस मार्ग और प्रमुख चौराहों पर दंडाधिकारियों (Magistrates) एवं पुलिस पदाधिकारियों की मुस्तैदी सुनिश्चित की गई है। सभी तैनात अधिकारियों को जुलूस के प्रारंभ होने से लेकर इसके शांतिपूर्ण समापन तक अपने-अपने क्षेत्रों में सजग रहने का निर्देश दिया गया है।

• नियंत्रण कक्ष एवं आधुनिक तकनीक से निगरानी: एकता चौक स्थित मुख्य नियंत्रण कक्ष (Control Room) का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड की समीक्षा की गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरों और वीडियोग्राफी टीमों को भी सक्रिय रखा जाएगा।

• यातायात एवं भीड़ प्रबंधन: नगर में सामान्य आवागमन और आपातकालीन सेवाओं (जैसे एंबुलेंस) को सुचारू रखने के लिए सभी प्रवेश मार्गों पर ड्रॉप गेट्स (Drop Gates) एवं रूट डायवर्जन प्लान को परखा गया है।

• ध्वनि मानक एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग: प्रशासन द्वारा निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों या अफवाहों से बचने की अपील की गई है। सोशल मीडिया सेल द्वारा इस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जिला प्रशासन, कैमूर सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करता है कि विसर्जन जुलूस के दौरान आपसी सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

​

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

दशहरा पर्व पर विधि-व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भभुआ नगर क्षेत्र का स्थलीय ...
21/10/2026

दशहरा पर्व पर विधि-व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भभुआ नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

​दशहरा पर्व के पावन अवसर पर शांति, विधि-व्यवस्था और सुचारू भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा देर रात भभुआ नगर क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

​निरीक्षण की मुख्य बातें:
​नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण: वरीय अधिकारियों ने एकता चौक स्थित मुख्य नियंत्रण कक्ष (Control Room) का औचक निरीक्षण किया और वहां प्रतिनियुक्त कर्मियों को सतर्कता के साथ लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

​श्रद्धालुओं के रूट का स्थलीय मुआयना: एकता चौक से सी.ओ. चौक होते हुए सब्जी मंडी तक श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए निर्धारित मार्गों का पैदल भ्रमण किया गया, ताकि भीड़ के मूवमेंट (Crowd Flow) का प्रत्यक्ष आकलन कर किसी भी प्रकार के अवरोध से बचा जा सके।

​ड्रॉप गेट्स एवं ट्रैफिक प्रबंधन: शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रवेश मार्गों पर बनाए गए सभी ड्रॉप गेट्स (Drop Gates) की कार्यप्रणाली परखी गई तथा सुचारू रूट डायवर्जन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

​प्रतिनियुक्त बल एवं दंडाधिकारियों की जांच: भ्रमण के दौरान संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर तैनात दंडाधिकारियों (Deputed Magistrates) एवं पुलिस बल की उपस्थिति तथा उनकी मुस्तैदी की गहन जांच की गई।

जिला प्रशासन कैमूर (भभुआ) सभी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत के लिए 24x7 तत्पर है।

​

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, कैमूरजिला जनसंपर्क कार्यालयप्रेस विज्ञप्तिदुर्गापूजा एवं दशहरा को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की...
19/10/2026

समाहरणालय, कैमूर
जिला जनसंपर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दुर्गापूजा एवं दशहरा को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की ब्रीफिंग, विधि-व्यवस्था संधारण एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश

दुर्गापूजा एवं दशहरा के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने के उद्देश्य से आज लिच्छवी भवन, भभुआ में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, कैमूर द्वारा संयुक्त आदेश के आलोक में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई।

ब्रीफिंग के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र एवं प्रतिनियुक्ति स्थलों का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेने का निर्देश दिया। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहकर सतत निगरानी रखने तथा आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया।

पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों एवं अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता तथा क्रियाशीलता सुनिश्चित करने, प्रवेश एवं निकास मार्गों को व्यवस्थित रखने तथा भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर प्रभावी भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था करने पर विशेष बल दिया गया। संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं जुलूस मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

डीजे संचालन पर प्रतिबंध के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिबंध का उल्लंघन कर डीजे बजाए जाने की स्थिति में नियमानुसार डीजे उपकरणों को जब्त करने तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

दशहरा के अवसर पर मेले, रावण दहन स्थल एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा असामाजिक तत्वों, नशे की हालत में उत्पात मचाने वाले व्यक्तियों एवं महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले मनचलों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। ऐसे मामलों में त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बल की तैनाती करने पर भी बल दिया गया।

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को पूजा समितियों, पुलिस बल, दंडाधिकारियों एवं अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग तथा आवश्यकता के अनुसार अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा स्थिति की सूचना वरीय पदाधिकारियों को देने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं तथा अफवाहों पर सतत निगरानी रखने, उनकी सत्यता की जांच करने और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। आम नागरिकों एवं पूजा समितियों के साथ संवाद बनाए रखने तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें तथा दशहरा का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

जिला प्रशासन, कैमूर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे दुर्गापूजा एवं दशहरा का पर्व आपसी सद्भाव, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाएँ, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विधि-व्यवस्था से संबंधित समस्या की सूचना तत्काल संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस पदाधिकारी को दें।

जिला प्रशासन, कैमूर शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा एवं दशहरा संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।



Information & Public Relations Department, Government of Bihar

सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण दुर्गापूजा के लिए जिला प्रशासन, कैमूर तत्पर! ​दुर्गापूजा, मेला, रावण दहन और प्रतिमा विसर्जन को...
16/10/2026

सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण दुर्गापूजा के लिए जिला प्रशासन, कैमूर तत्पर!

​दुर्गापूजा, मेला, रावण दहन और प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, कैमूर एवं पुलिस अधीक्षक, कैमूर द्वारा संयुक्त रूप से मोहनिया नगर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों, विसर्जन स्थलों एवं मेला क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया गया।

​मुख्य बिंदु:
प्रमुख संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों (Magistrates) एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति।

शाम के समय भीड़ नियंत्रण हेतु मोहनिया-रामगढ़ एवं भभुआ- मोहनिया मार्ग पर विशेष रूट डायवर्जन।

महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष महिला पुलिस बल एवं कंट्रोल रूम से 24x7 निगरानी।

विसर्जन स्थल (शारदा ब्रज स्कूल के पीछे) पर प्रशिक्षित गोताखोर, बैरिकेडिंग व प्रकाश की मुकम्मल व्यवस्था।

पूजा समितियों को सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण एवं पहचान-पत्र युक्त स्वयंसेवक तैनात करने के निर्देश।

​आम नागरिकों से अपील है कि यातायात व सुरक्षा नियमों का पालन कर शांति व सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

​


Information & Public Relations Department, Government of Bihar

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सहायता अनुदानमृतक रंजय कुमार उर्फ धनजि पासवान के आश्रित...
16/10/2026

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सहायता अनुदान

मृतक रंजय कुमार उर्फ धनजि पासवान के आश्रित परिवार को नियमानुसार कुल ₹8,25,150 की मुआवजा राशि देय है, जिसमें से ₹4,12,650 की प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत ₹20,000 की सहायता राशि भी प्रदान की गई है।

आश्रित माता को ₹8,000 प्रतिमाह पेंशन तथा आश्रित बहनों की शिक्षा हेतु प्रति बहन ₹2,000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है।
माननीय विधायक भभुआ भरत बिंद जी की पहल से कल्याण विभाग के तरफ से अन्य सुविधा एवं मदद भी आश्रित परिवार को दी जाएगी जिसके लिए उनके द्वारा विभाग को अनुशंसा किया गया है।

जिला प्रशासन, कैमूर द्वारा विगत तीन माह में 44 लाभार्थियों को सहायता अनुदान प्रदान किया गया है।



Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, कैमूर*=================जिला जनसम्पर्क कार्यालय*==================प्रेस विज्ञप्ति*दिनांक 14.10.2026*==========...
14/10/2026

समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक 14.10.2026*
==================

माँ मुंडेश्वरी धाम में विधि-व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

कैमूर, दिनांक 14 अक्टूबर 2026। माँ मुंडेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा, सुगम यातायात तथा विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा धाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की उपस्थिति, ब्रीफिंग की व्यवस्था, वाहनों के आवागमन तथा मंदिर तक ऊपर जाने एवं नीचे आने वाले वाहनों के परिचालन की व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में वाहनों के सुव्यवस्थित परिचालन एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था हेतु चार पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया गया। इनमें माँ मुंडेश्वरी होटल के बगल में, होटल रंगमंच के पास, मुंडेश्वरी पार्क से सटे स्थान पर तथा हनुमान गढ़ी रोड के पास स्थित पार्किंग स्थल शामिल हैं। जिला पदाधिकारी ने सभी चिह्नित पार्किंग स्थलों को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने तथा वहाँ स्पष्ट होर्डिंग लगाने का निर्देश दिया। साथ ही, प्रत्येक पार्किंग स्थल पर प्रवेश (Entry) एवं निकास (Exit) मार्ग को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को पार्किंग तथा वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मंदिर के ऊपर जाने एवं नीचे आने वाले वाहनों के परिचालन को सुव्यवस्थित रखा जाए। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थलों पर ड्रॉप गेट, बैरिकेडिंग एवं बैरियर लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भीड़ एवं वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने, अनावश्यक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा आवागमन को व्यवस्थित रखने के लिए इनका प्रभावी उपयोग किया जाए। विधि-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी निर्धारित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा यातायात व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित करेंगे।

निरीक्षण के दौरान हनुमान गढ़ी रोड की स्थिति खराब पाई गई तथा सड़क पर कई गड्ढे पाए गए। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को तत्काल सड़क की मरम्मत कराने एवं गड्ढों को भरकर आवागमन सुगम बनाने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी ने माँ मुंडेश्वरी मंदिर न्यास के सचिव को निर्देश दिया कि न्यास के अंतर्गत कार्यरत सभी वॉलंटियरों को विधि-व्यवस्था संधारण में सक्रिय रूप से लगाया जाए तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने में उनका समुचित सहयोग सुनिश्चित किया जाए। न्यास के अंतर्गत आने वाली व्यवस्थाओं एवं संसाधनों को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने न्यास के अंतर्गत संचालित सभी वाहनों की नियमित जाँच एवं समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी वाहनों को चालू हालत में, स्वच्छ एवं परिचालन के लिए तैयार रखा जाए। वाहनों की तकनीकी स्थिति, ब्रेक, टायर, लाइट, ईंधन एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की नियमित जाँच कराई जाए तथा वाहनों के परिचालन हेतु पर्याप्त संख्या में चालकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आवश्यकता के समय वाहनों का सुचारु रूप से उपयोग किया जा सके।

उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी वाहन में तकनीकी खराबी आने की स्थिति में तत्काल मरम्मत कराने हेतु मैकेनिक एवं आवश्यक तकनीकी सहायता की व्यवस्था उपलब्ध रखी जाए। आपात स्थिति में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित कर्मियों एवं मैकेनिक के संपर्क विवरण उपलब्ध रखने तथा वाहनों के रखरखाव एवं मरम्मत का नियमित रिकॉर्ड संधारित करने का निर्देश दिया गया, ताकि न्यास के वाहनों की उपलब्धता एवं परिचालन व्यवस्था निर्बाध बनी रहे।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि माँ मुंडेश्वरी धाम में विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग एवं वाहन परिचालन की समुचित व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूरी की जाएँ। पार्किंग स्थलों, प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों तथा मंदिर के ऊपर जाने एवं नीचे आने वाले मार्गों पर आवश्यकतानुसार ड्रॉप गेट एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था करते हुए प्रवेश एवं निकास को नियंत्रित रखा जाए। सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि माँ मुंडेश्वरी धाम आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।



Information & Public Relations Department, Government of Bihar

14/10/2026

कैमूर में राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ!

जिला पदाधिकारी श्री कुमार अनुराग ने डीएवी स्कूल, जद्दुपुर में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बिहार के 9 प्रमंडलों एवं एकलव्य केंद्र के लगभग 500 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अन्नू गुप्ता को सम्मानित किया गया।

📅 13–16 अक्टूबर 2026
📍 डीएवी स्कूल, जद्दुपुर, कैमूर

Address

District Collectorate, Kaimur
Bhabua
821101

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

06189222250

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration, Kaimur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration, Kaimur:

Shortcuts

Share