11/10/2026
गोगामेड़ी में गुर्जर समाज की अहम बैठक आयोजित, आपसी भाईचारे और एकजुटता पर दिया गया जोर
गोगामेड़ी, हनुमानगढ
कल गोगामेड़ी में गुर्जर समाज के सभी गणमान्य लोग और युवा एक मंच पर एकत्र हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्व और भविष्य में आने वाली हर प्रकार की सामाजिक चुनौतियों से एकजुट होकर निपटना और आपसी भाईचारे को और अधिक मजबूत करना रहा।
गोगामेड़ी के सभी गुर्जर परिवारों ने इस बैठक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने एकराय होकर समाज के हित में हमेशा एकजुट रहने और मिलजुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।