Dr Rajeev Kumar Poddar

Dr Rajeev Kumar Poddar

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr Rajeev Kumar Poddar, Political organisation, MOHADINAGAR, Bhagalpur.

Photos from Dr Rajeev Kumar Poddar's post 01/06/2026

भारतीय जनता पार्टी बिहार एवं झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री Nagendra Nath Tripathi भाईसाहब जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री Nitin Nabin जी के द्वारा राष्ट्रीय संघठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

संगठन के प्रति आपका समर्पण, अनुभव एवं कार्यकुशलता निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं और संगठन के मध्य संवाद को और अधिक सशक्त बनाएगी।

Photos from Dr Rajeev Kumar Poddar's post 31/05/2026

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका और सरकार के बीच समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के उपरान्त सम्पन्न हुआ।

#दीनदयाल_प्रशिक्षण

Photos from Dr Rajeev Kumar Poddar's post 30/05/2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के निमित्त दो दिवसीय 30 एवं 31 मई तक चलने वाले जिले के पदाधिकारी सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ नये एवं पुराने कार्यकर्ता का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरगा, भागलपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी चौबे जी एवं मंचस्थ सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उदघाटन किया गया जिसमें हम सभी शामिल हुए।

Photos from Dr Rajeev Kumar Poddar's post 28/05/2026

कालापानी की अमानवीय यातनाएँ जिनके अदम्य साहस और अटूट राष्ट्रभक्ति को डिगा नहीं सकीं। ऐसे युगदृष्टा, वीर क्रांतिकारी युवाओं के प्रेरणास्रोत उनकी लेखनी में क्रांति की ज्वाला तथा उनके विचारों में राष्ट्र व हिंदुत्व के स्वाभिमान की स्पष्ट चेतना। राष्ट्र सर्वोपरि के विचार को अपना जीवन बनाने वाले महान क्रांतिकारी एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

23/05/2026

विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री Nitin Nabin जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके कुशल नेतृत्व एवं संगठन के प्रति समर्पण से राष्ट्र के साथ समाज निरंतर नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करे इन्हीं कामना के साथ ईश्वर की असीम कृपा आप पर बनी रहे साथ ही आपके दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूँ।

Photos from Dr Rajeev Kumar Poddar's post 19/05/2026

सरकार आपके द्वार...

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा 'सहयोग शिविर' शुरू किया गया। प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर लगने वाले 'सहयोग शिविर' से आम जन को राहत मिलेगी। जो सुशासन और जनसेवा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
इस निमित्त आज भागलपुर में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास सह सूचना प्रौद्योगिकी के साथ भागलपुर के प्रभारी मंत्री माननीय श्री नीतीश मिश्रा जी 'सहयोग शिविर' कार्यक्रम में शामिल होने पहली बार भागलपुर आगमन पर भाजपा परिवार एवं एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन पर स्वागत करते हुए हम सभी।

16/05/2026

अखंड सौभाग्य तथा अटूट विश्वास के पवित्र रिश्तों का यह पावन पर्व वट सावित्री व्रत सभी मातृशक्ति के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आये इन्हीं कामना के साथ समस्त सुहागन माताओं, बहनों को वट सावित्री व्रत की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।

15/05/2026

माननीय नगर विकास एवं आवास सह सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री नीतीश मिश्रा जी को भागलपुर के प्रभारी मंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏 💐🙏

15/05/2026

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के द्वारा जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्री के रूप में सभी जिले में माननीय प्रभारी मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान कर जिले के सर्वांगीण विकास एवं जनसेवा के संकल्पों का निर्वहन करेंगे इसके लिये सभी माननीय प्रभारी मंत्रीगणों को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।

15/05/2026

संकट बड़ा है, पर भारत साथ खड़ा है 🇮🇳

पीएम मोदी की अपील पर आज 140 करोड़ देशवासी एकजुट हैं। ऐसे वक्त में जब हर भारतीय सिर्फ अपना नहीं, देश का सोचने लगे, तो मुश्किल दौर भी आसान बन जाता है।
क्योंकि उन्हें भरोसा है कि एकजुट भारत को कोई चुनौती तोड़ नहीं सकती 🤝🌄🇮🇳

Want your business to be the top-listed Government Service in Bhagalpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


MOHADINAGAR
Bhagalpur
812005