Bhagalpur District Administration

Call Directions Website Contact the organization

Bhagalpur District Administration Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bhagalpur District Administration, Government Official, Collectorate, Bhagalpur.

*एलईडी वैन के माध्यम से नशामुक्ति एवं मद्यनिषेध को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान**भागलपुर, दिनांक: 06 नवंबर 2026* नशामु...
06/11/2026

*एलईडी वैन के माध्यम से नशामुक्ति एवं मद्यनिषेध को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान*

*भागलपुर, दिनांक: 06 नवंबर 2026* नशामुक्त समाज के निर्माण एवं मद्यनिषेध के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 06 नवंबर 2026 को भागलपुर जिले में एलईडी वैन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत एलईडी वैन के माध्यम से नाथनगर, खलीफाबाग चौक एवं स्टेशन चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आमजनों को जागरूक किया गया। एलईडी स्क्रीन के जरिए नशे के दुष्परिणामों एवं नशामुक्ति के महत्व से संबंधित संदेशों का प्रसारण किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना, मद्यनिषेध के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से नशामुक्ति अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*सखी वार्ता के तहत मोक्षदा बालिका उच्च विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता एवं  स्वास्थ्य विभाग एव...
06/11/2026

*सखी वार्ता के तहत मोक्षदा बालिका उच्च विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता एवं स्वास्थ्य विभाग एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), WCDC के संयुक्त तत्वावधान में जाँच शिविर का आयोजन किया गया।*

*भागलपुर, 06 नवंबर 2026* बाल विवाह उन्मूलन एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और सर्वांगीण सशक्तीकरण के उद्देश्य से सखी वार्ता कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के संयुक्त तत्वावधान में मोक्षदा बालिका उच्च विद्यालय, भागलपुर में जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए छात्राओं को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक दुष्परिणामों, इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह उन्मूलन में परिवार, विद्यालय एवं समुदाय की भूमिका तथा सामूहिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर RBSK की स्वास्थ्य टीम द्वारा लगभग 100 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त छात्राओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बालिका कल्याण एवं सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न सहायता एवं संरक्षण सेवाओं के उपयोग की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं एवं सहायता सेवाओं से जोड़ते हुए बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर के जिला परियोजना प्रबंधक श्री मणिशंकर, मिशन शक्ति DHEW के जिला मिशन समन्वयक श्री तबरेज खान, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ श्री अभिषेक सुमन, लेखा सहायक श्री पवन शर्मा एवं RBSK के जिला समन्वयक श्री अनमोल कुमार सहित स्वास्थ्य टीम के सदस्य तथा विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन बाल विवाह के विरुद्ध सामूहिक शपथ ग्रहण के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित छात्राओं एवं प्रतिभागियों ने बाल विवाह न करने, न होने देने तथा अपने परिवार एवं समाज में इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने एवं सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Icds Bihar

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल गृह, बालिका गृह के बच्चों एवं वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाया गया दीपावली पर्व**दि...
06/11/2026

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल गृह, बालिका गृह के बच्चों एवं वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाया गया दीपावली पर्व*

*दिनांक 06 नवम्बर 2026:-* जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में दीपावली के शुभ अवसर पर बाल गृह एवं बालिका गृह के बच्चों तथा वृद्धाश्रम के बुजुर्गजनों के साथ दीपावली पर्व समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बाल गृह एवं बालिका गृह में आवासित बच्चों तथा वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गजनों के साथ खुशियां साझा कीं।
उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा बुजुर्गजनों के साथ समय बिताकर उनका कुशलक्षेम जाना।
जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का पर्व है। इस पर्व की वास्तविक सार्थकता समाज के जरूरतमंद, वंचित एवं असहाय लोगों के साथ खुशियां बांटने में है।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को बाल गृह एवं बालिका गृह में रह रहे बच्चों तथा वृद्धाश्रम के बुजुर्गजनों की बेहतर देखभाल, समुचित सुविधाओं एवं आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर


Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*कायाकल्प अभियान से मध्य विद्यालय कुमारपुर निशिहारा की बदली तस्वीर, विद्यालय परिसर को बनाया जा रहा स्वच्छ एवं आकर्षक**प्...
06/11/2026

*कायाकल्प अभियान से मध्य विद्यालय कुमारपुर निशिहारा की बदली तस्वीर, विद्यालय परिसर को बनाया जा रहा स्वच्छ एवं आकर्षक*
*प्रखंड – सुल्तानगंज, जिला – भागलपुर*

*दिनांक 06 नवम्बर 2026:-* विद्यालयों में स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित कायाकल्प अभियान के तहत प्रखंड सुल्तानगंज अंतर्गत मध्य विद्यालय कुमारपुर निशिहारा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं।

अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, कक्षाओं को सुव्यवस्थित करने, दीवारों एवं परिसर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छ पेयजल, शौचालय की साफ-सफाई तथा बच्चों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विद्यालय को आकर्षक, स्वच्छ एवं बच्चों के अनुकूल बनाने के लिए शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ विद्यालय के प्रति सकारात्मक वातावरण भी विकसित हो रहा है।

कायाकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अनुकूल बनाना है। इस दिशा में मध्य विद्यालय कुमारपुर निशिहारा का प्रयास सराहनीय है।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर

06/11/2026

*मद्यनिषेध विभाग की टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाया विशेष छापेमारी अभियान, 08 गिरफ्तार*

*दिनांक 06 नवम्बर 2026:-* मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम द्वारा दिनांक 05.11.2026 को भागलपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक छापेमारी एवं विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकरपुर (थाना–नाथनगर), खनकिता (थाना–सबौर), सुल्तानपुर भिट्ठी (थाना–सबौर), बरारी (थाना–बरारी), विहपुर (थाना–विहपुर), लतारपुर (थाना–गोपालपुर), नवटोलिया (थाना–झंडापुर), नारायणपुर (थाना–भवानीपुर), अनादीपुर रोड (थाना–कहलगांव), अवासपुर (थाना–एकचारी), एकडारा (थाना–बुद्धचक) एवं हरिचंद्रपुर (थाना–अंतिचक) सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।
इस विशेष अभियान के दौरान कुल 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही लगभग 663.04 लीटर अवैध शराब बरामद की गई तथा अवैध शराब के कारोबार में प्रयुक्त दो वाहनों को भी जब्त किया गया।
मद्यनिषेध कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने एवं अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण तथा परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभाग की टीम द्वारा आगे भी इस प्रकार की छापेमारी एवं विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*राज्य स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पटना, तिरहुत और भागलपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, छह स्पर्धाओं क...
06/11/2026

*राज्य स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पटना, तिरहुत और भागलपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, छह स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले संपन्न**
*स्थान: इंडोर बैडमिंटन हॉल, सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर*

*दिनांक: 06 नवंबर 2026*

भागलपुर: खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में 03 से 06 नवंबर 2026 तक भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित इंडोर बैडमिंटन हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय बैडमिंटन बालक प्रतियोगिता 2026-27 का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ।
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के आगामी कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण जिलाधिकारी महोदया श्रीमती अलंकृता पाण्डेय आज आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल नहीं हो सकीं। हालांकि, उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के प्रति अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष प्रेषित किए। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं खेल कौशल के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें तथा भविष्य में बिहार का नाम गौरवान्वित करेंगे।

**प्रतियोगिता के फाइनल परिणाम**
**अंडर-14 बालक एकल स्पर्धा** में पटना प्रमंडल के किशलय कुमार ने मुंगेर प्रमंडल के आनंद कुमार को 15-11, 21-20 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
वहीं **अंडर-14 बालक युगल स्पर्धा** में पटना प्रमंडल के किशलय कुमार एवं आयुष गौरव की जोड़ी ने एकलव्य के पीयूष कुमार एवं अली हसन अली की जोड़ी को 15-11, 9-15, 15-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

**अंडर-17 बालक एकल स्पर्धा** में तिरहुत प्रमंडल के काव्या कश्यप ने दरभंगा प्रमंडल के ईशान्त राज को 15-6, 15-13 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
**वहीं अंडर-17 बालक युगल स्पर्धा** में भागलपुर प्रमंडल के रिशव सिन्हा एवं रोहित सिन्हा की जोड़ी ने तिरहुत प्रमंडल के काव्या कश्यप एवं रहमते आलम की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 15-9, 13-15, 15-12 से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया।

**अंडर-19 बालक एकल स्पर्धा** में तिरहुत प्रमंडल के कुंदन कुमार सिंह ने एकलव्य के आसिफ अली को 15-3, 15-8 से हराकर विजेता बने।
** वहीं अंडर-19 बालक युगल स्पर्धा** में तिरहुत प्रमंडल के कुंदन कुमार सिंह एवं चंद्र प्रकाश की जोड़ी ने मगध प्रमंडल के अर्पित कुमार एवं पवित्र गुप्ता की जोड़ी को 15-7, 15-6 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी भागलपुर द्वारा मेडल,ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष संचालन में चयनकर्ता के रूप में मिथिलेश कुमार, सुभाष कुमार एवं राम कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, अंपायर के रूप में ऋतुराज, शेखर सुमन, सूर्यकांत एवं अभिराज उपस्थित रहे।
जिला खेल पदाधिकारी द्वारा प्रतियोगिता के सभी तकनीकी पदाधिकारियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में चयनित सभी खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन से उनके प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान (नेशनल एंथम) के साथ गरिमामय वातावरण में किया गया। इस दौरान उपस्थित जिला खेल पदाधिकारी, तकनीकी अधिकारियों, प्रतिनियुक्त शिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर



Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*संख्या-cm-778 06/11/2026**पथ निर्माण मंत्री श्री कुमार शैलेन्द्र के पिताजी स्व० डॉ० के०एन० सिंह जी के श्राद्धकर्म में श...
06/11/2026

*संख्या-cm-778 06/11/2026*
*पथ निर्माण मंत्री श्री कुमार शैलेन्द्र के पिताजी स्व० डॉ० के०एन० सिंह जी के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री*

पटना, 06 नवम्बर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी आज पथ निर्माण मंत्री श्री कुमार शैलेन्द्र के पूजनीय पिताजी स्व० डॉ० के०एन० सिंह जी के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल अन्तर्गत तेलघी ग्राम स्थित श्री कुमार शैलेन्द्र के आवास पहुँचकर मुख्यमंत्री ने उनके पूजनीय पिताजी स्व० डॉ० के०एन० सिंह जी के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भीखू भाई दलसानिया, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, विधायक श्री संजीव चौरसिया, विधान पार्षद श्री संजय सिंह, पूर्व मंत्री श्री रामनारायण मंडल, पूर्व विधायक श्री आलोक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं श्री कुमार शैलेन्द्र के परिजन उपस्थित थे।



Information & Public Relations Department, Government of Bihar

भागलपुर: जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड की तेलघी पंचायत स्थित विद्...
06/11/2026

भागलपुर: जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड की तेलघी पंचायत स्थित विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


Information & Public Relations Department, Government of Bihar

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का आज 06 नवंबर 2026 को भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड अंतर्गत तेलघी पंचायत में आगमन...
06/11/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का आज 06 नवंबर 2026 को भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड अंतर्गत तेलघी पंचायत में आगमन हुआ।


Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Address

Collectorate
Bhagalpur
812001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhagalpur District Administration posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bhagalpur District Administration:

Shortcuts

Share

Nearby government services