Dr. Abhishek Kumar Yadav
उचित कानूनी सलाह व झूठे केस में फँसे हुए लोगों को न्याय दिलाने के साथ सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर।
विकास मेरी प्राथमिकता, बदलाव मेरा लक्ष्य। अपने क्षेत्र के लिए हर परेशानियों पर मैं हमेशा तैयार खड़ा हूँ। अपने क्षेत्र की जनता के लिए हर सम्भव प्रयास करना ही मेरा धर्म है।
भाव भीनी श्रद्धांजलि 💐🙏
02/10/2022
अपने वार्ड 25 की आर्थिक व सामाजिक विकास योजना पहले से ज्यादा कारगर तरीके से की जाएगी और जहां तक मेरा मानना हैं की आर्थिक विकास हो या सामाजिक विकास ये तभी होगा जब यहा कोई शिक्षित व्यक्ति आपका प्रतिनिधित्व करे, समाज में यदि बदलाव लाना हो तो समाज मे ऐसे लोगों को चुनें जिसमें काम के प्रति निष्ठा, लोगों के प्रति सहनशीलता और लगातार आपके बीच जाकर काम करने की क्षमता हो, अपने हक की लड़ाई लड़ सके, समाज को एक नया रूप दे सके, विकसित और शिक्षित समाज के साथ-साथ जागरूक समाज का भी निर्माण कर सके।
मैं अभिषेक कुमार आपसे वादा नहीं, आपको विश्वास दिलाता हूँ हमारा समाज विकसित और शिक्षित के साथ-साथ जागरूक समाज भी बनेगा, किसी काम को लेकर कहीं भटकना नहीं पड़ेगा, हर सुविधा आपके पास होगी।
"प्रगति की राह में, मंजिलों की चाह में,
सेवा का आभास हो, वार्ड 25 का विकास हो"
मैं अपने समस्त वार्ड 25, भागलपुर के वासियों का वंदन और अभिनंदन करता हूं। इस नगर निकाय चुनाव में अपने बहुमूल्य मतों का सदुपयोग करें, "क्रमांक 2: ढोलक छाप" को वोट कर के भारी मतों से विजयी बनाएँ।
आपका अपना
अभिषेक कुमार💐
पार्षद प्रत्याशी, वार्ड 25, भागलपुर।
सभी समस्याओं को
खत्म करने के अभियान में!"
मैं अब आ गया हूँ इस
चुनावी मैदान में!"
आप सभी जनता जनार्दन "क्रम संख्या 2 ढोलक छाप" पर अपना मत देकर भारी मतों से विजयी बनायें!
आपका अपना,
अभिषेक कुमार,
वार्ड 25 प्रत्याशी, भागलपुर।
27/09/2022
बाढ़ की विभीषिका ने लोगो का जीना तबाह कर दिया था तब मैंने जनता के समक्ष आकर निस्वार्थ भाव से अनाज तक का वितरण किया था!
आज जरूरत हैं आपके एक वोट की ताकि हम बदल सकें शहर की सूरत!
और बना सके हर गली चौबारों को अनुष्का की गाल से भी खूबसूरत💐
आपका अपना,
डॉ. अभिषेक कुमार (अधिवक्ता)
वार्ड 25 पार्षद प्रत्याशी।
27/09/2022
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्र्य दु:ख भयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदाऽऽर्द्रचित्ता॥
हे माँ दुर्गे! आप स्मरण करने पर सभी प्राणियों का भय हर लेती हैं और स्वस्थ पुरषों द्वारा चिन्तन करने पर उन्हें परम कल्याण मयी बुद्धि प्रदान करती हैं। दु:ख, दरिद्रता और भय हरने वाली देवी आपके सिवा दूसरी कौन है, जिनका चित्त सब का उपकार करने के लिये सदा मचलता रहता हो।
जगत जननी माँ की आराधना का, माँ के नौ रूपों की भक्ति का, बिगड़े काम बनाने का, और भक्ति का दिया दिल में जलाने का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और शक्ति का संचार करे।
आप सभी को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।💐
आपका अपना,
डॉ अभिषेक कुमार,
वार्ड-25, पार्षद प्रत्याशी, बड़ी खंजरपुर।
23/09/2022
दिन रात एक ही प्रयास करेंगे,
बातें नहीं विकास करेंगे,
चुनाव में जीत हो या हार मगर,
हो विकसित क्षेत्र का हर समय प्रयास करेंगे।
आओ हम आप मिलकर,
विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करते हैं,
झूठ और फरेब की राजनीति को,
हम आप आओ इस बार मिलकर पराजित करते हैं।
सच झूठ की राजनीति को,
इस बार इतिहास होते देखेंगे।
हर बार सिर्फ़ चुनावी वादे देखें हैं,
इस बार भागलपुर वार्ड 25 क्षेत्र के धरातल पे,
डॉ. अभिषेक कुमार के हांथो विकास होते देखेंगे।
21/09/2022
सक्षम फाउंडेशन के तत्वाधान में श्रीमती संगीता तिवारी के संरक्षण में पूर्व सैनिकों से मिल कर प्रत्याशियों को वोट करने के लिए प्रेरित किया। जिले की साफ सुथरी छवि के लिए और विकास हेतु हम सभी को मताधिकार का प्रयोग कर अपने जिले को और बेहतर बनाना है।
आपका अपना,
अभिषेक कुमार 💐
20/09/2022
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 एक सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को निर्वाचित सरकार के सभी स्तरों के चुनावों के आधार के रूप में परिभाषित करता है। यह मताधिकार ही है जो प्रत्येक भारतीय को एक समान मिला हुआ है। चाहे उच्चपद पर आसीन अधिकारी हो या एक आम इंसान दोनों ही मतों का मूल्य एक समान है।
अपने वार्ड खंजरपुर के मतदाताओं से मिल कर उन्हें उनके मत के महत्व और उसकी ज़रूरत के प्रति जागरूक कर राष्ट्रहित में अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।
आपका अपना,
अभिषेक कुमार💐
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Badi Khanjarpur, Maharaj Ghat Road, Ward No-25
Bhagalpur
812001
