01/06/2026
"रेलवे बोर्ड के पत्र संख्या PC-VII/2020/HRMS/6 दिनांक 29.05.2026 के अनुसार दिव्यांग कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सुविधा/मानार्थ पास (Privilege Pass/PRCP) भौतिक (Physical) मोड में जारी करने की पूर्व में उपलब्ध व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब सभी प्रकार के Pass/PTO केवल HRMS के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे तथा मैनुअल अथवा प्री-प्रिंटेड पास जारी नहीं किए जाएंगे।"
25/05/2026
What is the New Labour Code?
How is this Labour Code attempting to sn**ch away our earned rights?
How is it trying to curtail the workers’ right to form and run Trade Unions?
How is the 8-hour duty being pushed towards a 12-hour working system to turn workers into bonded labourers?
To know everything about the dangerous implications of the New Labour Code and its impact on workers, join the Live Programme on the Official page of Eastern Railwaymen's Union on 31st May 2026 from 5:00 PM sharp.
22/05/2026
AIRF द्वारा रेलवे बोर्ड के समक्ष TL & AC एस्कॉर्टिंग कर्मचारियों हेतु ट्रेनों में दोनों दिशाओं (Up एवं Down) में बर्थ व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई थी। इसके पश्चात रेलवे बोर्ड द्वारा पत्र जारी कर कर्मचारियों हेतु दोनों तरफ से बर्थ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
इसके बावजूद भागलपुर से चलने वाली संबंधित ट्रेनों जैसे 13401, 13403, 22312, 12368, 12336, 12350 आदि में अब भी TL & AC एस्कॉर्टिंग कर्मचारियों को बर्थ उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु ERMU भागलपुर शाखा द्वारा आज वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक को पत्र लिखकर सभी संबंधित ट्रेनों में नियमानुसार बर्थ व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
साथ ही, सभी गंतव्य स्टेशनों पर TL & AC एस्कॉर्टिंग कर्मचारियों हेतु समुचित रेस्ट रूम की व्यवस्था की मांग अभी लंबित है, जिसके लिए संघर्ष लगातार जारी है।इसके लिए भी रेलवे बोर्ड द्वारा पत्र जारी कर दिया गया था परंतु उसे लागू नहीं किया गया है।
🚩🚩🚩🚩🚩🚩